Breaking News
पूर्ति निरीक्षकों द्वारा गैस एजेंसियों पर आकस्मिक निरीक्षण, तमनागढ़ी स्थित ए०पी० भारत गैस एजेन्सी को कारण बताओ नोटिस

हाथरस। गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड तथा कंट्रोल रूम व विभिन्न स्तरों पर घरेलू गैस से सबंधित शिकायते प्राप्त होने पर रितेश चन्द्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, हाथरस यतीशचन्द्र गुप्ता पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, रोहित कुमार पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड मुरसान, बीरेश मौर्य पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड व नगर हाथरस के साथ 29 मार्च को ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढी नगर हाथरस, सुविधा इण्डेन गैस सर्विस, रतन गढ़ी मेण्डू रोड, हाथरस तथा ओम फिलिंग स्टेशन मेण्डू रोड हाथरस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण अपरान्ह 02:00 बजे किया गया। निरीक्षण के समय एजेन्सी का गोदाम व उसके साथ लगा कार्यालय बन्द पाया गया। एजेन्सी के सूचना पट पर एजेन्सी बन्द होने का कोई भी कारण अंकित नहीं पाया गया। एजेन्सी से सम्बन्धित मोबाइल नं० 97560457895 एवं 7982047457 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त दोनों मोबाइल नम्बर बन्द पाये गये। उक्त के अतिरिक्त गोदाम पर स्टॉफ बोर्ड आदि सूचनायें प्रदर्शित नहीं पायी गयीं। एजेन्सी के कार्यालय के बाहर 03-04 उपभोक्ता खडे पाये गये. जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह गैरा रिफिल कराने में आ रही समस्या का निराकरण कराने आये है लेकिन कार्यालय/गोदाम बन्द होने के कारण एवं संबंधित मोबाइल नम्बर पर सम्पक नहीं होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में मध्य पूर्व में युद्ध के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट हाथरस में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करते हुये शिकायतों का निस्तारण संबंधित गैस एजेन्सी से दूरभाष से सम्पर्क करके कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आपूर्ति विभाग यो कार्मिक भी निरन्तु, भ्रमण पर हैं। ऐसी परिस्थति में प्रश्नगत एजेन्सी का विना किसी कारण एवं साप्ताहिक बन्दी न होने के उपरामत भी बन्द होना जनहित के प्रतिकूल एवं संबंधित नियमों के विपरीत है। उक्त के दृष्टिगत ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

वृहद वैरागी वृत्ति के संस्कार थे दादी जानकी जी….वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में मनाया दादी जी का छटवां स्मृति दिवस

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा दादी जानकी जी का स्मृति दिवस “वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में मनाया गया।

प्रातःकाल से ही ब्रह्मावत्सों का आगमन सेवाकेन्द्र पर होना आरम्भ हो गया। योग के उपरान्त ईश्वरीय महावाक्यों का श्रवण कराया गया। तदुपरान्त केन्द्र प्रभारी बी०के० शान्ता बहिन ने दादी जानकी जी की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि दादी जानकी जी के अन्दर वृहद वैरागी वृत्ति के संस्कार थे। शान्त, एकान्त, सच्चाई-सफाई इन्हीं गुणों के कारण वे “विश्व की सबसे स्थिर मन महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनसे। इसके अलावा शतायु के लिए न कोई व्यायाम, न कोई प्रणायाम न कोई आसन या हठयोग। एक सौ चार वर्ष की आयु में शरीर छोड़ने से कुछ समय पूर्व तक विशाल सभाओं का सम्बोधन, यह है कठिन साधना का प्रत्तिफल।

ब्रह्माकुमार दिनेश भाई ने दादीजी के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इतने विशाल संगठन की मुखिया होने के बाद भी वे निर्मानता की प्रतिमूर्ति थीं, भी न कोई तामझाम, न कोई दिखावा, न कोई सुरक्षाकर्मी, कोई भी मिल सकता था। तदुरान्त सभी ब्रह्मावत्सों द्वारा दादी जानकी जी को पुष्पांजली अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यादेवी, बी०के० वन्दना बहिन, पूजा बहिन, कमलेश, संजीव शर्मा, अरविन्द गुप्ता, भीमसैन एवं केशवदेव, गजेन्द्र भाई, भीमसैन, रामेश्वर दयाल, राजीव, राजू, सन्ध्या अग्रवाल, ओम प्रकाश, मदन मोहन, अम्बिका, मनमोहन, मनोज कुमार, नानकचन्द, लक्ष्मी, इन्द्रपाल, जितेन्द्र पहलवान, राजेश शर्मा, शकुन्तला, मीरा, रजनेश, विमलेश, शीला, सुशीला, सरस्वती, आदि उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

हाथरस। सासनी गेट स्थित मसाला दरबार रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हाथरस के जिलाअध्यक्ष प्रदीप बंसल को नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह पश्चिम उत्तर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री प्रदीप बंसल जी को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका सम्मान किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री प्रदीप बंसल जी के नेतृत्व में नगर में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाई जाएगी।

श्री प्रदीप बंसल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
स्वागतकर्ता ने उपस्थित प्रदेश संघटन मंत्री श्री सुधीर मित्तल प्रदेश युवा प्रभारी श्री सुखवीर सिंह, ज़िलामहमंत्री कन्हैया लाल शर्मा , कोषाध्यक्ष श्री पवन बंसल ,युवा जिलाअध्यक्ष श्री मोहन बघेल , यासू गर्ग , नंदकिशोर अग्रवाल ,अंकुर अग्रवाल ,विनीत कुमार ,पुष्पेंद्र प्रजापति , जिला उपाध्यक्ष सितूल गोयल , संतोष बंसल, दीपक कश्यप , अमित वार्ष्णेय बीएमबी मसाले वाले , दीनदयाल गोयल, दीपू वर्मा आदि थे।

डॉ. विकास शर्मा ने किया पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा का शुभारंभ

हाथरस। सासनी कस्बा में 49वें श्री रामनवमी मेला, सासनी के पावन अवसर पर पथवारी माता की सवारी एवं भव्य रथयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने निर्देश वार्ष्णेय एवं विकास सिंह के साथ शुभारंभ कर आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जयघोषों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा धार्मिक चेतना को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कमल शर्मा, बिकी गुप्ता, दीपेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रतीत वार्ष्णेय, ललरता प्रसाद, संतोष वर्मा, कपिल गुप्ता, निशांत वार्ष्णेय, निर्भय वार्ष्णेय, प्रतिन वर्मा एवं बंदू वार्ष्णेय सहित अनेक सम्मानित नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. विकास शर्मा ने सभी समिति सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा माता पथवारी एवं प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

डॉ. विकास शर्मा ने किया पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा का शुभारंभ

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सादाबाद सीएचसी पर लगाया गया एचवीपी का पहला टीका

सादाबाद। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन को लेकर जनपद स्तर पर दिए गए प्रशिक्षण के बाद शनिवार को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। पहला टीका विनोवा नगर निवासी एक किशोरी को लगाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण होता है। यह बीमारी शुरुआती अवस्था में अक्सर पहचान में नहीं आती, जिससे बाद में गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में एचपीवी वैक्सीन को इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी सभी किशोरियों को इस वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा। यह वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। टीकाकरण के समय लाभार्थियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा, जिससे यू-विन पोर्टल पर उनका पंजीकरण और प्रविष्टि की जा सके। लाभार्थी स्वयं भी यू-विन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर टीकाकरण सत्र का चयन कर सकते हैं और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मौके पर बीपीएम पवन कुमार, आईओ लेखपाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, विष्णु वार्ष्णेय, स्टाफ नर्स कविता दीक्षित, पवित्रा, चंचल आदि थे।

अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

सादाबाद। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते क्षेत्र में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार चौधरी एवं आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आरआर फिलिंग स्टेशन, अग्रवाल फिलिंग स्टेशन और पारिजात फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता की जांच की गई, जहां पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर स्थिति की जानकारी भी ली। इसके अलावा कुरसंडा मोड़ स्थित भारत गैस के गोदाम तथा मुरसान रोड स्थित भारत गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित पाई गई। एसडीएम मनीष कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

समानता भाईचारा रैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 100 वाहनों का काफिला जाएगा दादरी

सादाबाद। सहपऊ रोड स्थित सपा नेता सत्यवीर सिंह के कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की “समानता भाईचारा रैली” को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यह रैली 29 मार्च को दादरी में प्रस्तावित है। रैली के लिए गांव गांव संपर्क भी किया गया।
बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कर कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से ले जाया जाएगा। चौधरी सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में सादाबाद से करीब 100 वाहनों का काफिला रविवार सुबह लगभग 7 बजे दादरी के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो। बैठक में शैलेंद्र यादव, बॉबी यादव, मलिक यादव, पवन गोस्वामी, श्याम गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सूरज चौधरी, राघवेंद्र दिवाकर, साकेत राहुल, रवि यादव, विपिन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम 29 से , 30 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हाथरस। दो दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत 29 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से माहेश्वरी धर्मशाला में “एक शाम महावीर के नाम” कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य श्री राकेश भैया जी के सानिध्य में किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने कहा शोभायात्रा नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होगी। जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सभी जिन मंदिरों में भव्य सजावट होगी तथा पूरे शहर में भगवान के 24 तीर्थंकरों के नाम से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। अध्यक्ष उमाशंकर जैन, अनिल जैन गुड्डू, राकेश जैन महामंत्री, अमित जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन ज्वैलर्स, संजीव जैन भूरा कोषाध्यक्ष, विवेक जैन उपाध्यक्ष, गगन जैन, जितेंद्र जैन मंत्री, आशीष जैन उप मंत्री, कपिल जैन चूर्ण वाले, सौरभ जैन रानू प्रचार मंत्री, ललित जैन आय-व्यय निरीक्षक, संजीव लुहाड़िया संरक्षक, धरणेन्द्र कुमार जैन, पवन जैन आईटीआई, धन्यकुमार सोगानी, शोभायात्रा संयोजक रिटायर्ड मंडी निरीक्षक उमेश चंद्र जैन, स्वागताध्यक्ष उमेश चंद जैन कपड़ा वाले, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, धर्मेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन सिम्पल, दिलीप जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन ज्वैलर्स, मनीष जैन रंगवाले, अतुल जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, अनूप जैन लाल वाले, सुनीत जैन सूत वाले, पंकज जैन ट्रक वाले, अर्पित जैन, तनु जैन, अतुल जैन सूत वाले, सतेंद्र जैन सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

हाथरस के आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष कपिल राघव द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व उनकी कमेटी का पगड़ी पहनाकर एवं चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। स्वागत करने वालों में ब्रिजेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह पौरुष, मदन राघव, प्रविन राघव हेमकांत शर्मा, नीरज शर्मा, दिनेश उपाध्याय, दीपक राघव, किशोर राघव, सौरभ राघव, मनीष पौरुष, भानु प्रताप सिंह चौहान, यश राघव, सिद्धार्थ तौमर, केशव राघव, शिवम राघव, माधव राघव रहे। शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने वहां उपस्थित सभी को शोभायात्रा का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मतेंद्र सिंह गहलोत, जोगेंद्र सिंह, मनोज सिसोदिया प्रधान परसारा, संयोजक संदीप सिसोदिया, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, छोटू राणा, आशीष जादौन, प्रवीण सिसोदिया, मधुर, मोना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव एवरनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार हमीद खान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमीद खान सिलाई का काम करते थे और रात के समय शहर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हमीद खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान हमीद खान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You cannot copy content of this page