Breaking News
माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर पर 23 मई को होगा भव्य फूल बंगला दर्शन एवं प्रसादी महोत्सव का आयोजन

हाथरस। मैंडू गेट पुलिस चौकी के निकट स्थित श्री मां पीताम्बरा पीठ मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार, 23 मई 2026 को भव्य “फूल बंगला दर्शन एवं प्रसादी” महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे अभिषेक तथा सायं 7 बजे से फूल बंगला एवं प्रसादी का आयोजन होगा।भव्य कार्यक्रम मां पीताम्बरा सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा ब्रह्मलीन पं. श्री रामकिशोर जी मिश्रा एवं ब्रह्मलीन पं. श्री रमेश चन्द्र जी मिश्रा की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मन्दिर पीठाधीश्वर पं. हेमेन्द्र मिश्रा एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा नगर महामंत्री पं. हिमांशु मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page