Breaking News
योग को जीवन का हिस्सा बनाएं: श्रीदेवी ,हरिद्वार शिविर में जायेंगे अलीगढ़ से योग साधक

अलीगढ़। रविवार को पतंजलि जिला कार्यालय सीताराम मंदिर दुवे का पड़ाव जीटी रोड पर पतंजलि योगपीठ के पांचो संगठनों ने बैठक आयोजित की जिसमें योग का विस्तार तथा हरिद्वार योग शिविर जाने वाले साधकों के नियमों पर भी विचार विमर्श किया गया, कार्य योजना बैठक में मुख्य रूप से राज्य महिला प्रभारी श्रीमती श्रीदेवी ने कहा योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य रहता है। प्रतिदिन 20 मिनट प्राणायाम और ध्यान करने से तनाव, चिंता और अनिद्रा की समस्या कम होती है। एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि होती है।, विद्यार्थियों और युवाओं का योग से पढ़ाई में मन लगता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक सोच दूर होती है।

श्रीमती श्रीदेवी ने सभी से अपील की कि योग को केवल योग दिवस, अन्य कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर इन्दिरा गुप्ता, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवि कर आर्य, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश कुमार शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी, युवा भारत जिला प्रभारी मनोज झा, महिला पतंजलि जिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी प्रज्ञा मित्तल, महामंत्री महिला मधु गुप्ता, श्रीमती यशलता गुप्ता, सुमन नंदा, सुमन शर्मा, संध्या आर्य, रणविजय सिंह, चिरंजीलाल शर्मा, नितिन सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, डीपी गौड़, शंकरलाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वीरेश यादव, महानगर यज्ञ प्रभारी बॉबी आर्य विजय वर्मा, सुनील कुमार, प्रीति गोयल, अमरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे

14 सितंबर को भव्यता के साथ निकलेगी श्री वेद भगवान की शोभायात्रा ,श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की बैठक में लिया निर्णय

हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड), हाथरस की एक बैठक रविवार को नवल नगर स्थित फौजी भवन में डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्री वेद भगवान की शोभायात्रा तथा बलदेव छठ के आयोजन की तिथियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री वेद भगवान की शोभायात्रा 14 सितंबर 2026 को तथा बलदेव छठ 17 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।

बैठक का शुभारंभ वेद विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ श्री वेद भगवान के शोभा चित्र तथा द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के चित्र को फूल मालाओं से सुसज्जित कर किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’, नागेंद्र पाठक, आचार्य मनोज द्विवेदी, भंवर सिंह पौरुष एवं डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया।

धर्माचार्यों एवं विद्वानों ने गणेश चतुर्थी की तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया। बताया गया कि गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को प्रातः 7:06 बजे प्रारंभ होकर 15 सितंबर को प्रातः 7:44 बजे समाप्त होगी। गणेश जन्म का समय मध्यान्ह माना गया है तथा पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा। इसी आधार पर 14 सितंबर को श्री वेद भगवान की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसी शोभायात्रा से श्री दाऊजी महाराज के प्रसिद्ध लक्खी मेले का शुभारंभ होगा।

सभा में यह भी चर्चा हुई कि इस बार बलदेव छठ गणेश चतुर्थी के तीन दिन बाद, 17 सितंबर को मनाई जाएगी। यह आयोजन की दृष्टि से विशेष अवसर होगा।

बैठक में पं. बागीष दत्त गौड़, आचार्य डॉ. गणेश चंद्र वशिष्ठ, पं. उमेश चंद शर्मा, नागेंद्र पाठक, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, भंवर सिंह पौरुष सहित अन्य विद्वानों ने अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए इस बार बाहर से बैंड-बाजे तथा झांकियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पं. शैलेंद्र वशिष्ठ एवं पं. देव स्वरूप शर्मा द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से की गईं।

अंत में ‘श्री वेद भगवान की जय’, ‘दाऊजी महाराज की जय’, ‘रेवती मैया की जय’, ‘सनातन धर्म की जय’, ‘पार्वती पतये हर-हर महादेव’ के जयघोष से सभा स्थल गुंजायमान हो उठा। प्रसाद वितरण एवं जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

श्रीराम का नाम जीवन को तारने वाला है : दीपक ,धनीपुर मंडी स्थित शनि देव मंदिर में श्रीराम कथा में प्रभु के गणों की चर्चा

अलीगढ़ : धनीपुर मंडी स्थित शनि मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में व्यास दीपक मिश्र ने प्रभु श्रीराम के गुणों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम गुणों के सागर हैं, जैसे समुद्र में तैराक घुसता है तो हाथ में मोती लेकर निकलता है वैसे ही जो व्यक्ति प्रभु श्रीराम का स्मरण करता है वो उनके गुणों को आत्मसात करता है। इसलिए राम की भक्ति जरूर कीजिए।
शनि मंदिर में आयोजित कथा में व्यास ने कहा कि राम की कथा जीवन को तारती है। हम राम के हो जाएं जीवन तर जायेगा। प्रभु श्रीराम जब वन में गए तो उन्होंने ताड़का का वध किया। ऋषि मुनियों को राक्षसों के आतंक से बचाने का कार्य किया। अहिल्या का उद्धार किया। प्रभु सदैव अपने भक्तों के संकट हरने का कार्य करते हैं, इसलिए प्रभु के हर पल स्मरण करें। कथा व्यास ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को श्रीराम की कथा सुनायें, उनके गुणों के बारे में बताएं, निश्चित बच्चों के अंदर प्रभु श्रीराम के गुण व्याप्त होंगे।


कुशलपाल सिंह, स्नेहलता ने व्यास आरती की। पूरा परिसर प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। कथा में रेशमपाल सिंह, अतर सिंह, सागर पाल सिंह, मुनेश पाल सिंह, मनवीर सिंह, शांति देवी, प्रवीण शर्मा, संजीव पुंडीर, बृजपाल आदि थे।

आईटीआई के 30 छात्रों को नौकरी में चयन

अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इसमें डेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा ने प्रतिभाग किया । जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया, कम्पनी द्वारा चयनित प्रतिभागियो को 18,000 रु प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। बुधवार आयोजित मेले में 86 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनी द्वारा 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया, चयनित होने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए साथ ही गुरुवार को कम्पनी में मेडीकल प्रमाण पत्र सहित नियुक्ति के लिए कम्पनी में उपस्थित होकर ज्वाइन करें। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ साथ कम्पनी में पूर्ण लग्न एवं निष्ठा के साथ अपना शत प्रतिशत देने के लिए प्रेरित करने के साथ कम्पनी के आये हुए सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद प्रेषित किया ।

नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने आउटसोर्सिंग निगम गठन का किया स्वागत, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की उठाई मांग

“समान कार्य के लिए समान वेतन” का सिद्धांत तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए

  • सम्मानजनक जीवन यापन के लिए संविदा कर्मियों को न्यूनतम₹25000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाए

अलीगढ़: भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय, अलीगढ़ में नगर निगम कर्मचारी यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की तथा संचालन महामंत्री सुशील कुमार ने किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में आउटसोर्सिंग निगम के गठन व बजट धनराशि के निर्णय का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी सेवा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं महामंत्री सुशील कुमार ने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए “समान कार्य के लिए समान वेतन” का सिद्धांत तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को न्यूनतम ₹25,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाए, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए अपने परिवार का सम्मानपूर्वक भरण-पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक स्थिरता प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में पुरुषोत्तम शर्मा, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, देवेंद्र, पुरुषोत्तम कुमार अजय कुमार शर्मा, शहाबुद्दीन, मनीष, भगवान सिंह, विष्णु, मोहित राठी मोहित रजनीश कुलदीप जितेंद्र जीतू ओम प्रकाश ओम प्रकाश सिंह प्रदीप कुमार प्रदीप शर्मा विशंभर सिंह सत्य प्रकाश पंकज अशोक कुमार हरि ओम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

पतंजलि परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर वैदिक हवन यज्ञ एवं वंदन कार्यक्रम संपन्न

अलीगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतंजलि परिवार, अलीगढ़ द्वारा झम्मन लाल मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से वैदिक हवन-यज्ञ एवं गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुधवार के आचार्य शेर सिंह आर्य एवं बॉबी आर्य रहे तथा मुख्य यजमान श्रीमती निरुपमा पचौरी व राजकुमार पचौरी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देकर हुआ। उपस्थित सभी साधकों ने गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए गुरु, राष्ट्र, समाज, पर्यावरण एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट, राज्य संवाद प्रभारी रविकर आर्य, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी, जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सिकरवार, युवा भारत जिला प्रभारी मनोज कुमार झा, सह जिला प्रभारी लोकेश पचौरी, संवाद प्रभारी वीरेश आर्य, संगठन मंत्री हरिओम आर्य, पैटर्न मेंबर प्रवीण अग्रवाल, पवन माहेश्वरी, रश्मि गोयल, मधु अग्रवाल नरेंद्र सिंह, शंकर लाल, चंद्रपाल सिंह, सूरजपाल ठेकेदार, पूरणमल ,खेमकरण सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता ,कौशल कुमार, अवधेश कुमार, नितिन मोहन, गुरबचन सिंह, विमलेश यादव, धर्मेंद्र अग्रवाल ,मधु अग्रवाल ,भूपेंद्र सिंह लोधी, वी के सिंह, शशि प्रभा, भारती शर्मा, नवनीत यादव, शीला देवी, मेधावी यादव, विजय महेश्वरी, डॉक्टर योगेश गुप्ता भूपेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, सोनम गोयल ,लक्ष्मी वाष्णेय, सहित पतंजलि परिवार के अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आईटीआई में 31 जुलाई को लगेगा शिक्षु मेला , एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप के लिए इंटरव्यू से होगा चयन

अलीगढ़। भारत सरकार के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु “शिक्षु मेला” का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार यह मेला 31 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ परिसर में आयोजित होगा। इसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज:

  • आईटीआई की मार्कशीट व प्रमाण पत्र – मूल, छायाप्रति, अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण और प्रोफाइल का प्रिंट आउट । इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
21 जून पतंजलि का विशाल योग शिविर धनीपुर मंडी में ,मुख्य अतिथि होंगे महापौर प्रशांत सिंघल

अलीगढ़। पतंजलि योगपीठ संगठन अलीगढ़ द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का आयोजन धनीपुर मंडी जीटी रोड में किया जा रहा है । इस बार का थीम ‘योग स्वस्थ जीवन के लिए’ रहेगा। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी ने बताया पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव एवं भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से विश्व के लगभग 200 देश में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, योग भारतीय प्राचीन परंपरा एवं वैदिक संस्कृति की अमूल देन है ।


योग अभ्यास केवल व्यायाम ही नहीं अपितु स्वयं को विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है, योग प्रकृति के परिवर्तन के साथ से शरीर में होने वाले बदलावों को राहत देने में सहायक होता है। 21 जून धनीपुर मंडी परिसर में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है ।
योग साधक प्रभात फेरी निकालकर एवं गली-गली, मोहल्ले में संपर्क कर रहे हैं, जन सामान्य को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। 21 जून के कार्यक्रम धनीपुर में अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल मुख्य अतिथि रहेंगे।


पत्रकार वार्ता के दौरान रेशम पाल सिंह बाबा, प्रणवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार, संध्या सिंह, ललिता वर्मा, मनोज झा जिला प्रभारी युवा भारत, भूपेन्द्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

राष्ट्र के लिए शीश देने में भी पीछे नहीं रहीं महिलाएं : सुलभा देशपांडे , बहनों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को किया रोमांचित , राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रांतीय वर्ग समापन

अलीगढ़ : जोश, जज्बा और साहस के अप्रतिम प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि राष्ट्र सेविका समिति की बहनें हर मुश्किलों से निपटने को तैयार हैं। विषम परिस्थितियों में उन्होंने त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया। चारों तरफ से दुश्मन से घिरने पर कैसे दुश्मन से निपटा जाता है, उसे भी बताया। नियुद्ध (जूडो कराटे) के माध्यम से दो मिनट में प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। योग, समता, संचलन के सामंजस्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन भी बहनों ने किया। जिले से आए नागरिकगण भी बहनों का प्रदर्शन देख रोमांचित हो उठें। उन्होंने भी कहा कि बेटियों को राष्ट्र सेविका समिति से जरूर जोड़ना चाहिए।

राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश प्रबोध समिति वर्ग के 15 दिवसीय प्रांतीय वर्ग का समापन समारोह सिंघारपुर स्थित सीवी गुप्ता विद्यापीठ में शाम 5.30 बजे आयोजित हुआ। सभी बहनें मुख्य शिक्षक के आदेश पर संघ स्थान पर पहुंची। इसके बाद बहनों ने सामूहिक योग व्यायाम किया। विजय वाहिनी के माध्यम से बहनों ने यह बताने की कोशिश की कि वह राष्ट्र के स्वाभिमान को किसी भी तरह से झुकने नहीं देंगीं। यष्टि के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों ने बहनों के प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुलभा देश पांडेय ने कहा कि समिति की स्थापना राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका को लेकर हुई थी। हमारी बेटियां संस्कारवान होंगी तो राष्ट्र संस्कारयुक्त होगा। वह घर परिवार को संभालने में निपुण हों। आजादी के समय क्रांतिकारियों ने कहा कि मोक्ष मेरे लिए जरूरी नहीं मैं भारत की आजादी के लिए बार बार जन्म लेना चाहूंगा। पन्ना धाय, रानी हांडा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने देश के स्वाभिमान को कभी कम नहीं होने दिया। हमारे सामने ऐसी माताओं का आदर्श है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने बेटों को समर्पित कर दिया। मगर, पिछले वर्षों में हमने बहुत कुछ खोया है, उसे भी हमें ध्यान देने की जरूरत हैं। आज विश्व युद्ध की विभीषिका में है, जबकि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। सिर्फ भारत ही विश्व शांति ला सकता है। हम पश्चिमी सभ्यता की गिरफ्त में न जाएं यह ध्यान रखने की जरूरत है। हमें सभी दिशाओं में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर दिव्या चौधरी ने कहा कि ईश्वर ने बहनों को पहले से ताकत दी है। इसलिए आपको कभी घबराना नहीं है, आगे बढ़ना है। जूटो, कराटे, दंड ये सब समाज की बेटियों तक पहुंचाएं। हमें परिवार को जोड़कर रखना है। हमारे देश पर आँच आए तो हम एकजुट होकर मुकाबला करेंगे। डॉ दिव्या ने कहा कि ये भगवा हमेशा लहराते रहना चाहिए। प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ निशा शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले बंधु का आभार जताया। मुख्य शिक्षिका रति, सह मुख्य शिक्षिका कंचन, व आरती रहीं। प्रतिमा सारस्वत ने वर्ग प्रस्तावना रखी। डॉक्टर सुलक्षणा शर्मा ने मंच परिचय कराया। इससे पहले समिति की सह कार्यवाहिका सुलभा देश पांडे, बृज प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष डाक्टर दिव्या चौधरी, वर्गाधिकारी डाक्टर अंजू सूद, वर्गाधिकारी रेवा लक्ष्मी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर छात्रावास प्रमुख कालीचरण, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, विभाग सह संचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, सह प्रचार प्रमुख राज नारायण, समन्वयक टीकम सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, पंकज कुमार और महानगर संघ के कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे। कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर विवेक सारस्वत आदि मौजूद थे।

व्यवस्था की सभी ने की तारीफ

15 दिवसीय वर्ग में लगे स्वयंसेवकों की व्यवस्थाओं की सभी ने तारीफ की। मंच के अतिथियों ने कहा कि वर्ग में संघ के सभी बंधुओं का सहयोग था, जिससे हम अच्छे से वर्ग को सम्पन्न कर सकें। देवेंद्र हनुमान जी, आलोक गुप्ता, विकास शर्मा, मधुकर आर्य, विमल वार्ष्णेय, मनोज कुमार, शशांक वशिष्ठ, मुकेश बंटी आदि मौजूद थे।

हरिगढ़ में योग शिक्षकों की हुई लिखित परीक्षा, सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

हरिगढ़। महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में शनि मंदिर पार्क शंकर विहार कालोनी क्वार्सी अलीगढ़ में चल रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर समापन पर वरिष्ठ योग गुरु ज्ञानवती शर्मा ने कहा हम सभी को संसार में सामान्य जीवनयापन के लिए वर्तमान समय में योग बहुत आवश्यक है। करें योग भगायें रोग।
महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री यशलता गुप्ता, युवा भारत सह जिला प्रभारी आचार्य लोकेश पचौरी के निरीक्षण में लिखित परीक्षा व मौखिक परीक्षा और प्रैक्टिकल लिया गया। योग शिविर में 20 वर्ष आयु वर्ग से 75 वर्ष आयु वर्ग के प्रशिक्षूओ ने योग का प्रशिक्षण लिया।


तत्पश्चात महिला पतंजलि योग समिति द्वारा यज्ञ करके शिविर का समापन किया
योग शिविर संयोजिका ललिता कुमारी वर्मा व संध्या आर्य ने नवीन योग शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और परीक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर शेर सिंह आर्य, कप्तान सिंह, मुकेश कुमार, विमलेश, मिथिलेश, प्रवेश, अपर्णा, उर्मिला, सुषमा, कमलेश, सुनीता, ज्योति, विजय, उषा, अंजलि, खुशबू, निशा, मुन्नी शर्मा ,रेनू, अनीता, रानी आदि योग साधक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page