Breaking News
पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के पिताजी स्व. उपेंद्र उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने उमडे लोग

हाथरस। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय के पूज्य पिता स्व. उपेंद्र उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर नीलकंठ महादेव बगीची, नगला भूरा रोड, रमनपुर हाथरस में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. उपेंद्र उपाध्याय अत्यंत सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार को सदैव याद किया जाएगा। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से शशांक पचौरी एडवोकेट, राधा माधव शर्मा एडवोकेट, शिवाकांत शर्मा एडवोकेट, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, बालकृष्ण उपाध्याय एडवोकेट, डॉ. राजेश त्रिवेदी, डॉ. डी.के. शर्मा, डॉ. अवधेश यादव, नितिन बागला, श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भैया), सतेंद्र स्वरूप फौजी, बृजेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार शम्मी गौतम, पत्रकार शुभम, विनोद शर्मा, पत्रकार आशीष सेंगर, पूर्व सभासद नारायण लाल, पूर्व सभासद वीरेंद्र माहौर, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, रामनारायण काके, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, विजय पाठक, संजीव गोयल, सौरभ पाराशर, अभिषेक पाठक, उज्ज्वल गौतम, ऋतु गौतम, बिरजू पहलवान, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, महामंत्री हिमांशु मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page