Breaking News
पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण पर निर्भीकता से कार्य करें : ओम प्रकाश ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने साथियों में भरा जोश

अलीगढ़ : पत्रकारिता में समर्पण की भी भावना बहुत जरूरी है, जिसमें यह भावना नहीं है वो पत्रकारिता के क्षेत्र में अधिक दिन तक टिक नहीं सकता है। इसलिए पत्रकारिता मिशन की तरह करें, जिससे समाज में आपका योगदान हो सके।
यह बातें सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने दुबे पड़ाव स्थित होटल वृन्दावन में पत्रकार साथियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है। इसमें तमाम चुनौतियां आती रहती हैं। कई बार समाचार लिखने पर धमकियाँ मिलती हैं। भयभीत करने की कोशिश की जाती है। मगर, ऐसे समय में अपनी कलम और सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। सिर्फ अपने फर्ज का निर्वहन करना चाहिए। श्री द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने जब पत्रकारिता की शुरुआत की थी उस समय संसाधन बहुत कम थे। मुश्किलें बड़ी थीं। मगर जोश और जज्बा बड़ा था। इसलिए आगे बढ़ते गए। कभी कलम से समझौता नहीं किया। मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने समय के कई अनुभव साझा किए है, उनके अनुभव पत्रकारिता जगत के लिए निश्चित तौर पर बहुत प्रासंगिक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे पदाधिकारियों को नई पीढ़ी के पत्रकारों को सीखने की जरूरत है। क्योंकि उनके पास अनुभव का भंडार है।

मंडल महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र मुश्किलें बहुत आईं मगर बुलंद हौसले से आगे बढ़ते गए। नए साथियों को धैर्य के साथ कार्य करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने अनुभव से हम सभी साथियों को प्रेरित किया है उससे हम सब नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिल गई है। जिला उपाध्यक्ष सत्या पंडित ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के आने से नई नई जानकारियां मिलती हैं। जो पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। कोल तहसील के अध्यक्ष अमित टाइगर ने कहा कि साथियों के साथ बेहतर कार्य करेंगे। जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने आभार जताया। श्री गणेश मंदिर के पीठाधीश्वर विनय नाथ और ललित वार्ष्णेय ने स्मृति चिन्ह भेंटकर के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पहले संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला और शाल उड़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में मंडल प्रचार मंत्री चेतन वार्ष्णेय, जिला सदस्य कुशलपाल सिंह, योगेश कुमार, लक्ष्मीराज सिंह, महिपाल, मोर मुकुट आदि मौजूद थे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page