Breaking News
सादाबाद चेयरमैन कार्यालय पर एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ का प्रथम आगमन, किया गया भव्य स्वागत

सादाबाद। आगरा खंड स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) के दूसरी बार भारी बहुमत से एमएलसी (MLC) निर्वाचित होने के उपरांत बुधवार को सादाबाद नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन कार्यालय पर एक भव्य एवं भावुक स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने नव-निर्वाचित एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ का माल्यार्पण कर एवं पटुका पहनाकर गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘गुरुजी’ का यह निर्वाचन न केवल शिक्षा जगत की ऐतिहासिक जीत है, बल्कि यह समाज के हर उस व्यक्ति की जीत है जो सकारात्मक बदलाव की सोच रखता है। उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व सदैव जनसेवा एवं विकास के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल महामंत्री एवं मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर, डॉ. कमल उपाध्याय, बबलू गौतम, विश्व बंधु पराशर (एडवोकेट), अमित वर्मा, विजय बघेल, रणजीत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुरुजी को ऐतिहासिक जीत और सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page