मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी प्रवीन वार्ष्णेय को पत्र भेजकर सामाजिक कार्यों की सराहना की
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
करवा चौथ पर भद्रा का नहीं रहेगा कोई दोष : डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
सादाबाद चेयरमैन कार्यालय पर एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ का प्रथम आगमन, किया गया भव्य स्वागत
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 4 days ago
बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित डॉ मोहित अग्निहोत्री का हुआ भव्य स्वागत
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
Top 10 News
सादाबाद में समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान, मिला प्रोत्साहन
सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर
अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल
गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
हथरस
समाचार
इंदिरा गांधी के साहस और सरदार पटेल की राष्ट्र एकता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 17 hours ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी प्रवीन वार्ष्णेय को पत्र भेजकर सामाजिक कार्यों की सराहना की
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
करवा चौथ पर भद्रा का नहीं रहेगा कोई दोष : डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
सादाबाद चेयरमैन कार्यालय पर एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ का प्रथम आगमन, किया गया भव्य स्वागत
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 4 days ago
बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित डॉ मोहित अग्निहोत्री का हुआ भव्य स्वागत
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
संजीव गोयल बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य,समर्थकों ने दी बधाई
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता में हाथरस की संस्कार शाखा की टीम विजयी घोषित
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 6 days ago
ताज़ा
ख़बर
इंदिरा गांधी के साहस और सरदार पटेल की राष्ट्र एकता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
हाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को रवि कुंज, आगरा रोड स्थित इंदिरा गांधी पार्क में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर वर्मा ने की तथा संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर योगेश कुमार ओके एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एटा के प्रदेश ऑब्जर्वर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य रहे।
मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वहीं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों महान विभूतियों का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने, सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की विचारधारा है।
शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सरदार पटेल जी ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज आवश्यकता है कि हम इन महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करें। कांग्रेस पार्टी इन महान नेताओं के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
सभा में पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, ठाकुर कृपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम अग्निहोत्री एवं गिरिराज सिंह गहलोत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर वर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखना ही इन महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी के.डी. शर्मा, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा”पूपू बोहरे”, राधाचरण शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, मनीष कुमार, योगेश शर्मा, बृजेश गौतम, नरेंद्र कश्यप, राकेश यादव, विक्रम सिंह माहौर आदि मौजूद रहे।
न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति ने किया फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन , डॉ मोहित बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से किये गए है सम्मानित
हाथरस। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा गोरखपुर में बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और उत्कृष्ट सेवाओं से चिकित्सा कीड़ी में अपनी अलग पहचान बनाई । गोरखपुर में मिला यह सम्मान पूरे हाथरस जनपद के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत एवं समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष ने डॉ. मोहित अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों पर गर्व है। आशा है कि वे भविष्य में भी अपनी सेवाओं से समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार एवं कवि राकेश रसिक राघव, आर्यन सारस्वत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति की ओर से डॉ. मोहित अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के जिला महामंत्री व पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के पिता पुष्पेन्द्र उपाध्याय का देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही राम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने निशान्त उपाध्याय के पिताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

