शहर मे धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने फीता काट किया शुभारंभ सभासद अभिषेक राज ने उतारी आरती
शोभायात्रा का भव्य रूप से किया स्वागत, समाज मे एक जुटता का दिया सन्देश
समाज के वरिष्ठ जनो के साथ दर्जनों महिलाओं को किया सम्मानित
समाज के लोगों ने सभासद अभिषेक राज की सराहना की
हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयाँन के बाबा छप्पन नाथ मंदिर से महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, सभासद अभिषेक राज, ठेकेदार सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चटर्जी, , नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, विहिप जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल, भाजपा नेता कुँवर रत्नेश रत्न, जुल्म के खिलाफ संगठन अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह भी शामिल हुये थे। इस दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि व मेला अध्यक्ष अमरदीप कमल ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर, माला और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया।

सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए, महर्षि वाल्मीकि जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी है। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाकर भक्ति गीतों पर नृत्य किया। शोभायात्रा बस स्टैंड, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट, नयागंज, जामा मस्जिद, किला गेट, सासनी गेट और कमला बाजार सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा।शोभायात्रा मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पहुंचकर संपन्न हुई थी।
किला गेट पर सभासद अभिषेक राज ने उतारी भगवान वाल्मीकि की आरती, शोभायात्रा का किया स्वागत
शोभायात्रा का किला गेट स्थित मोहल्ला कोठी पहुंचने पर सभासद अजय राज और अभिषेक राज के नेतृत्व में भगवान महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी गई थी, सभासद अभिषेक राज व युवा समाजसेवी विकास कुमार ने मेला अध्यक्ष अमर दीप कमल व उनकी कमेटी सहित समाज के वरिष्ठजन व प्रशासनिक अधिकारियों का पटका पहनाकर व वाल्मीकि जी का छवि चित्र देकर स्वागत किया तथा भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। सभासद अभिषेक राज ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर नमन किया और सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए
महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, समानता तथा एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। सभासद अभिषेक राज ने कहा कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे का सम्मान करने और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देती हैं। मेला मे सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही महिला कोतवाली प्रभारी ऋतु तोमर सहित समाज की करीव दो दर्जन से अधिक महिलाओ का पूर्व सभासद राधा राज, रजनी देवी, सुधा सिंह किरन देवी, कमलेश, ओमवती, अनु कुमारी गुड़िया, राधा, मोनिका ने पटका पगड़ी व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत की व्यवस्था विकास डीजे, नीरज चौहान, रोबट डीजे नरेश कुकू, नितिन गुलाबों, दीपक, शाहिल, सौरव राज, चंदन राज गौरव राज ने संभाली थी।
इस मौक़े पर चौधरी रणवीर सिंह,राजू पहलवान, मुकेश शर्मा, राजू पाथरे, विशाल पाथरे, सफाई कर्मचारी नेता जॉनी राज, अरुण निर्मल ,सतीश चंचल, ब्रज लाल, निक्की कुमार, साजन कुमार, कपिल शानू, हरि मोहन, डॉ दिनेश कुमार सुमित पाथरे बद्रीलाल चौहान, सोनू पाथरे, हृदेश चौटाला, अतुल चौटाला, बॉबी चौहान, दंगल कॉमेटर सुनील बेनवाल, शैलेन्द्र राज, दिलीप डब्बू, सौरव राज, नरेश कुकू, कपिल कुमार, अनिकेत वाल्मीकि, राजकुमार डब्बू, गिर्राज किशोर पारासर, विशाल वाल्मीकी, ठेकेदार सत्यवीर, भाजपा नेता रत्नेश चटर्जी, सुभाष बोहरे, लखन चाटर्जी, वीरू साखी, रिंकू राकेट, किशोरा, राहुल बोहरे, जितेंद्र, सागर कल्यान, सुन्दर लाल संतोष, आशीष बॉबी चौहान, सुनील बेनवाल, रोहित,अमन वाल्मीकी, रवेंद्र कुमार रवि, मनोज मलिक, गुलशन, सोनू पाठरे, बल्लु विराट, दीपक कुमार, हनुमान बाबा, एडो, राजू निर्भय, संग्राम सिंह, मनोज कल्याण, राजकुमार राजू, धर्मेंद्र बेनवाल, वीडियो वाले, जमुना प्रसाद, सतीश जज साहब, राकेश मास्टर, राजपूत, राजीव राज, विकास मास्टर, सुरजीत पारासर लाला बाबू फौजी सहित समाज के सेकड़ों लोग मौजूद थे।

