किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 34 minutes ago
नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 3 hours ago
25 सितंबर को देशभर के साथ जनपद के सभी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों में एक साथ गूंजेगा ‘संपूर्ण वन्दे मातरम्’
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 5 hours ago
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
115 वां मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हुआ मानव सम्मेलन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
Top 10 News
सादाबाद में समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान, मिला प्रोत्साहन
सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर
अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल
गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
हथरस
समाचार
वा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान, ब्रह्माकुमारीज शिविर में हुआ युवा सम्मेलन
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 4 minutes ago
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 34 minutes ago
नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 3 hours ago
25 सितंबर को देशभर के साथ जनपद के सभी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों में एक साथ गूंजेगा ‘संपूर्ण वन्दे मातरम्’
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 5 hours ago
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
115 वां मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हुआ मानव सम्मेलन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ताज़ा
ख़बर
वा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान, ब्रह्माकुमारीज शिविर में हुआ युवा सम्मेलन
हाथरस| ऐतिहासिक 115 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिविर में बुधवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार एवं आध्यात्मिक शक्ति के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत” रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, युवा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों, समाजसेवा और राष्ट्रहित में लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके भावना दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सह-जिला प्रभारी हाथरस ने कहा कि स्वस्थ युवा का अर्थ केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना नहीं, बल्कि मन और विचारों का स्वस्थ होना भी है। राजयोग के माध्यम से मन को सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाकर युवा तनाव और नकारात्मकता से मुक्त होकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं।
विशिष्ठ अतिथि युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि युवा देश के वर्तमान और भविष्य की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक सोच, संस्कार और समाजसेवा के कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
सह संयोजक बीके सुमित गौतम ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और समाजसेवा में लगाएं। स्वस्थ विचारों और मजबूत संकल्पों से ही स्वस्थ युवा एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम संयोजिका बीके रश्मि बहन ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। युवा
कार्यक्रम में बीके सीमा बहिन दाऊजी, बीके बबिता बहिन, गोपी बहिन, भूप सिंह, सत्यवती गौतम, चेतन भाई, गिर्राज भाई युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ चिंतन, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम, हाथरस द्वारा लक्खी मेला परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिविर में किया गया।
दाऊजी महाराज मेले में बसपा शिविर का हुआ उद्घाटन
हाथरस। जनपद हाथरस में आयोजित श्री दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन सादाबाद विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी एवं बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर जी ने सभी सम्मानित साथियों पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
उद्घाटन के पश्चात परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सम्मानित साथियों ने अपने विचार रखे। डॉ. अविन शर्मा ने दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया जी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला,तथा जे.पी. सागर ने कविता प्रस्तुत की।
इस अवसर पर बसपा के मंडल जोन प्रभारी सूरजपाल सिंह , जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने की तथा संचालन डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने किया।
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस। भारतीय किसान संघ हाथरस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी नलकूपों की निशुल्क विद्युत योजना का लाभ सभी किसानों को समान रूप से देने, नलकूप कनेक्शन प्रक्रिया सरल करने तथा 12 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की गई।
किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹12 हजार वार्षिक करने, रुकी हुई सम्मान निधि का ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान, फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं के निराकरण, दाखिल-खारिज एक माह में कराने तथा कृषि भूमि की पैमाइश और चकरोड संबंधी विवादों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई।
इसके अलावा ग्रामीण सड़कों के निर्माण, रजवाहों की सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचाने, उर्वरकों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने, केसीसी ऋण को ब्याजमुक्त करने, पशुओं के टीकाकरण, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने, आलू किसानों को राहत देने तथा खरीद केंद्रों की व्यवस्था सरल करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, मिट्टी खनन की स्पष्ट नीति, फसलों का उचित मूल्य, जल जीवन मिशन की समस्याओं, वन भूमि संबंधी विवादों, तालाबों की सफाई और कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। साथ ही किसान दिवस पुनः विकास भवन में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कराने की मांग की गई।

