Breaking News
भाजपा को तीन राज्यों में मिली जीत पर पूर्व जिला मिडिया प्रभारी ने बांटी मिठाई

हाथरस: पश्चिम बंगाल व असम राज्य व पांडिचेरी मे विधान सभा चुनाव मे भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व मीडिया प्रभारी डा राजीव सेंगर के प्रतिष्ठान ज्ञान आई केयर सेंटर बागला कालेज मार्केट पर मिष्ठान वितरण कर व पटाखे जलाकर हर्ष व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा नाता सुनीता मिश्रा अनिल कुमार गुप्ता बंशी पंडित शिवशंकर गूलाठी बीरेन्द्र उपाध्याय शिव कुमार गौतम ब्रज भाषण राजेश प्रवीन दीक्षित आदि उपस्थित रहे

मेधावी विद्यार्थियों को दी दो वर्ष की छात्रवृति, बांटी शैक्षणिक किट

सादाबाद। सादाबाद के कुरसंडा गांव स्थित कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में एकमतेज फाउंडेशन ने सक्षमतेज छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत चार विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 30 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षणिक किट, पाठ्य सामग्री और दो वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
फाउंडेशन के संस्थापक तेजवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में कई छात्र अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते। एकमतेज फाउंडेशन का प्रयास है कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच, संसाधन और दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। 15 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद, 26 अप्रैल को कुरसंडा इंटर कॉलेज में साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसके आधार पर 30 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। संचालन फाउंडेशन के लीगल एडवाइजर धर्मवीर सिंह गंधार ने किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, कुरसंडा इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी पृथ्वी सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा, रामचरण सिंह और धर्मवीर सिंह गंधार, सह-संस्थापक शकील खान, धर्मवीर सिंह, रविंद्र सिंह सहित सुल्तान सिंह, चंद्रवीर सोलंकी, मोहन सिंह आर्य और ईश्वर चंद्र भी उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

सादाबाद। दी बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को कर दी गई। एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 8 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सचिव ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन वापसी या जांच के दौरान नामांकन निरस्त होने की स्थिति में नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

सादाबाद में नवागत क्षेत्राधिकारी जयनेंद्रनाथ अस्थाना ने संभाला कार्यभार

सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी जयनेंद्रनाथ अस्थाना ने सोमवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उनका अखिल भारतीय प्रधान संगठन के विधानसभाध्यक्ष व कजरौठी प्रधान महाराज सिंह तथा युवा रालोद नेता दीपू चौधरी सहित अन्य लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। नवागत क्षेत्राधिकारी जयनेंद्रनाथ अस्थाना ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सादाबाद-आज महिला श्रद्धालु हाथों पर रचाएंगी श्याम नाम की मेहंदी

सादाबाद। श्री गोवर्धन धाम खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आज मंगलवार से गुरूवार तक तीन दिनों तक बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति की धूम रहेगी। 5 से 7 मई तक मंदिर का मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सोमवार को विशाल मंच तैयार किया गया। सादाबाद के प्रत्येक गांव में प्रचार प्रसार के लिए वाहनों को रवाना किया गया। मंदिर की भी आकर्षक ढंग से साज सज्जा शुरू कर दी गई।
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज 5 मई को शाम 5 बजे ‘श्याम नाम की मेहंदी’ कार्यक्रम से होगा। इसके पश्चात शाम को ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। मेंहदी कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला श्रद्धालु सहभागिता करेंगी और अपने अपने हाथों पर बाबा श्याम के नाम की आकर्षक मेंहदी रचाएंगी। उन्होने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे श्री महाराज अग्रसेन सेवा सदन से 6100 निशानों के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम के जयकारों के बीच इसका समापन होगा। इसी दिन मंदिर समिति द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दो निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया जाएगा। उन्होने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

43 साल बाद बीएसएफ से सेवानिवृति के बाद गांव पहंुचे इंस्पेक्टर चोब सिंह, हुआ स्वागत

सादाबाद। गांव झगरार निवासी चोब सिंह के बीएसएफ में इंस्पेक्टर पद से 43 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर सादाबाद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों व समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।
सेवानिवृत्ति के बाद सादाबाद पहुंचे चोब सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने भी उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। चोब सिंह ने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात रही और उन्होंने हमेशा ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस मौके पर बनी सिंह, महेश चौधरी, सचिन पचहरा, विष्णु चौधरी, सुनील फौजी, दिनेश, पवन दिसवार, आदित्य चौधरी, दक्ष चौधरी, अंश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रभु श्रीराम का वनगमन जीवन की सीख है : दीपक ,शताब्दी नगर में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास ने मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण किया वर्णन

अलीगढ़ : जीवन उतार चढ़ाव का है, धूप छांव का खेल है। कभी सुख तो कभी दुख है। इसलिए जीवन में कभी घबराना नहीं चाहिए। कष्ट में भी सामान्य रहना चाहिए।
श्रीराम कथा में सोमवार को जब कथा व्यास दीपक मिश्रा ने राम वनगमन का वर्णन किया तो श्रद्धालुओं की आंखों से आंसुओं की जलधारा निकल पड़ी। बहुत से श्रद्धालु कथा के मर्म को समझते हुए बार बार भावुक हो उठे।
शताब्दी नगर क्षेत्र इन दिनों धर्म नगरी में परिवर्तित हो गया है। कथा व्यास दीपक मिश्रा महाराज द्वारा रामचरित मानस के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन से श्रद्धालु कथा के शब्द शब्द का अनुसरण कर रहे हैं। व्यास ने कहा कि राम वनगमन जीवन जीने की सीख है। प्रभु श्रीराम को अयोध्या जैसा राज्य मिलने वाला था मगर दूसरे ही पल उन्हें वनवास का आदेश मिल गया। उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। वनवास देने वाली माता कैकेई पर भी तनिक क्रोधित नहीं हुए। राजकुमार के वस्त्र त्यागकर वलकल धारण किया और वन के लिए चल पड़े। दीपक महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में भी कई बार ऐसा होता है। उसे सुख मिलने वाला होता है दूसरे पल वह कष्ट से घिर जाता है। ऐसे में वह विचलित हो जाता है। मगर, यह उसके धैर्य की परीक्षा होती है। इसलिए कष्ट में घबराना नहीं चाहिए। सामान्य रहना चाहिए। जिस प्रकार 14 वर्ष वनवास में व्यतीत करके प्रभु अयोध्या लौटे, वैसे ही आपके जीवन में भी सुख निश्चित लौटेगा। यदि प्रभु श्रीराम के जीवन से मनुष्य सीख लेता है वह कष्ट का भी डटकर मुकाबला करता है। कथा में मोहन कठेरिया, रेनू कठेरिया, बीना शर्मा, अखिलेश तिवारी, अजीत चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी,
गायत्री चौधरी, ज्योति शर्मा, उर्मिला चौधरी, सुजाता चौहान, राजू पंडित, मनधीर शर्मा, अनुपम आदि मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत पर झूमे भाजपाई, जमकर मनाया जश्न,बांटी मिठाई

हाथरस।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जश्न मनाया। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया गया।कार्यकर्ताओं ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इससे प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास और सुशासन को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभिलेख अपलोड में लापरवाही पर सख्ती: कई परियोजना अधिकारियों का वेतन रोका, 15 कार्यदिवस का अंतिम समय

हाथरस। आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मुख्य सेविका पद पर प्रतिचयन हेतु अभिलेखों के सत्यापन के बाद AFMS पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने में शिथिलता बरतने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, लखनऊ के निर्देशों के बावजूद निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित परियोजना अधिकारीयों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस सम्बंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पत्र जारी किया है।
पत्र में कहा है निदेशक के पत्र संख्या सी-4727 दिनांक 17 मार्च 2026 के तहत जनपद की 1476 आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अभिलेख 15 दिवस में सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में कार्यालय द्वारा 19 मार्च, 1 अप्रैल, 13 अप्रैल और 24 अप्रैल को अलग-अलग पत्रों के माध्यम से निर्देश व अनुस्मारक जारी किए गए। 24 अप्रैल को जारी अंतिम कारण बताओ नोटिस में 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने की अंतिम समयसीमा तय की गई थी।
इसके बावजूद 4 मई 2026 तक सभी परियोजनाओं को मिलाकर केवल 528 लाभार्थियों के दस्तावेज ही अपलोड किए जा सके, जो कुल का मात्र 35.77 प्रतिशत है। विभाग ने इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और गंभीर लापरवाही मानते हुए नाराजगी जताई है।
कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन व निदेशालय की प्राथमिकताओं में शामिल इस कार्य में विलंब अस्वीकार्य है। निर्देशों की अनदेखी को देखते हुए संबंधित परियोजनाओं पर लघु दंड के रूप में अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है।
जिन अधिकारियों/प्रभारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, उनमें—
श्रीमती ममता शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी हसायन;
श्रीमती सोनू आर्य, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सादाबाद;
श्रीमती ओमवती यादव, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हाथरस-शहर;
श्रीमती स्मृति दुबे, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सासनी;
श्रीमती सोनी कुमारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हाथरस-ग्रामीण;
श्रीमती रेखा शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहपऊ;
श्रीमती स्तुति वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मुरसान;
श्रीमती कल्पना दुबे, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सिकन्द्राराऊ शामिल हैं।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 15 कार्यदिवस के भीतर शेष कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में दर्ज की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस का भव्य अधिष्ठापन, शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपत्र

हाथरस।भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस का भव्य दायित्व ग्रहण शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम के साथ श्री अग्रवाल सेवा सदन मे संपन्न हुआ ।
समारोह की अध्यक्षता शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री कमलेश जैन लालवाल. ने की, कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया एवं बच्चों द्रारा बहुत ही सुंदर गणेश बंदना तथा शाखा की महिला सदस्या नीतू अग्रवाल, और रेनू खंडेलवाल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, इस अवसर पर प्रंतीय दायित्व धारियों ने संस्कार शाखा के नवप्रवेशी १४ सदस्य दम्प्पतियों को दीक्षा और मनोनीत कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण का बोध कराया।प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय सचिव श्री प्रभात रंजन वार्ष्णेय,प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र, प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राया वाले, प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्री चंद्रशेखर ऋषि,प्रांतीय मार्गदर्शक श्री देवेंद्र मोहता एवं विजय कृष्ण गर्ग, जिला समन्वयक श्री अनिल वार्ष्णेय तेल वालों ने सभी सदस्यों व कार्यकारिणी को दायित्व एवं निष्ठा की शपथ दिलाई. इस अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार के नवीन अध्यक्ष के रूप में कमलेश जैन,सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष श्री अंकित वार्ष्णेय, सह सचिव विशाल वार्ष्णेय एवं महिला प्रमुख श्रीमती सीमा वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, प्रवीण वर्मा, मनोज अग्रवाल gst, कृष्ण कुमार अग्रवाल ने शपथ ली साथ ही नई टीम ने विगत वर्ष की टीम के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल जी, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा जी, को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता दिवाकर ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समाज के संपन्न वर्गों का एक संगठन है जो अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सेवा का कार्य कर रहा है. मुझे कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा और मैं हमेशा भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का सहयोग करती रहूंगी. प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजीव वार्ष्णेय जी ने कहा कि आने वाले समय में हम एनीमिया मुक्त भारत, कुपोषण मुक्त भारत पर काम करने जा रहें हैं,साथ ही हम स्वस्थ समर्थ और संस्कारित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित हैं, कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में कमलेश जैन ने परिषद के पांच सूत्र सेवा, संपर्क समर्पण, संस्कार व सहयोग के मूल बिंदु को समझाते हुए अपनी टीम के साथ उच्च कीर्तिमान स्थापित करने का विश्वास दिलाया. कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश वार्ष्णेय धागे वाले, हरीश वार्ष्णेय व कोमल माहेश्वरी ने किया.इस अवसर पर संगठन सचिव ने मनोज अग्रवाल राय वालों ने सभी का अभाऱ व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.
आज के कार्यक्रम नगर हाथरस से कुछ गणमान्य प्रबुद्धजनों की भी उपस्थिति,जिनमें प्रेस क्लब अध्यक्ष उमा शंकर जैन,विजय जैन लोहिया, अनुभव अग्रवाल, डॉ. निखिल जैन, अनूप जैन- संजीव जैन लालवाले, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद शर्मा,डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, प्रशांत बग्गा,नरेश अग्रवाल, प्रमोद कौशिक, विकास कौशिक प्रमुख थे।
शाखा से “विकास रत्न” सतीश चंद गोयल, देवेंद्र मोहता, विजय कृष्ण गर्ग,रिशी बंसल, मुरारी लाल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल चुना वाले, राज कुमार अग्रवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, अनिल वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता,संजय गर्ग,पुनीत अग्रवाल,किशन दास अग्रवाल, दिगंबर सिंह,मनीष मित्तल, जितेंद्र बंसल,योगेश बंसल,चिराग गोयल, कैलाश चंद अग्रवाल, जस मित्तल, सौरभ कोठारी, अंकित अग्रवाल,मदन मोहन वार्ष्णेय,अमित अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुभाष खेमका, मदन मोहन प्रेस वाले, सौरभ अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, अनूप जैन, पारस अग्रवाल, विकास गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, अनुराग माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, संजय वार्ष्णेय, गोपाल राठी, पीयूष गुड़हा, महेश चंद अग्रवाल, आनंद गोयल, प्रवीण अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, अभय अग्रवाल, डॉ.मनोज शर्मा, अभिषेक अग्रवाल,नीरज शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, गगन जैन,सुधीर जैन, संजीव अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, डॉ मोहित गर्ग, कपिल वार्ष्णेय, उमाशंकर गुप्ता, लकी कंसल, अभिनव खेमका, नवीन खंडेलवाल, देवेंद्र वार्ष्णेय, सी.ए.भूषण अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय(बी. एम. बी.) अंकित टालीवाल, आशीष अग्रवाल डिब्बा वाले आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

You cannot copy content of this page