वा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान, ब्रह्माकुमारीज शिविर में हुआ युवा सम्मेलन
हाथरस| ऐतिहासिक 115 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिविर में बुधवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार एवं आध्यात्मिक शक्ति के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत” रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, युवा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों, समाजसेवा और राष्ट्रहित में लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके भावना दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सह-जिला प्रभारी हाथरस ने कहा कि स्वस्थ युवा का अर्थ केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना नहीं, बल्कि मन और विचारों का स्वस्थ होना भी है। राजयोग के माध्यम से मन को सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाकर युवा तनाव और नकारात्मकता से मुक्त होकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं।
विशिष्ठ अतिथि युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि युवा देश के वर्तमान और भविष्य की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक सोच, संस्कार और समाजसेवा के कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
सह संयोजक बीके सुमित गौतम ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और समाजसेवा में लगाएं। स्वस्थ विचारों और मजबूत संकल्पों से ही स्वस्थ युवा एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम संयोजिका बीके रश्मि बहन ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। युवा
कार्यक्रम में बीके सीमा बहिन दाऊजी, बीके बबिता बहिन, गोपी बहिन, भूप सिंह, सत्यवती गौतम, चेतन भाई, गिर्राज भाई युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ चिंतन, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम, हाथरस द्वारा लक्खी मेला परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिविर में किया गया।

