पांच हजार छात्रों ने सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया
अलीगढ़ भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 1 hour ago
समाजसेवियों ने किया अज्ञात शव का हिंदू रीति रिवाज से दाहसंस्कार
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 hour ago
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने लिया जनसेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योगदान का संकल्प
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 1 hour ago
निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी गई भावभीनी विदाई
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 4 hours ago
आध्यात्मिक सशक्तिकरण से बनेगा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज : बीके भावना दीदी
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
श्री दाऊजी महाराज के 115 राजकीय दाऊजी महाराज मेला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हुई धार्मिक संध्या
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
Top 10 News
सादाबाद में समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान, मिला प्रोत्साहन
सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर
अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल
गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
हथरस
समाचार
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में गूंजा ‘संपूर्ण वंदे मातरम्’
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 14 minutes ago
समाजसेवियों ने किया अज्ञात शव का हिंदू रीति रिवाज से दाहसंस्कार
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 hour ago
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने लिया जनसेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योगदान का संकल्प
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 1 hour ago
निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी गई भावभीनी विदाई
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 4 hours ago
आध्यात्मिक सशक्तिकरण से बनेगा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज : बीके भावना दीदी
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
श्री दाऊजी महाराज के 115 राजकीय दाऊजी महाराज मेला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हुई धार्मिक संध्या
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने की मीडिया से वार्ता, राजस्व समस्याओं के निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ताज़ा
ख़बर
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में गूंजा ‘संपूर्ण वंदे मातरम्’
हाथरस। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 25 सितंबर 2026 को देशभर के सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों में एक साथ ‘संपूर्ण वन्दे मातरम् गायन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में भी विद्यार्थियों, आचार्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से संपूर्ण वन्दे मातरम् का गायन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रातः 11 बजे किया गया। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने एक स्वर में संपूर्ण वन्दे मातरम् का गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती पवित्र जी, मुख्याधिष्ठात्री एवं आचार्य, कन्या गुरुकुलम महाविद्यालय, हाथरस ने वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय पदाधिकारियों ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय चेतना, एकता, सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना को अभिव्यक्त करने वाला राष्ट्रभाव से जुड़ा गीत है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर देशभर में राष्ट्रीय चेतना को स्मरण एवं सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रहित की भावना को भी स्मरण किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने, समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से श्री वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर; श्रीमती अनु विमल जी, ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, सेवा भारती; श्री भवतेन्द्र पाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एवं जिला कोषाध्यक्ष, सेवा भारती; सूबेदार सुरेश सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ, एनसीसी; श्रीमती विनीता सिंह, मार्केटिंग मैनेजर, मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव; डॉ. अनुपम भारद्वाज, शैक्षिक निदेशक; श्रीमती अलका जी, कोऑर्डिनेटर; श्री राधेश्याम जी, पूर्व विभाग व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के आचार्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह, छायाकार निखिल वर्मा सहित विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाव एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।
पांच हजार छात्रों ने सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया
अलीगढ़। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वें वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर ‘एक समय, एक स्वर, एक लय’ में सामूहिक वंदे मातरम गायन का देशव्यापी आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सी.बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर, मथुरा रोड, अलीगढ में शुक्रवार ठीक प्रातः 11 बजे ‘नमामि भारतम’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक सस्वर राष्ट्रगीत गायन संपन्न हुआ। इस देशव्यापी आयोजन में सी.बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ ने अलीगढ़ शहर क्षेत्र के अनेक शिक्षण संस्थानों को अपने साथ इस कार्यक्रम का सहभागी बनाया । इस वृहद अभियान के तहत राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह-शारीरिक प्रमुख राम शंकर, एस.आर.के. पब्लिक स्कूल में सी.बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के सचिव डॉ राजीव वार्ष्णेय तथा एस.जे.डी. पब्लिक स्कूल में विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में श्याम कुंतल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही गगन पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिंघारपुर एवं डॉ. शन्नो रानी कन्या महाविद्यालय सिंघारपुर के छात्र-छात्राओं ने भी पूर्ण उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ एक सुर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस प्रकार हजारों की संख्या में विद्यार्थी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर राष्ट्रगीत के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सी.बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पधारे हुए प्रमुख वक्ताओं के स्वागत-अभिनंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर संयुक्त रूप से मुख्य वक्ता के रूप में अनिल कुमर (क्षेत्र छात्रावास प्रमुख) एवं रामजी (महानगर प्रचारक) साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय के द्वारा अध्यक्षता की गई तथा केशव सेवा धाम से मनवीर सिंह विभाग सेवा प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से मुख्य वक्ता अनिल कुमार एवं रामजी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा और राष्ट्र की चेतना है, जो भारत और उसमें रहने वाले हर एक नागरिक को एकता के सूत्र में जोड़ता है। एक देश भक्ति गीत ‘राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्देमातरम’ को भी दोहरवाया।
इसी श्रृंखला में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने भी वंदे मातरम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदे मातरम मात्र एक गीत नहीं, अपितु भारत की आत्मा और हमारे महान क्रांतिकारियों का ध्येय वाक्य रहा, जो भारत की चेतना, स्फूर्ति और जीती-जागती भारत माता की वंदना है। प्रधानाचार्य के इस ओजस्वी उद्बोधन के साथ संपूर्ण आयोजन देशभक्ति के जयघोषों और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम सम्पन्न कराने में भी आचार्यों ने अपनी महती भूमिका निभाई। विद्यालय की सम्मानित प्रबंध समिति ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और शुभकामना प्रदान की।
समाजसेवियों ने किया अज्ञात शव का हिंदू रीति रिवाज से दाहसंस्कार
हाथरस,व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है
अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा ।
20-21 सितंबर की रात्रि को सिकंदराराऊ कोतवाली के अंतर्गत हाईवे पर महामाई सलावत नगर के नजदीक एक युवक जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष थी शव पूरी तरह से कुचल चुका था मृतक के चिथडे देखकर ऐसा लग रहा था कि शव के ऊपर से सैकड़ो गाड़ियां गुजर चुकी थी और शरीर के अंग के चिथडे दूर-दूर तक कुचले हुए बिखर गए थे पुलिस द्वारा मृतक के अंगों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखवाया गया
पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया
अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में तरुण राघव, नीरज गोयल, कांस्टेबल चिन्त ज्वाला सिंह,होमगार्ड विपिन कुमार मौजूद रहे

