Breaking News
श्री दाऊजी महाराज के 115 राजकीय दाऊजी महाराज मेला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हुई धार्मिक संध्या

हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा “फौजी” के सानिध्य में वरिष्ठ कवि राम खिलाड़ी “काकू” जी मनोज कुमार दुबे, रघुवीर अस्थान, सत्येंद्र स्वरुप शर्मा द्वारश्री गणेश जी चारों वेदों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर धार्मिक संध्या का शुभारंभ किया।
गणेश वंदना से धार्मिक संध्या का शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती जी की वंदना राधे राधे बोलो श्याम मिल जाएंगे, श्याम मिल जाएंगे तुम्हें घनश्याम मिल जाएंगे, माता रानी के दरबार में जो मांगो सो मिलता है,मधुर संगीत मय स्वरौ के साथ सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए।
भक्त जनों में सर्व श्री प्रकाश चंद्र दुबे रघुवीर अस्थान सत्येंद्र स्वरुप शर्मा राम खिलाड़ी काकू ईं देव स्वरूप शर्मा प्रकाश चंद दुबे श्रीमती मंजू देवी श्रीमती भगवान देवी श्रीमती राजेश्वरी श्रीमती पम्मी देवी श्रीमती ओम देवी श्रीमती पूनम देवी मनोज कुमार दुबे आदि ने पुण्य लाभअर्जित किया।
सत्येंद्र स्वरुप शर्मा ईं देव स्वरूप शर्मा द्वारा सभी भक्त जनों को पीतपटिका पहनाकर स्वागत किया। प्रसाद वितरण करते समय “राधे राधे” की धुन से पूरा परिसर गूंजायमान हो उठा।


धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, दाऊजी महाराज की जय, रेवती मैया की जय, आज के आनंद की जय, “पार्वती पतिये” “हर हर महादेव” “हर हर महादेव” की जयकारों के साथ धार्मिक संध्या संपन्न हुई।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page