Breaking News
दाऊजी महाराज मेले में बसपा शिविर का हुआ उद्घाटन

हाथरस। जनपद हाथरस में आयोजित श्री दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन सादाबाद विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी एवं बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर जी ने सभी सम्मानित साथियों पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सम्मानित साथियों ने अपने विचार रखे। डॉ. अविन शर्मा ने दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया जी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला,तथा जे.पी. सागर ने कविता प्रस्तुत की।

इस अवसर पर बसपा के मंडल जोन प्रभारी सूरजपाल सिंह , जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने की तथा संचालन डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने किया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page