Breaking News
गौ मास से भरे ट्रक प्रकरण में पुलिस से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग , बड़े आंदोलन की दी चेतावनी ,विहिप ने की प्रेस वार्ता

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा पूर्व में गौ संबंधी प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन/शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा VHP पदाधिकारियों को 6 दिवस के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।
VHP पदाधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद आज तक उन्हें जांच की रिपोर्ट अथवा प्रकरण में हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी विषय को लेकर आज VHP द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस प्रशासन से जांच की स्थिति सार्वजनिक करने तथा शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई।
VHP पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन प्रशासन का सम्मान करते हुए अब तक धैर्यपूर्वक जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करता रहा है, लेकिन यदि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई और मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में परम पूज्यनीय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आगरा में होने वाले कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र,प्रान्त और विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है।

VHP ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा संगठन को जांच की रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।
प्रेस वार्ता के समय हरिगढ़ विभाग के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, जिला गौरक्षा प्रमुख मनोज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page