Breaking News
25 सितंबर को देशभर के साथ जनपद के सभी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों में एक साथ गूंजेगा ‘संपूर्ण वन्दे मातरम्’

हाथरस। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘संपूर्ण वन्दे मातरम् गायन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।वन्दे मातरम् का गान एक ही दिन और एक ही समय पर देश के समस्त सरस्वती शिशु एव विद्या मंदिर में किया जायेगा वहीँ जनपद के भी समस्त सरस्वती शिशु एवँ विद्या मन्दिर में भी यह आयोजन भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं उद्देश्य को लेकर लेवर कॉलोनी स्थिति सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। विद्यालय के उपाध्यक्ष शरद तिवारी एवं प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री ने पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रातः 11 बजे देश के समस्त सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के साथ जनपद के विद्यालयों में भी एक ही समय पर संपूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की एकता, सामाजिक समरसता, मानवता और बंधुत्व की भावना का संदेश देने वाला राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ा गीत है।

उन्होंने बताया कि वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर देशभर में राष्ट्रीय चेतना एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का माध्यम बनेगा। एक ही दिन और एक ही समय पर देश के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से संपूर्ण वन्दे मातरम् का गायन किया जाएगा।

विद्यालय पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उनके एकात्म मानववाद, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना को भी स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत आज तेजी से आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति की ओर अग्रसर है और देश के तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है।

विद्यालय के उपाध्यक्ष शरद तिवारी जी, प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री जी लोकेंद्र नाथ शर्मा प्रधानाचार्य, संकुल के प्रधानाचार्य में देवेश समाधिया प्रधानाचार्य आगरा मार्ग, अनिल चौहान प्रधानाचार्य सिकंद्राराऊ, प्रताप सिंह चौहान प्रधानाचार्य मुरसान, निरंजन लाल जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सिकंद्राराऊ, विद्यालय की मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह , निखिल वर्मा छायाकार आदि प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page