गौ-मांस से भरे ट्रक के प्रकरण में जांच आख्या सार्वजनिक न होने पर विहिप-बजरंग दल की पत्रकार वार्ता 23 सितंबर को
हाथरस। 5 सितंबर 2026 को गौ-मांस से भरे ट्रक के प्रकरण में थाना हाथरस गेट पुलिस की भूमिका को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं गौ-रक्षा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया था। संगठन का कहना है कि धरने के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर पांच दिन के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, घटना को 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच आख्या सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी सामने आई है। इसी मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अपना पक्ष मीडिया के समक्ष रखने के लिए 23 सितंबर को पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में संगठन के पदाधिकारी पूरे प्रकरण को लेकर अपना पक्ष एवं जांच की स्थिति से संबंधित जानकारी मीडिया के समक्ष रखेंगे।
पत्रकार वार्ता 23 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे कमला बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में रखी गई है। यह जानकारी विहिप जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दी।

