Breaking News
आध्यात्मिक सशक्तिकरण से बनेगा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज : बीके भावना दीदी

हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला परिसर में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ शिविर में “आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज” विषय पर समाजसेवी सम्मेलन का आयोजन ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम, हाथरस द्वारा किया गया।

कार्यक्रम राजयोगिनी बीके सीता दीदी, जिला प्रभारी हाथरस के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु-स्मृति के साथ किया गया। मुख्य अतिथि निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह गुड्डू भैया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी बीके भावना दीदी, नीरज गोयल एवं मुरसान के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिराज किशोर शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे |

कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके भावना दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सह-जिला प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण केवल बाहरी स्वच्छता से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए मन और बुद्धि की स्वच्छता भी आवश्यक है। जब व्यक्ति अपने अंदर शांति, प्रेम, सद्भावना, संयम और सकारात्मक सोच को विकसित करता है, तो उसका प्रभाव परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है।

मुख्य अतिथि श्री सुनील अग्रवाल जी, नें कहा कि समाजसेवी संस्थाओं और आध्यात्मिक संस्थाओं को मिलकर मानव सेवा को नई दिशा देनी चाहिए। ब्रह्माकुमारीज द्वारा राजयोग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य सराहनीय है।

कार्यक्रम संयोजिका बीके बबीता बहन ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सेवा का भाव किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए।

बीके सीमा बहन, दाऊजी ने कहा कि आध्यात्मिक सशक्तिकरण व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह गुड्डू भैया, निस्वार्थ सेवा संस्थान के सचिव श्री नीरज गोयल एवं मुरसान के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिराज किशोर शर्मा जी, सादाबाद से प्रमुख समाजसेवी सुनील गुप्ता जी आदि ने भी समाज को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने के लिए अपने विचार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में सह-संयोजिका बीके पुष्पा बहन, बीके रश्मि बहन, बीके गोपी बहन, बीके सुमित गौतम, बहन मंजू शर्मा, बहन किरण शर्मा, गिर्राज भाई सहित नगर के अनेक सम्मानित समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजसेवियों एवं नागरिकों ने आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर स्वस्थ, स्वच्छ, संस्कारवान एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page