Breaking News
सर्वोच्च न्यायालय में सुलह एवं समझौते के आधार पर लंबित वादों का किया जायेगा निस्तारणः- जयहिन्द कुमार सिंह

हाथरस। न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आम जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में समाधान समारोह, 2026 के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री विनय कुमार-तृतीय के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय मंे लंबित है तथा जिनमें समझौते की संभावना है, उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह, 2026 का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना ही नही बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी सम्बन्धों को बनाये रखते हुए त्वरित सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी। समाधान समारोह, 2026 (विशेष लोक अदालत) में शामिल होने हेतु पक्षकार को सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिक बेवसाईट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध गूगल फार्म लिंक https://form.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर मांगी गयी विवरण भरना आवश्यक होगा। गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए संपर्क करें।
1-समाधान समारोह(विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टाॅप(वार रूम) इंचार्ज का संपर्क नंबर-011-23115652, 011-23116464
2-सी0आर0पी0 निदेशक का सम्पर्क नंबर-011.23115652, 011.231164653.
3-वन स्टाॅप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लाॅक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाईन नं0-011.23116464 ईमेल speciallokadalat2026@sci-nic-in

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page