वर्तमान आर्थिक संकट का एकमात्र समाधान है स्वदेशी :देवेंद्र मोहता, स्वदेशी जागरण मंच का जिला स्तरीय विचार वर्ग सम्पन्न
हाथरस। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आज जिला स्तरीय विचार वर्ग का भव्य कार्यक्रम स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ । प्रांत संयोजक मनोज अग्रवाल राय वाले एवं हाथरस औद्योगिक संस्थान के अध्यक्ष श्री देवेंद्र मोहता जी ने भारत माता और स्वदेशी संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर तीन सत्रों में विचार वर्ग आयोजन किया गया । प्रथम सत्र में स्वदेशी की भूमिका ,इतिहास और स्वदेशी की अवधारणा विषय पर सभी ने भी विषय रखें। जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी कमलेश जैन नगर के प्रमुख हैंडिक्राफ्ट व्यवसाई प्रवीण वर्मा ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया । मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र मोहता ने बताया कि वर्तमान समय में समस्त आर्थिक समस्या का एकमात्र समाधान स्वदेशी है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो आवाहन किया है उसका हमको पालन करना हे। कार्यक्रम में द्वितीय सत्र ऑन लाइन शॉपिंग पर श्रीमती उषा जैन, श्रीमती सीमा वार्ष्णेय ,रश्मि वार्ष्णेय श्रीमती बिनीता अग्रवाल ,नीतू अग्रवाल अग्रवाल ने ऑनलाइन व्यापार का प्रतिरोध किया। अंतिम सत्र में स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता विकास जैसे विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रभु दयाल कुशवाहा जिला संयोजक, अजय राघव सह विभाग श्योजक ने अपने विचार रखे ,अन्य वक्ताओं में विजय कृष्ण गर्ग ,मनोज अग्रवाल जी एस टी ,मोहित अग्रवाल ,अंकुल जैन ,विशाल गुप्ता ,जितेंद्र वर्मा ,विवेक वशिष्ठ ,मोहित अग्रवाल आदि ने विचार वर्ग में सहभागिता की ।वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

