Breaking News
श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कास्यकार ठठेरा समाज पहुंचा न्यायालय

हाथरस। श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट कमला बाजार बड़ी कोठी के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कास्यकार ठठेरा समाज के लोग न्यायालय पहुँच गये। उन्होंने ट्रस्ट के चुनाव के लिये प्रार्थनाबपत्र दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कास्यकार ठठेरा समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर माननीय ए.डी.जे. साहब की न्यायालय परिसर में पहुँचे। समाज के लोगों ने श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट के एक मुख्य ट्रस्टी एवं दो सहायक ट्रस्टियों का चुनाव निष्पक्ष रूप से समाज द्वारा कराए जाने की मांग उठाई।
समाज के प्रतिनिधियों ने न्यायालय के समक्ष अपनी प्रार्थना रखते हुए कहा कि ट्रस्ट का चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जाए, जिससे समाज के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से जगदीश प्रसाद, महेश चंद, कैलाश कूलवाल, पन्नालाल, गोपाल दास, सतीश चंद्र वाले सेठ जी, चमन गली, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद श्री भगवान, ललित वर्मा, पवन वर्मा, विजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, मनीष कूलवाल, बबलू बंदरबन, अमित वर्मा, लोकेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुशील वर्मा, राजेश, प्रशांत, महेश चंद बर्तन वाले, गौरव वर्मा, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र सहित अनेक बुद्धिजीवी एवं समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page