Breaking News
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का संस्कार शिविर शुरु

हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस का पांच दिवसीय संस्कार शिविर आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आरंभ हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक श्री देवेंद्र मोहता, विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल, एवं श्री विजय कृष्ण गर्ग, प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राय वालों ने भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया । बाल संस्कार शिविर के उद्घाटन की घोषणा संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र मोहता ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों में संस्कार के साथ सीखने और कुछ नया करने की कला सीखते हे । शिविर में अगले 5 दिनों में रंगोली ,क्रिकेट, बैडमिंटन ,आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी ,शूटिंग,शतरंज , कला, योग, शिल्प कला आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम दिन श्री श्री संस्कार केंद्र आर्ट ऑफ लिविंग प्रमुख शालिनी अग्रवाल ने बच्चों को भक्ति योग के बारे में सिखाया। इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री अंकुल जैन ,संस्कार प्रमुख थी प्रवीण वर्मा, सह सचिव विशाल गुप्ता, सीमा वार्ष्णेय एवं व्यवस्था में श्री मोहित अग्रवाल जी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, विनीता अग्रवाल, उषा जैन, नीतू अग्रवाल,स्पर्श बंसल , रश्मि वार्ष्णेय , नीतू अग्रवाल, विवेक वाष्णैय, उमाशंकर वार्ष्णेय विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश समाधिया आदि प्रमुख उपस्थित रहे। प्रभारी विवेक वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page