Breaking News
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या मामले में चौकी प्रभारी निलंबित

हाथरस ।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस हत्या के नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है ।

प्रॉपर्टीडीलर 48 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ सोनू पुत्र राम प्रकाश शर्मा हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गली जै राधे दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी थे। उसकी हत्या कर शव को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। कल उसका शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने अपने ही मोहल्ले के कमल और गौरव पुत्रगण हरीश शर्मा उर्फ कुल्लो पहलवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

नीतू शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोनू का मकान हड़पना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू ने कुछ दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कोतवाली सदर के सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र निरंजन और बीट आरक्षी नवनीत को निलंबित कर दिया है।

गंदे नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका


सादाबाद। क्षेत्र के सादाबाद जलेसर मार्ग स्थित, नगला ब्राह्मण एवं गांव मढ़ाका के मध्य बहने वाले गंदे नाले में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर लोग युवक की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के हाथ में घड़ी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक आसपास के किसी क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने दी मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही बरामद मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू निवासी मौहल्ला दिल्ली वाला हाथरस के रूप मंे हुई है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में नंबर वन रहीं तहसील सादाबाद

सादाबाद। तहसील सादाबाद ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए माह मार्च में आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
एसडीएम मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें तहसील कार्यालय को ऑनलाइन भेजी जाती हैं, जिनका निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच कर संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा जाता है और बाद में शिकायतकर्ता से संतुष्टि की भी पुष्टि की जाती है। राज्य स्तर पर किए गए मूल्यांकन में सादाबाद तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो यहां की कार्यप्रणाली और जवाबदेही को दर्शाता है। एसडीएम ने कहा कि यह सफलता टीमवर्क और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है। तहसील में मार्च माह के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। वहीं अन्य तहसीलों की बात करें तो सिकंदराराऊ और सासनी को 27वीं रैंक तथा हाथरस तहसील को 59वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से तहसील प्रशासन का मनोबल और बढ़ा है तथा आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड के गंदे नाले में मिला हाथरस निवासी युवक का शव

हाथरस। जिले की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर स्थित एक गंदे नाले में सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक के शव को नाले पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी, सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने लोगो की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस द्वारा जांच कर शव शिनाख्त कर ली गई ।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली सादाबाद कोतवाली क्षेत्र से जलेसर रोड पर एक गन्दा नाला है, जहां आज मंगलवार की सुबह उस समय सड़क पर लोगो की भीड़ जुटने लगी जब एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा गया।राहगीर और स्थानीय लोगो शव की पहचान करने लगे लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई।तभी लोगो ने इसकी सूचना इलाके पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान 48 वर्षीय वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी राधे दिल्ली वाला मोहल्ला थाना कोतवाली सदर हाथरस के रूप में हुई। इस मामले में मृतक कें परिजनो द्वारा लिखित तहरीर दी गई है। जिसके बाद अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएम ने स्कूलों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक ,पांच वर्ष तक यूनिफॉर्म न बदलने व एनसीईआरटी पाठ्य – पुस्तकों को करें शामिल

हाथरस ।। जनपद में संचालित सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम में सम्मिलित पाठ्य-पुस्तकों के उचित मूल्य निर्धारण एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालय शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से 60 दिन पूर्व आगामी सत्र में प्रस्तावित शुल्क को अपनी वेबसाइट अथवा नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर सार्वजनिक करें, ताकि अभिभावकों को समय से स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने विद्यालयों को पारदर्शिता एवं शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विद्यालयों द्वारा नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक एवं 5 प्रतिशत के योग से अधिक शुल्क में वृद्धि न किये जाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रस्तावित फीस समय से पूर्व सार्वजनिक की जाए।
विद्यालयों प्रबंधकों को निर्देशित किया कि यूनिफॉर्म में अनावश्यक परिवर्तन न किया जाए तथा कम से कम पांच वर्ष तक यूनिफॉर्म यथावत रखी जाए, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न पड़े। पठन-पाठन में एनसीईआरटी पाठ्य-पुस्तकों का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी को पुस्तकें एवं यूनिफॉर्म किसी विशेष दुकान से खरीदने हेतु बाध्य न करने तथा विद्यालय परिसर में पुस्तकों एवं यूनिफॉर्म की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत संचालित स्कूली वाहनों से संबंधित समस्त डाटाबेस (शपथ पत्र) को निगरानी पोर्टल पर दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित जनपद के सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित।

आंधी-बारिश से फसलों की बर्बादी पर बरसे किसान, उचित मुआवजे के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

हाथरस। ​क्षेत्र में पिछले दिनों हुई असमय आंधी, बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। रबी की तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे अन्नदाता दाने-दाने को मोहताज होने की कगार पर है। किसानों की इस बदहाली को देखते हुए को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अतुल वत्स को सौंपा और शीघ्र क्षतिपूर्ति की मांग की। ​भारतीय किसान संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सासनी ब्लॉक सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में कुदरत के कहर ने गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है, ऊपर से इस प्राकृतिक आपदा ने उसकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ​जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार को तत्काल गिरदावरी (सर्वेक्षण) कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का उचित और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आगामी खरीफ सीजन के लिए खुद को तैयार कर सकें। ​​जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि शासन के निर्देशानुसार नुकसान का आकलन कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन की एकजुटता दिखाते हुए मुख्य रूप से वीरपाल सिंह (जिला मंत्री), चौधरी माधवी सिंह (जिला महिला प्रमुख), रघुवर दयाल शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), योगेंद्र सिंह (जिला जैविक प्रमुख), अजय चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष), लखन सिंह (कार्यकारी सदस्य), मनोज मिश्रा (सासनी ब्लॉक उपाध्यक्ष), रजत राना (सिकंद्राराऊ प्रभारी) आदि मौजूद रहे।

सिकंदराराऊ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, बांटे गए निमंत्रण पत्र,पंत चौराहे पर टीम का हुआ जोरदार स्वागत

हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित स्वर्गीय तेजवीर सिंह सिसोदिया के आवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक भव्य स्वागत एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया द्वारा आगामी कार्यक्रम के आमंत्रण पत्रों का वितरण कर सभी से इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की गई। कार्यक्रम में बबलू सिंह सिसोदिया, गौरव सिसोदिया और राहुल सिसोदिया ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा की मुख्य टीम का अभिनंदन किया। अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया, सह-संयोजक नरेश प्रधान एवं छोटू राणा को पगड़ी बांधकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन निशांत चौहान द्वारा किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने शोभायात्रा की रूपरेखा साझा की और उपस्थित लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसे सफल बनाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव ठाकुर, गुड्डू जादौन, सुनील सिसोदिया, रानू ठाकुर, मोहित पुंडीर, मोना ठाकुर, छोटू पुंडीर, शिवम जादौन, अजय चौहान, सक्षम ठाकुर, राजा ठाकुर, उस्ताद, गौरव पुंडीर, नरेंद्र सिसोदिया, संजय चौहान, पुष्पेंद्र तोमर, शीलू पुंडीर, रामू पंडित और जीतू पुंडीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नेकी की दुकान सामाजिक संस्था के निःशुल्क पुस्तक वितरण में 100 से अधिक बच्चों को मिले पुस्तकों के पूरे सेट

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क पुस्तक वितरण में संस्था द्वारा अब तक 100 से अधिक बच्चों को पुस्तकों के पूरे सेट उपलब्ध कराये गये हैं l
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर में अब तक क्लास 6th से 12th तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की जा चुकी हैं l कार्यक्रम जहाँ अभिभावकों को आर्थिक सहायता प्रदान कराता है वहीँ दुसरी ओर पर्यावरण की रक्षा भी करता है l इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सहयोग की भावना आती है l कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने सभी से अपील की है कि वह इस शिविर का लाभ उठाएँ l कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ l

जनपद के मानवेंद्र सिंह को मिली यूपीएससी 2024 में 130 वी रैंक, कॉमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ चयन

हाथरस। जनपद के मानवेंद्र सिंह का कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर चयनित हुए है । मानवेंद्र सिंह ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर रैंक 130 हासिल की है। वह मूल रूप से जनपद के हसायन ब्लॉक के ग्राम गंगापुर के रहने वाले हैं। उनके पिता राम निवास सिंह राजस्थान सरकार मैं शिक्षक है। माता पंकज सिंह वीडीओ है। मानवेंद्र सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आगरा पब्लिक स्कूल आगरा से हुई है उन्होंने यूपी टीयू से बीटेक की है इसके बाद मनोविज्ञान में एम ए पूरा किया । उन्होंने 2022 में नेट जेआरएफ भी उत्तर्द किया और वर्तमान में दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट मनोविज्ञान मैं एचडी कर रहे है मानवेंद्रसिंह ने यूपीएससी मुख्य परीक्षान 2025 में भी दी। यूपीएससी 2024 के परीक्षा परिणाम में जनपद के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इनमें मानवेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 130वीं रैंक प्राप्त की है। मानवेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले व गांव में गर्व का माहौल है। जिससे उनके परिजनों व ग्रामीणों में अलग की खुशी का माहौल है।

हरि नेत्र चिकित्सालय में उमड़ी मरीजों की भीड़, 31 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

हाथरस। कल्याणं करोति संस्था मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वावधान में स्थानीय हरि नेत्र चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 251 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनका वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा गहन परीक्षण किया गया।परीक्षण के उपरान्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित 31 मरीजों का चयन किया गया। यह शिविर प्रत्येक माह की 6 तारीख को यहाँ निरंतर शिविर लग रहे हैं।
शिविर को सफल बनाने में डाॅ. अनुभव उपाध्याय, सुनील कुमार (कोऑर्डिनेटर),
विशाल, रामेश्वरदयाल का सराहनीय योगदान योगदान रहा !

You cannot copy content of this page