Breaking News
स्काउट-गाइडों ने लगाया नि:शुल्क शरबत प्याऊ, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

सासनी (हाथरस)। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में जिला मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संत प्रकाश के निर्देशन में एल. जैन इंटर कॉलेज, सासनी के मुख्य द्वार पर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर नि:शुल्क जल (शरबत) प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को स्काउट एवं गाइड स्वयंसेवकों द्वारा शरबत पिलाकर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव एवं प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन ने इस पुनीत सेवा कार्य में लगे स्काउट-गाइडों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी स्काउट-गाइडों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी डॉ. पंकज जैन, ट्रेनिंग काउंसलर विमल कुमार, स्काउट मास्टर दीपक कुमार शर्मा, राहुल कुमार दुबे तथा कंपोजिट विद्यालय बिजलीघर के रणजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में स्काउट सदस्य वरुण प्रताप सिंह, नीरज कुमार, शौर्य, योगेश धीमान, चंद्रपाल सिंह एवं सुरेश चंद्र शर्मा तथा गाइड सदस्य बबली सहित अन्य स्वयंसेवकों ने राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में योगदान दिया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page