Breaking News
साइकिल यात्रा जन-जागरूकता अभियान,संस्कार शाखा की अनोखी पहल

हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा‌ हाथरस द्वारा एक साइकिल यात्रा का सुंदर आयोजन किया गया , आज शाखा के साप्ताहिक उत्सव ​विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर के डी.आर.बी. इंटर कॉलेज,से यह यात्रा प्रारंभ हुई । जिसका ​मुख्य संदेश (नारा): “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत , सप्ताह में एक बार साइकिल चलायें, स्वास्थ्य बनायें पेट्रोल बचायें।”
साइकिल चलाओ ,प्रदूषण घटाओ। प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान और शाखा के साप्ताहिक अभियान
​विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन की बचत और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करना था।


​जिसमें संस्था के सभी सदस्य एक समान संगठनात्मक टी-शर्ट पहने हुए अनुशासित कतार में अपनी साइकिलों के साथ सम्मिलित हुए, सभी प्रतिभागियों ने हाथों में पर्यावरण संदेश का मुख्य बैनर लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर साइकिल चलाई और आम जनता को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी।
​अध्यक्ष श्री कमलेश जैन ने आव्हान किया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने और वायु प्रदूषण को कम करने का संकल्प ले। डा० मनोज शर्मा ने सभी सहयोगियों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शाखा के पर्यावरण गतिविधी संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल सम्मानित सदस्य श्री रिषी बंसल जी सचिव अंकुल जैन कोषाध्यक्ष अंकित वाष्णैय जी उप सचिव विशाल वाष्णैय जिला समन्वय अनिल वाष्णैय जी, हरीश वाष्णैय जी, देवेंद्र वाष्णैय गोपाल धाम, जस मित्तल, विवेक वाष्णैय, प्रतीक अग्रवाल, अनूप जैन, मनीष मित्तल और अन्य सदस्य शामिल थे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page