Breaking News
रविवार को भी खुलेगा हाथरस मुख्य डाकघर का आधार केंद्र, सुबह 10 बजे से मिलेगी सभी आधार सेवाएं

हाथरस। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक, अलीगढ़ मंडल के निर्देशानुसार हाथरस मुख्य डाकघर (Hathras MDG) में संचालित आधार केंद्र रविवार 07 जून 2026 को भी खुला रहेगा।
डाक विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आधार से संबंधित सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों एवं अन्य नागरिकों को कार्यदिवसों के अतिरिक्त अवकाश के दिन भी सेवाओं का लाभ मिल सके।
रविवार को आधार केंद्र का संचालन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए डाकघर में दो आधार किट/मशीनें संचालित रहेंगी, जिससे आवेदकों को कम समय में सेवा उपलब्ध कराई जा सके और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके।
आधार केंद्र पर नया आधार बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर अपडेट कराने के साथ-साथ फोटो और फिंगरप्रिंट सहित बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
डाक विभाग ने हाथरस एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को उपलब्ध कराई जा रही इस विशेष सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page