Breaking News
सिकंदराराऊ में संपन्न हुई भाजपा की मासिक मंडल बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, अनिल सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि

हाथरस/सिकंदराराऊ। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन के तय कार्यक्रम के तहत सिकंदराराऊ मंडल की मासिक बैठक का आयोजन तुलसी निवास धर्मशाला रेलवे स्टेशन पर किया गया। हर माह की एक से सात तारीख के बीच आयोजित होने वाली इस बैठक में मंडल समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। बैठक में जिला संगठन की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया को पटिका पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंच पर मुख्य रूप से जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक का कुशल संचालन मंडल महामंत्री निर्मल दास ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया ने संगठन के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी: कृषि प्रदर्शनी अभियान: किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर जोर। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम: ब्लॉक स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने की योजना। एक पेड़ मां के नाम: पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान को व्यापक रूप से चलाने का आह्वान। आगामी 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम को हर स्तर पर भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता, किशनवीर सिंह यादव, कमल नयन वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, राज वार्ष्णेय, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, संदीप बाल्मीकि, देवेंद्र सविता, गिरीश मोहन गुप्ता, कुंजविहारी वर्मा और निर्मल दास सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page