Breaking News
सेवारत शिक्षकों ने टीईटी के खिलाफ खोला मोर्चा, मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

हाथरस।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हाथरस के द्वारा आर टी ई लागू होने पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी लागू करने का बहिष्कार किया गया।सभी प्रभावित शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है उम्र के इस पड़ाव में इस प्रकार जबरन टीईटी लागू करना तर्कहीन है।शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, शिक्षकों ने बाइक रैली के द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर अपनी एकजुटता एवम टीईटी का विरोध किया ।मशाल जुलूस बाइक के माध्यम से डॉ अंबेडकर पार्क नवग्रह मंदिर से गांधी तिराहे तक निकाला गया।कार्यक्रम में अटेवा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद चंदेल जूनियर हाईस्कूल संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा टी एस सी टी जिला संयोजक डॉ गोपाल एस सी एस टी जिला अध्यक्ष सोहन सिंह एस बी टी सी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत , माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट से जिला महामंत्री पवन शर्मा जिला महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ तरुण शर्मा अटेवा जिला संरक्षक रैदास , अटेवा जिला महिला संयोजिका अनीता भारती, जिला महामंत्री भूपेंद्र सेंगर सभी शिक्षक संघों ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों से अपील करते हुए शिक्षक हित में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया।जिला महामंत्री अटेवा हाथरस रवि कान्त वर्मा द्वारा कहा गया कि सेवारत शिक्षकों के लिए आर टी ई लागू होने से पूर्व टीईटी तर्कहीन है जब तक सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी समाप्त नहीं किया जाता हमारा विरोध और संघर्ष जारी रहेगा। अर्चना ऋतु वशिष्ठ कल्पना सेंगर गरिमा ,सोनी , विनीता कुलश्रेष्ठ, प्रीति , नविता रानी, दर्शना कुमारी , मो इदरीश, चंद्र प्रकाश राणा, डॉ गोपाल, योगेश बागड़ी, भगवान दास, नवनीत, लक्ष्मीकांत, केके, दीपेश तिवारी, पवन शर्मा अनिल शर्मा, अनिल गौतम, विवेक ,विकास , हरिकेश, वकील साहब, यतेंद्र, लक्की, दाताराम दिनेश भूरी सिंह, राम नंदन, अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र सारस्वत, भूपेंद्र, हरिओम संजय सेंगर,भवानी शंकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने की विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा ,कार्यों में अपेक्षित गति लाने के दिए निर्देश

हाथरस । जनपद में विकास कार्यों की प्रगति को गति देने तथा सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग टूल है, जिसके माध्यम से प्रदेश स्तर से जनपदों के कार्यों की सतत समीक्षा की जाती है। ऐसे में किसी भी विभाग की खराब रैंकिंग न केवल विभागीय कार्यप्रणाली की कमी को दर्शाती है, बल्कि जनपद की समग्र छवि एवं प्रगति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्यों में अपेक्षित गति लाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैंकिंग कम है, वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं की दैनिक/साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करें तथा लंबित एवं अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का समय से, शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित अपडेट सुनिश्चित किया जाए, जिससे वास्तविक प्रगति परिलक्षित हो सके। फीडिंग में किसी प्रकार की लापरवाही या डेटा की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण करें, जमीनी हकीकत का आकलन करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए कहा कि परस्पर सहयोग से ही निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

आशा भोंसले के निधन पर हुई शोक सभा , प्रधानाचार्य सहित स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस। विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 13 अप्रैल 2026 को भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुआ।शोक सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल और समस्त स्टाफ सदस्यों ने आशा भोसले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया। डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने आशा भोसले के संगीत जगत में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज़ ने भारतीय संगीत को समृद्ध किया है। शोक सभा के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण:पूनम पांडे ,विकास खंड हाथरस में हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

हाथरस। विकासखंड हाथरस में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के सजीव कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण देखते हुए उनका उद्बोधन सुना गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, कला, चिकित्सा, खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रही।
ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी श्री पी0एन0यादव द्वारा उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि समस्त महिलाओं को स्वयं तथा अपने समाज को सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अभी भी अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने हेतु दिशा प्रदान करनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त महिलाएं अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है अतः वे यह सुनिश्चित करने कि उनके क्षेत्र में कोई भी महिला किसी भी प्रकार के अभाव से ग्रस्त ना रहे महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी हेतु विशेष प्रयास किया गया।
इस अवसर पर मा0 अतिथिगणों द्वारा दो गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही एक बालिका का अन्नप्राशन भी कराया गया।
विकासखंड हाथरस के खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कीटनाशी विक्रेताओं को 16 अप्रैल तक आई पी एम एस पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण नहीं तो निरस्त होगा लाइसेंस

हाथरस । जिला कृषि रक्षा अधिकारी हाथरस ने अवगत कराया है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) उ0प्र0 कृषि भवन लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये है कि जनपद में संचालित समस्त कीटनाशी विक्रेताओं के भारत सरकार के द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली के द्वारा एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली (integrated pesticide management System) सफल संचालन हेतु IPMS PORTAL पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।
उपरोक्त के क्रम में कार्यालय के पत्र दिनांक 28.10.2025 एवं 31.12.2025 व कीटनाशक विक्रेताओं/उर्वरक विक्रेता के गु्रप पर विभिन्न तिथियों में (integrated pesticide management System) पोर्टल पर पंजीकरण पर कराने हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु अभी तक समस्त कीटनशी विक्रेताओं के द्वारा ipms portal पर पंजीकरण नही कराया गया है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी हाथरस ने एक बार पुनः अवसर प्रदान करते हुए समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि दिनंाक 16.04.2026 तक अपना पंजीकरण आई पी एम एस पोर्टल पर अवश्य करा लें अन्यथा उक्त दिनांक के बाद आपका कीटनाशी लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा। जिसका समस्त उत्तर दायित्व आपका होगा। आई पी एम एस पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु पूर्व मंे भी पेस्टीसाइड गु्रप व उर्वरक ग्रुप पर video डाली गयी है। यदि किसी कीटनाशी विक्रेता को समस्या आ रही हो तो कार्यालय में फोन कर जानकारी ले सकता है। आई पी एम एस पोर्टल पर पंजीकरण के लिये www.ipms.gov.in बेवसाईट के होम पेज के Login/Register पर करने के बाद sign up कर लें। उसके प्श्चात नये रजिस्टेªशन का एक फार्म खुलेगा उसमें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आई डी बन जायेगी, जिसे अधोहस्ताक्षरी द्वारा अप्रूब्ड किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या के लिये अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में कीटनाशी पटल सहायक से सम्पर्क कर सकते है।

अपना घर आश्रम कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

हाथरस। जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम प्रांगण में आश्रम कार्यकारिणी की मासिक बैठक अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट की अध्यक्षता एवं सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पिछली बैठक की कार्यवाही से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए आश्रम की कार्य प्रगति एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। वहीं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने आश्रम की पिछली वित्तीय व्यवस्था एवं भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय एवं डॉ. लक्ष्मीपत सेकसरिया ने आश्रम के सदस्यों की सहभागिता एवं सहयोग को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता एवं चमनेस राजपूत ने आश्रम तथा आश्रम में निवासरत प्रभ्रुओं को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अपने विचार रखे।

बैठक में आश्रम के विकास एवं प्रभ्रुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर राम हरि चाहर, हरिशंकर वर्मा, संजय अग्निहोत्री, राकेश अग्निहोत्री, भगवत स्वरूप पांडे, कपिल नरूला, धनीराम, मुकेश शर्मा, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नेकी की दुकान सामाजिक संस्था के दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण का समापन ,200 छात्र-छात्राओं को मिली पुस्तकें

हाथरस।वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था द्वारा चलाए जा रहे दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण का समापन हो गया। l
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर में क्लास 6th से 12th तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरित की जा चुकी हैं l कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने बताया यह कार्यक्रम पुनः 1 जुलाई से शुरू होगा साथ ही संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, नीलम वार्ष्णेय आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ l

अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की सार्थक पहल- ‘नेकी की दुकान’ पर निःशुल्क पुस्तक वितरण से बच्चों के सपनों को मिले पंख

हाथरस। ’सब पढ़ें-सब बढ़ें’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा ‘नेकी की दुकान’ पर निःशुल्क पुस्तकों का दान किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने इस पहल को केवल किताबों का वितरण नहीं, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और अभावग्रस्त बच्चों के सपनों को पंख देने का एक सशक्त माध्यम बताया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे प्रतिभावान छात्र हैं, जिनके पास हौसला तो है पर संसाधनों की कमी है; पुरानी पुस्तकें उनके लिए नई राह खोलने का काम करेंगी। इस पुनीत कार्य के अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की टीम ने ‘नेकी की दुकान’ के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा व उनके सहयोगियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, सचिव श्वेता वार्ष्णेय,पूनम वार्ष्णेय,रेणु वार्ष्णेय,मधु वार्ष्णेय,कुसुम वार्ष्णेय,प्रियांशी वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय,नीलम वार्ष्णेय,अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की इस सकारात्मक पहल की नगर के प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

तहसीलदार बनने पर रश्मि का भव्य स्वागत, शिक्षकों व ग्रामीणों में खुशी की लहर

हाथरस। जनपद हाथरस के मुरसान विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पटैनी में पली बड़ी हुई रश्मि का का जोरदार स्वागत हुआ।गांव में हर्ष और गौरव का वातावरण रहा जब रश्मि के तहसीलदार पद पर नियुक्त होने पर शिक्षकों एवं सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एकत्रित हुए और उन्होंने रश्मि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि रश्मि की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रश्मि अपने पद पर रहते हुए समाज के विकास, शिक्षा के उत्थान तथा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देंगी।
रश्मि ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी।
कार्यक्रम का समापन पर रश्मि का भाई गगन राज सभी उपस्थित लोगों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर गौरव पचौरी राघवेन्द्र गुप्ता,विष्णु राजपूत अमित शर्मा ,जितेंद्र कौशल,मोहित सेंगर, महेश चंद्र आदि शिक्षक और जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सभासद सुनील चौबे व अन्य सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के दूसरे चरण तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख सामाजिक विषयों—जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य—पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम, कस्बा, मोहल्ला एवं शिक्षण संस्थानों में चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया। थाना सादाबाद द्वारा जवाहर बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। थाना सिकन्द्राराऊ द्वारा कस्बा मार्केट मे शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना हसायन द्वारा प्राथमिक विधालय कस्बा हसायन पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला शक्ति केंद्र योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। थाना चन्दपा द्वारा जवाहर इण्टर कालेज मीतई में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया । इसी क्रम में महिलाओं/बालिकाओ को जनपद में गठित “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के द्वारा Eve Teasing इत्यादि आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों/मनचलो को हिदायत/कार्यवाही की जाती।

You cannot copy content of this page