Breaking News
श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

हाथरस । ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ बैठक कर मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सुझावों एवं विचारों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में आयोजित हुए मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों, धनराशि, टेंडर प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष प्रस्तावित मेले की तैयारियों हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत यथास्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page