Breaking News
सुभाष गली में आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें, लगवाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

सादाबाद। नगर की सुभाष गली में आए दिन बढ़ रही आपराधिक घंटनाओं के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ट्विीट कर गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासी राहुल मित्तल एडवोकेट ने मांग करते हुए कहा कि सुभाष गली मुकेरखाना मिश्रित आबादी इलाका है। इलाके में आए दिन मारपीट व अन्य तरह की आपराधिक वारदातें आए दिन होती हैं, लिहाजा कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। हाल ही के दिनों में दो से तीन मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होने गली मौहल्ले में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के लिए एसपी व अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों से गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है, जिससे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

विद्यार्थियों को बांटा वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार

सादाबाद। विद्या भारती के तत्वावधान में लाला किशननारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दाऊदयाल अग्रवाल, सदस्य अवधेश कुमार तथा अभिभावक श्यामलाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा अष्टम से आयुष तिवारी, सप्तम से पायल, पंचम से एकलव्य, चतुर्थ से लक्ष्य राजोरिया, तृतीय से तनिष्का शर्मा, द्वितीय से गौरी शर्मा, प्रथम से उत्कर्ष गौतम, यूकेजी से दर्पित, एलकेजी से तेजस चौहान तथा नर्सरी से गुनिष्का राजपूत शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर कक्षा अष्टम से हर्षिता गौतम, सप्तम से रोहित कुमार, षष्ठ से भाव्या शर्मा, पंचम से ब्रह्मदत्त रावत, चतुर्थ से पलक गौतम, तृतीय से अंशिका चौधरी, द्वितीय से कार्तिक गौतम, प्रथम से वैष्णवी शर्मा, यूकेजी से दृश्य सोनी, एलकेजी से नेहा तथा नर्सरी से परी रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा अष्टम से प्रतीक गोला, सप्तम से आशिया, षष्ठ से संध्या, पंचम से कन्हैया, चतुर्थ से आयुष अग्रवाल, तृतीय से कीर्ति, द्वितीय से दिव्यांशु, प्रथम से आयुष कुमार, यूकेजी से तृप्ति कुमारी, एलकेजी से सार्थक ओझा तथा नर्सरी से गरिमा राजपूत शामिल रहे। इस अवसर पर शिशुओं, अभिभावकों एवं आचार्य-आचार्याओं को संस्कृति बोध परियोजना के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार, मुनेंद्र यादव, रीना भारद्वाज, रश्मि, कमलेश, ममता, कविता, पूजा, कविता बघेल, कन्हैया लाल वर्मा, मुन्नी देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

गीगला में हुआ कुश्ती दंगल, बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती

सादाबाद। क्षेत्र के गांव गीगला में रविवार को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद एक के बाद एक कई छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने मल्लविद्या के शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी शहरों से भी पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों के दौरान कई बार दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा और पहलवानों का उत्साह बढ़ता रहा। दंगल की सबसे आकर्षक और अंतिम कुश्ती 41 हजार रुपये की रही, जो कुंडोल के पहलवान खोनी और कोसी के पहलवान माखन के बीच हुई। यह मुकाबला काफी देर तक चला और बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंततः दोनों पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर देवेश, गुड्डू खान, योगेश, अमित, नाहर सिंह, हंवीर, लल्लू, आमिर, इकबाल खां और कपिल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व पीएम की प्रतिमा पर सपाइयों ने किया माल्यापर्ण, दादरी की समानता-भाईचारा रैली में हुए शामिल

सादाबाद। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर दादरी में आयोजित समानता-भाईचारा रैली में सादाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को सहपऊ रोड स्थित सपा नेता सत्यवीर सिंह के कार्यालय से कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल रहे।
रैली में शामिल होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने सादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत सपा नेता सत्यवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों के काफिले को दादरी के लिए रवाना किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तैयारियां चल रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने पहुंचे। सत्यवीर सिंह ने बताया कि पार्टी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। आगामी 2027 के चुनावों में सपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव, बॉबी यादव, मलिक यादव, पवन गोस्वामी, श्याम गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सूरज चौधरी, राघवेंद्र दिवाकर, साकेत राहुल, रवि यादव, विपिन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सादाबाद में कामदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इत्र वर्षा व भजनों से गूंजा वातावरण

सादाबाद। नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।
मंदिर में खाटू श्याम जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। पूरे दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बाबा को फल, मेवा व चूरमा का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी सुगंधित व भक्तिमय हो उठा। महिला श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की थाप पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना भी की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। हाथरस, अलीगढ़, आगरा सहित आसपास के कई शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। इधर, बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मंदिर में विशेष प्रबंध किए गए। कामदा एकादशी के अवसर से ही मंदिर में एयर कंडीशनर चालू कर दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके।

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव – एक शाम महावीर के नाम भजन कार्यक्रम में जैन भक्ति गीतो पर जमकर थिरके महिला पुरूष, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हाथरस। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत आज 29 मार्च को नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में एक शाम महावीर के नाम भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी राकेश भैया जी द्वारा पात्रो का चयन लॉटरी कूपन द्वारा किया गया था। जलेसर से राजा जैन म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मग्नमुग्ध कर दिया था। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी राकेश भैया जी ने भगवान महावीर के जन्म तव मोक्ष कल्याणक के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि भगवान महावीर अंतिम 24 वें र्तीथकर थ। जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ है। इस बीच जैन भक्ति गीतो पर महिला पुरूषो ने जमकर नृत्य किया था। दो दिवसीय महोत्सव के तहत कल 30 मार्च को नयांगज स्थित नेमिनाथ दिंगबर जैन मंदिर से प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जबकि प्रातः साढे 5 बजे हलवाई खाना स्थित छोटे जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकलेगी। लॉटरी कूपन द्वारा स्वर्ण, रजत रथ के लिये जिन पात्रों का चयन किया गया है उनमें ऐरावत हाथी की बोली राकेश जैन टाईप, सारथी अतुल जैन रोशन बिहार, कुबेर पुलकित जैन, हिमानी जैन, रजत रथ की बोली अरविंद अतुल जैन डाकखाने वाली गली, ईशान इन्द्र उमेश जैन सीयल रिटायर्ड मंण्डी निरीक्षक, समद कुमार इंद्र डॉ विनोद जैन नवल नगर, कुबेर अतुल जैन, हर्षित जैन भूरापीर, सारथी नितिन जैन जैन कम्प्यूटर, स्वर्ण रथ की बोली कैलाश चन्द्र जैन, ईशान इन्द्र अनिल जैन फोटो, सनद कुमार इंद्र पुनीत जैन टाईप, महेन्द्र इंन्द्र डॉ सुमत जैन, कुबेर धरणेन्द्र कुमार जैन, सारथी रतन लाल जैन मुम्बई, कोतल घोडे की बोली शैलेन्द्र जैन, मनीष जैन जैन गली, कृतिका जैन गिर्राज कालोनी, शुभ जैन लोहिया डिब्बा गली द्वारा लगायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरक्षक धरणेन्द्र कुमार जैन, सुभाष चन्द्र जैन, श्रीजैन नवयुवक सभा अध्यख उमाशंकर जैन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। शोभायात्रा संयोजक सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक उमेश चंद्र जैन द्वारा सभी अतिथियों के अलावा संरक्षक विजय कुमार जैन लोहिया का शॉल उढाकर व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया था। भगवान महावीर के समक्ष बाद में स्वर्ण रथ व रजत रथ सहित अन्य रथों की बोलिया लगायी गयी थी। स्वर्ण रथ व रजत रथ पर भगवान महावीर को लेकर बैठने का लोगों में विशेष क्रेज देखा गया। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत कल 10 अप्रैल को प्रातः सवा 5 बजे हलवाई खाना स्थित श्री पाश्वनार्थ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इसी मंदिर से प्रात 9 बजे विशाल शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इस बार शोभायात्रा में कई झांकिया आर्कषण का केंद्र रहेंगी। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव शोभायात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव से पूर्व जीतो की पहल पर देशभर के मंदिरों में णमोकार मंत्र के जाप में सैकडों की संख्या में महिला व पुरूष शामिल हुए है। सभी ने भक्ति भाव से णमोकार मंत्र का जाप किया था। उन्होंने कल निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में शामिल होने के लिये सभी लोगों से समय से पहुंचने का आग्रह किया है। इस बार शोभायात्रा नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, सर्राफा बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, छोटा सासनी गेट, सरक्लूयर रोड, चक्की बाजार से होते के पुनः नयागंज श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुँचेगी। भजन संध्या व णमोकार मंत्र पाठ में प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, शोभायात्रा संयोजक उमेश चंद जैन, स्वागताध्यक्ष उमेश चंद्र जैन कपडा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर जैन जेवेलर्स, कमलेश जैन लाल वाले, संजीव जैन भूरा, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेन्द्र जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री आशीष जैन मोनू, उप मंत्री कपिल जैन चूरण, सौरभ जैन रानू, प्रचार मंत्री ललित जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, राकेश जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन ज्वैलर्स, अनूप जैन लाल वाले, बाल पंडित विशाल जैन वेद, जिनेन्द्र जैन सिम्पल, पंकज जैन ट्रंक, धीरज जैन रिंकू, धर्मेंद्र जैन, रवि जैन, राहुल जैन, नेमिचंद्र जैन, विजय जैन, नितिन जैन, अतुल जैन एडवोकेट, अरुण जैन, मयंक जैन लोहिया, अनिल जैन, सुरेन्द्र बाठिया, सिद्वार्थ बाठिया, रतन जैन, राहुल जैन, सुरेश चंद जैन, मनु लोहिया, यतीश जैन,अनूप जैन सूत वाले, सुनीत जैन, सोनू जैन लोहिया, सौरभ जैन अजमेरा, अतुल जैन सूत वाले, तन्नू जैन, निखिल जैन, सतीश जैन, दिलीप जैन, पारस जैन, अखिलेश जैन मनीष, संभव जैन, स्वेताक जैन, अनुज जैन अन्नू, सचिन जैन, अर्पित जैन, आयुष जैन, अतुल जैन ट्रेजरी, शैलेन्द्र जैन, राजीव जैन टायर आदि सेकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।

पूर्ति निरीक्षकों द्वारा गैस एजेंसियों पर आकस्मिक निरीक्षण, तमनागढ़ी स्थित ए०पी० भारत गैस एजेन्सी को कारण बताओ नोटिस

हाथरस। गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड तथा कंट्रोल रूम व विभिन्न स्तरों पर घरेलू गैस से सबंधित शिकायते प्राप्त होने पर रितेश चन्द्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, हाथरस यतीशचन्द्र गुप्ता पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, रोहित कुमार पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड मुरसान, बीरेश मौर्य पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड व नगर हाथरस के साथ 29 मार्च को ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढी नगर हाथरस, सुविधा इण्डेन गैस सर्विस, रतन गढ़ी मेण्डू रोड, हाथरस तथा ओम फिलिंग स्टेशन मेण्डू रोड हाथरस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण अपरान्ह 02:00 बजे किया गया। निरीक्षण के समय एजेन्सी का गोदाम व उसके साथ लगा कार्यालय बन्द पाया गया। एजेन्सी के सूचना पट पर एजेन्सी बन्द होने का कोई भी कारण अंकित नहीं पाया गया। एजेन्सी से सम्बन्धित मोबाइल नं० 97560457895 एवं 7982047457 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त दोनों मोबाइल नम्बर बन्द पाये गये। उक्त के अतिरिक्त गोदाम पर स्टॉफ बोर्ड आदि सूचनायें प्रदर्शित नहीं पायी गयीं। एजेन्सी के कार्यालय के बाहर 03-04 उपभोक्ता खडे पाये गये. जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह गैरा रिफिल कराने में आ रही समस्या का निराकरण कराने आये है लेकिन कार्यालय/गोदाम बन्द होने के कारण एवं संबंधित मोबाइल नम्बर पर सम्पक नहीं होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में मध्य पूर्व में युद्ध के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट हाथरस में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करते हुये शिकायतों का निस्तारण संबंधित गैस एजेन्सी से दूरभाष से सम्पर्क करके कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आपूर्ति विभाग यो कार्मिक भी निरन्तु, भ्रमण पर हैं। ऐसी परिस्थति में प्रश्नगत एजेन्सी का विना किसी कारण एवं साप्ताहिक बन्दी न होने के उपरामत भी बन्द होना जनहित के प्रतिकूल एवं संबंधित नियमों के विपरीत है। उक्त के दृष्टिगत ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

वृहद वैरागी वृत्ति के संस्कार थे दादी जानकी जी….वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में मनाया दादी जी का छटवां स्मृति दिवस

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा दादी जानकी जी का स्मृति दिवस “वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में मनाया गया।

प्रातःकाल से ही ब्रह्मावत्सों का आगमन सेवाकेन्द्र पर होना आरम्भ हो गया। योग के उपरान्त ईश्वरीय महावाक्यों का श्रवण कराया गया। तदुपरान्त केन्द्र प्रभारी बी०के० शान्ता बहिन ने दादी जानकी जी की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि दादी जानकी जी के अन्दर वृहद वैरागी वृत्ति के संस्कार थे। शान्त, एकान्त, सच्चाई-सफाई इन्हीं गुणों के कारण वे “विश्व की सबसे स्थिर मन महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनसे। इसके अलावा शतायु के लिए न कोई व्यायाम, न कोई प्रणायाम न कोई आसन या हठयोग। एक सौ चार वर्ष की आयु में शरीर छोड़ने से कुछ समय पूर्व तक विशाल सभाओं का सम्बोधन, यह है कठिन साधना का प्रत्तिफल।

ब्रह्माकुमार दिनेश भाई ने दादीजी के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इतने विशाल संगठन की मुखिया होने के बाद भी वे निर्मानता की प्रतिमूर्ति थीं, भी न कोई तामझाम, न कोई दिखावा, न कोई सुरक्षाकर्मी, कोई भी मिल सकता था। तदुरान्त सभी ब्रह्मावत्सों द्वारा दादी जानकी जी को पुष्पांजली अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यादेवी, बी०के० वन्दना बहिन, पूजा बहिन, कमलेश, संजीव शर्मा, अरविन्द गुप्ता, भीमसैन एवं केशवदेव, गजेन्द्र भाई, भीमसैन, रामेश्वर दयाल, राजीव, राजू, सन्ध्या अग्रवाल, ओम प्रकाश, मदन मोहन, अम्बिका, मनमोहन, मनोज कुमार, नानकचन्द, लक्ष्मी, इन्द्रपाल, जितेन्द्र पहलवान, राजेश शर्मा, शकुन्तला, मीरा, रजनेश, विमलेश, शीला, सुशीला, सरस्वती, आदि उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

हाथरस। सासनी गेट स्थित मसाला दरबार रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हाथरस के जिलाअध्यक्ष प्रदीप बंसल को नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह पश्चिम उत्तर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री प्रदीप बंसल जी को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका सम्मान किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री प्रदीप बंसल जी के नेतृत्व में नगर में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाई जाएगी।

श्री प्रदीप बंसल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
स्वागतकर्ता ने उपस्थित प्रदेश संघटन मंत्री श्री सुधीर मित्तल प्रदेश युवा प्रभारी श्री सुखवीर सिंह, ज़िलामहमंत्री कन्हैया लाल शर्मा , कोषाध्यक्ष श्री पवन बंसल ,युवा जिलाअध्यक्ष श्री मोहन बघेल , यासू गर्ग , नंदकिशोर अग्रवाल ,अंकुर अग्रवाल ,विनीत कुमार ,पुष्पेंद्र प्रजापति , जिला उपाध्यक्ष सितूल गोयल , संतोष बंसल, दीपक कश्यप , अमित वार्ष्णेय बीएमबी मसाले वाले , दीनदयाल गोयल, दीपू वर्मा आदि थे।

डॉ. विकास शर्मा ने किया पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा का शुभारंभ

हाथरस। सासनी कस्बा में 49वें श्री रामनवमी मेला, सासनी के पावन अवसर पर पथवारी माता की सवारी एवं भव्य रथयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने निर्देश वार्ष्णेय एवं विकास सिंह के साथ शुभारंभ कर आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जयघोषों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा धार्मिक चेतना को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कमल शर्मा, बिकी गुप्ता, दीपेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रतीत वार्ष्णेय, ललरता प्रसाद, संतोष वर्मा, कपिल गुप्ता, निशांत वार्ष्णेय, निर्भय वार्ष्णेय, प्रतिन वर्मा एवं बंदू वार्ष्णेय सहित अनेक सम्मानित नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. विकास शर्मा ने सभी समिति सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा माता पथवारी एवं प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

डॉ. विकास शर्मा ने किया पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा का शुभारंभ

You cannot copy content of this page