Breaking News
बुलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 20 जुलाई को एसपी को ज्ञापन सौंपेगी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी द्वारा ग्राम बुलगढ़ी, थाना चंदपा में हुई दुर्घटना के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार, 20 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रातः 10 बजे पुलिस कार्यालय, हाथरस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देंगे और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करेंगे।
पार्टी के महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page