एडीएचआर के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार लगेगा रक्तदान, 19 जुलाई को श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पर होगा आयोजन
हाथरस,। एडीएचआर के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार लगेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया रहा है।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है रक्तदान जागरूकता अभियान मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 जुलाई को श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में लगेगा।
शिविर संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत,गौरव पाठक,चैतन्य उपाध्याय बब्बी पंडित,नितिन वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह,आयुष शर्मा,सचिन कुशवाह ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है बल्कि रक्तदाता को भी कई शारीरिक लाभ मिलते हैं। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनें।

संयोजकों ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद कीमती है और समय पर रक्त न मिलने के कारण कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए हमें रक्तदान को एक आंदोलन बनाकर आगे बढ़ाना होगा।
जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि एडीएचआर केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला रहा है। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह समाज के प्रति हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।
एडीएचआर टीम ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर को सफल बनाकर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
शिविर की सफलता के लिए जिला महासचिव शेलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपवेश कौशिक समस्त पदाधिकारी लगे हुए हैं

