Breaking News
हाथरस में दो डिप्टी कलेक्टरों की नई तैनाती, डीएम ने जारी किए आदेश

हाथरस। जनहित एवं कार्यहित को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी हाथरस ने जनपद में कार्यरत दो डिप्टी कलेक्टरों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती ऋतु सिरोही, जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर हाथरस के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उपजिलाधिकारी सादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। वहीं श्री शिव प्रकाश यादव, जो डिप्टी कलेक्टर हाथरस के रूप में कार्यरत थे, उन्हें उपजिलाधिकारी सासनी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों की नवीन तैनाती तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से संबंधित क्षेत्रों में राजस्व एवं जनसुनवाई सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page