Breaking News
हाथरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर

हाथरस। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और हाथरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहरधार्मिक उल्लास के बीच निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी से हुआ, जहां से सुसज्जित रथ नगर के सरक्यूलर रोड सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में वातावरण “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ की आरती कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भगवान के दिव्य दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए आतुर नजर आए।
रथयात्रा में शामिल भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों और संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। पूरे नगर में धार्मिक आस्था, उत्साह और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रथयात्रा के सफल आयोजन में आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने नगरवासियों को भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page