Breaking News
निरन्तर प्रयास एवं दृढ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता:स्वत्रंत कुमार गुप्त ,एम०एल०डी०वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

हाथरस।एम० एल० डी० वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्ले ग्रुप में दर्शित ने प्रथम, विधान ने द्वितीय, नर्सरी में गोपाल ने प्रथम, रूद्रांश ने द्वितीय एवं त्रिशिका ने तृतीय, एल०के०जी० में जानवी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय एवं शौर्य ने तृतीय, यू०के०जी० में कुबेर ने प्रथम, तन्मय ने द्वितीय एवं अनन्या ने तृतीय, प्रथम में लक्ष्य ने प्रथम, वैश्नवी ने द्वित्तीय एवं पूर्वी ने तृतीय, द्वितीय में कृष्णा ने प्रथम, आध्या मित्तल ने द्वितीय एवं आध्या ने तृतीय, तृतीय में भूमिं ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय एवं मोहक ने तृतीय, चतुर्थ में प्रनिका ने प्रथम, लावन्या ने द्वितीय एवं आशी ने तृतीय, पंचम में वेद ने प्रथम, बबली ने द्वितीय एवं चिराग ने तृतीय, षष्टम में हर्षिता ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय एवं कशिश ने तृतीय, सप्तम में युविका ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय एवं गुंजन ने तृतीय, अष्टम में इशान ने प्रथम आरव ने द्वितीय एवं भावना ने तृतीय, नवम में राम ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय एवं निधि ने तृतीय, कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय एवं छवि ने तृतीय, वाणिज्य वर्ग में प्राची ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय एवं लवली ने तृतीय, मानविकी वर्ग में रितु ने प्रथम पूर्वी ने द्वितीय एवं आयुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर स्वत्रंत कुमार गुप्त ने कहा कि जीवन का लक्ष्य स्थिर होकर एक स्थान पर रूक जाना नहीं है, अपितु निरन्तर प्रयास एवं दृढ इच्छा शक्ति के बल पर हमें उस स्थान पर पहुँचना है जिसके आगे राहें समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और मातृ शक्ति का आवद्धन करते हुये कहा कि वह अपने पाल्यों को प्रतिक्षण प्रोत्साहित करें एवं उनकी कमजोरियों को दूर करते हुये ऐसे स‌द्मार्ग पर ले जाये, जिससे उनका जीवन उपवन महक सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड०), प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रेखा जादौन ने किया।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने समस्त अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

निरन्तर प्रयास एवं दृढ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता:स्वत्रंत कुमार गुप्त, एम०एल०डी०वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

हाथरस।एम० एल० डी० वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्ले ग्रुप में दर्शित ने प्रथम, विधान ने द्वितीय, नर्सरी में गोपाल ने प्रथम, रूद्रांश ने द्वितीय एवं त्रिशिका ने तृतीय, एल०के०जी० में जानवी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय एवं शौर्य ने तृतीय, यू०के०जी० में कुबेर ने प्रथम, तन्मय ने द्वितीय एवं अनन्या ने तृतीय, प्रथम में लक्ष्य ने प्रथम, वैश्नवी ने द्वित्तीय एवं पूर्वी ने तृतीय, द्वितीय में कृष्णा ने प्रथम, आध्या मित्तल ने द्वितीय एवं आध्या ने तृतीय, तृतीय में भूमिं ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय एवं मोहक ने तृतीय, चतुर्थ में प्रनिका ने प्रथम, लावन्या ने द्वितीय एवं आशी ने तृतीय, पंचम में वेद ने प्रथम, बबली ने द्वितीय एवं चिराग ने तृतीय, षष्टम में हर्षिता ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय एवं कशिश ने तृतीय, सप्तम में युविका ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय एवं गुंजन ने तृतीय, अष्टम में इशान ने प्रथम आरव ने द्वितीय एवं भावना ने तृतीय, नवम में राम ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय एवं निधि ने तृतीय, कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय एवं छवि ने तृतीय, वाणिज्य वर्ग में प्राची ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय एवं लवली ने तृतीय, मानविकी वर्ग में रितु ने प्रथम पूर्वी ने द्वितीय एवं आयुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर स्वत्रंत कुमार गुप्त ने कहा कि जीवन का लक्ष्य स्थिर होकर एक स्थान पर रूक जाना नहीं है, अपितु निरन्तर प्रयास एवं दृढ इच्छा शक्ति के बल पर हमें उस स्थान पर पहुँचना है जिसके आगे राहें समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और मातृ शक्ति का आवद्धन करते हुये कहा कि वह अपने पाल्यों को प्रतिक्षण प्रोत्साहित करें एवं उनकी कमजोरियों को दूर करते हुये ऐसे स‌द्मार्ग पर ले जाये, जिससे उनका जीवन उपवन महक सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड०), प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रेखा जादौन ने किया।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने समस्त अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वदेशी हिन्द पार्टी कार्यालय पर हुआ महाराणा प्रताप शोभायात्रा के पदाधिकारियों का स्वागत

हाथरस । मथुरा रोड स्थित स्वदेशी हिन्द पार्टी के मुख्य कार्यालय पर 9 मई 2026 को हिन्दू हृदय सम्राट श्री महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर जनपद हाथरस में निकाले जाने वाली शोभायात्रा के लिए चुने गये अध्यक्ष अनिल सिसोदिय, संयोजक संदीप सिसोदिया और सहसंयोजक सुरेन्द्र सिंह पौरुष, नरेश प्रधान, छोटू राणा, मधुर प्रताप, भानुप्रताप सिंह अंशू चौहान, मोहित चौहान, शिवम भदौरिया का पगड़ी व पटका और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वदेशी हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र गहलोत ने शोभायात्रा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एक जुट होकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। यह शोभायात्रा आगमी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होकर दाऊजी महाराज मंदिर पर समापन होगी। स्वागत समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवनीश वशिष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वदेशी हिन्द पार्टी एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रहलाद सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री हरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पूर्वांचल प्रभारी जयप्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा योगेंद्र सिंह गहलौत, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भीकम सिंह चौहान, मदन बाबा, पवन गहलौत, विक्की ठाकुर, महेश चन्द्र, अभय कुमार सिंह, किशन राठौर, बिट्टू भाई, दीपक पौरुष, उदय राणा, मोना ठाकुर, आशीष जादौन, शिव फ़ोड़दार, गुड्डू जादौन, कपिल राघव, मदन राघव, धीरज पांडेय, कन्हैयालाल, अजय पंडित, देवेन्द्र सिंह चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने किया भगवान श्री महावीर शोभायात्रा अध्यक्ष का स्वागत

हाथरस । भगवान श्री महावीर जी स्वामी जन्म महोत्सव की भव्य शोभायात्रा का स्वागत सम्मान समारोह फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा कैंप कार्यालय सर्कुलर रोड बालाजी काम्पलेक्स पर जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में शोभा यात्रा अध्यक्ष श्री उमाशंकर जैन को पटका एवं माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान सम्मान किया गया एवं अन्य पदाधिकारी का सम्मान श्री अनिल अग्रवाल जी सोनू पंडित फोटो वाले हरिराम वाष्णैय भगत जी महेंद्र लाम्बा सुनील अग्रवाल रेडीमेड देवकीनंदन वर्मा शैलेंद्र शर्मा ओम प्रकाश वर्मा आदि ने शीतल पेय वितरण कर भक्त जनों को पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया

मुरसान में तीन दिवसीय आर्य समाज उत्सव का भव्य शुभारंभ

सादाबाद। मुरसान नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आर्य समाज उत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी व रालोद नेता प्रवीण कुमार पौनियां द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर वैदिक विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्सव में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीन पौनियां का उपस्थित लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर अमर सिंह, रनवीर सिंह, वीनू चौधरी और प्रदीप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों, प्रवचनों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम, विद्यार्थियों को बांटा वार्षिक परीक्षा परिणाम

सादाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में संयुक्त रूप से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित नवदुर्गा कार्यक्रम में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। मौके पर कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को भी विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। परीक्षा परिणाम वितरण के उपरांत सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पोहप सिंह, विनोद कुमार, चंद्रपाल, वीरपाल चौधरी, दिनेश चौधरी, हेमंत कुमार, मोनू बंसल, अमरीश अग्रवाल, चारुल गर्ग, वर्षा राणा, शिवानी उपाध्याय, कुसुमलता, रसोइया मीरा देवी, प्रेमवती देवी, सुषमा देवी, उषा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू, मंजूलता, पंचायत सहायक वंदना एवं राजकुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुभाष गली में आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें, लगवाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

सादाबाद। नगर की सुभाष गली में आए दिन बढ़ रही आपराधिक घंटनाओं के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ट्विीट कर गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासी राहुल मित्तल एडवोकेट ने मांग करते हुए कहा कि सुभाष गली मुकेरखाना मिश्रित आबादी इलाका है। इलाके में आए दिन मारपीट व अन्य तरह की आपराधिक वारदातें आए दिन होती हैं, लिहाजा कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। हाल ही के दिनों में दो से तीन मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होने गली मौहल्ले में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के लिए एसपी व अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों से गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है, जिससे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

विद्यार्थियों को बांटा वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार

सादाबाद। विद्या भारती के तत्वावधान में लाला किशननारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दाऊदयाल अग्रवाल, सदस्य अवधेश कुमार तथा अभिभावक श्यामलाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा अष्टम से आयुष तिवारी, सप्तम से पायल, पंचम से एकलव्य, चतुर्थ से लक्ष्य राजोरिया, तृतीय से तनिष्का शर्मा, द्वितीय से गौरी शर्मा, प्रथम से उत्कर्ष गौतम, यूकेजी से दर्पित, एलकेजी से तेजस चौहान तथा नर्सरी से गुनिष्का राजपूत शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर कक्षा अष्टम से हर्षिता गौतम, सप्तम से रोहित कुमार, षष्ठ से भाव्या शर्मा, पंचम से ब्रह्मदत्त रावत, चतुर्थ से पलक गौतम, तृतीय से अंशिका चौधरी, द्वितीय से कार्तिक गौतम, प्रथम से वैष्णवी शर्मा, यूकेजी से दृश्य सोनी, एलकेजी से नेहा तथा नर्सरी से परी रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा अष्टम से प्रतीक गोला, सप्तम से आशिया, षष्ठ से संध्या, पंचम से कन्हैया, चतुर्थ से आयुष अग्रवाल, तृतीय से कीर्ति, द्वितीय से दिव्यांशु, प्रथम से आयुष कुमार, यूकेजी से तृप्ति कुमारी, एलकेजी से सार्थक ओझा तथा नर्सरी से गरिमा राजपूत शामिल रहे। इस अवसर पर शिशुओं, अभिभावकों एवं आचार्य-आचार्याओं को संस्कृति बोध परियोजना के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार, मुनेंद्र यादव, रीना भारद्वाज, रश्मि, कमलेश, ममता, कविता, पूजा, कविता बघेल, कन्हैया लाल वर्मा, मुन्नी देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

गीगला में हुआ कुश्ती दंगल, बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती

सादाबाद। क्षेत्र के गांव गीगला में रविवार को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद एक के बाद एक कई छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने मल्लविद्या के शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी शहरों से भी पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों के दौरान कई बार दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा और पहलवानों का उत्साह बढ़ता रहा। दंगल की सबसे आकर्षक और अंतिम कुश्ती 41 हजार रुपये की रही, जो कुंडोल के पहलवान खोनी और कोसी के पहलवान माखन के बीच हुई। यह मुकाबला काफी देर तक चला और बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंततः दोनों पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर देवेश, गुड्डू खान, योगेश, अमित, नाहर सिंह, हंवीर, लल्लू, आमिर, इकबाल खां और कपिल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व पीएम की प्रतिमा पर सपाइयों ने किया माल्यापर्ण, दादरी की समानता-भाईचारा रैली में हुए शामिल

सादाबाद। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर दादरी में आयोजित समानता-भाईचारा रैली में सादाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को सहपऊ रोड स्थित सपा नेता सत्यवीर सिंह के कार्यालय से कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल रहे।
रैली में शामिल होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने सादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत सपा नेता सत्यवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों के काफिले को दादरी के लिए रवाना किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तैयारियां चल रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने पहुंचे। सत्यवीर सिंह ने बताया कि पार्टी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। आगामी 2027 के चुनावों में सपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव, बॉबी यादव, मलिक यादव, पवन गोस्वामी, श्याम गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सूरज चौधरी, राघवेंद्र दिवाकर, साकेत राहुल, रवि यादव, विपिन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page