Breaking News
सीडीओ ने की जल जीवन मिशन कार्यक्रम में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा

हाथरस। जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन संबंधी कार्यों तथा जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज-3 के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत अब तक आच्छादित किए गए घरों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं ब्लॉकवार लंबित एवं अवशेष कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र परिवार तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page