Breaking News
उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , हाथरस में ब्रज प्रांत की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

हाथरस। रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रांत की प्रांतीय त्रैमासिक बैठक रामोजी रिसॉर्ट, अलीगढ़ रोड, हाथरस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक माननीय श्री मनीराम जी, क्षेत्राधिकारी श्री लाखन सिंह जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री विष्णु अग्रवाल जी, संगठन मंत्री राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अशोक बाबू गुप्ता एवं प्रांतीय सचिव इन्द्र भूषण कुलश्रेष्ठ जी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बैठक में ब्रज प्रांत के विभिन्न जनपदों—अलीगढ़, मथुरा, बदायूं, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज एवं एटा आदि से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उपभोक्ता अधिकारों एवं संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन द्वारा मिलावटी वस्तुओं के विरुद्ध अभियान चलाना, सही तौल-माप के प्रति जागरूकता फैलाना, लागत से कई गुना अधिक एमआरपी वसूली का विरोध करना, उपभोक्ता न्यायालयों में विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा कानूनी परामर्श देना जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज बूटियां, जिला सचिव लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, अभय बंसल, प्रांतीय रोजगार सृजन प्रमुख अनूप अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल, नगर सचिव श्याम अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग अधिकारी अजय कुलश्रेष्ठ जी, नगर कार्यवाह डॉ. पी.पी. सिंह जी, नगर प्रचारक शिवेंद्र जी, पूर्व जिला प्रचारक रामहरि चाहर, मनोज अग्रवाल राया वाले, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार, अनिल अग्रवाल, उद्योगपति राकेश बंसल (हींग वाले), अनुभव अग्रवाल (पटाखे वाले), व्यापार मंडल के राहुल गुप्ता, तरुण, पंकज, सुरेश अग्रवाल (बर्तन वाले), रवि वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, चंदन वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page