Breaking News
बजरंग शाखा के वार्षिकोत्सव में बोले जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा – एक घंटा शाखा का प्रभाव, 23 घंटे राष्ट्र चिंतन और समाज निर्माण का आधार

हाथरस। नगर की बजरंग शाखा का वार्षिकोत्सव समारोह पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ने नगर की बजरंग शाखा को नगर की उत्कृष्ट शाखाओं में से एक बताते हुए कहा कि शाखा ने वर्षभर संघ के “पंच परिवर्तन” के सभी विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शाखा केवल एक घंटे की व्यायामशाला नहीं, बल्कि 23 घंटे राष्ट्र चिंतन और समाज निर्माण का आधार है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है।


कार्यक्रम में मुकेश दीक्षित ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष के लक्ष्य भी बताए।
इस अवसर पर विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, जिला संघ चालक डॉ. यू.एस. गौड़, नगर सह संघ चालक धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद, अनिल , मुकेश , अरविंद , आर.के. अग्रवाल, हरिविलास , दिनेश , हर्ष भाटिया, राधेश्याम , नितिन माहेश्वरी, डॉ. राकेश गुप्ता, अशोक दीक्षित, मनोज तिवारी, जुगुनू संदीप मित्तल, अजय, प्रतिभा वशिष्ठ, राजेश देवी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page