रुदायन सासनी। ग्राम रुदायन में आयोजित श्री कृष्ण–राधा मेला का शुभारंभ डॉ. विकास शर्मा ने विधिवत रूप से किया। उनके करकमलों द्वारा उद्घाटन होते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और ग्राम संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम के संयोजक गौरव पाठक जी रहे। आयोजन में सतीश शर्मा जी, प्रशांत शर्मा मुकेश उपाध्याय जी, शुभम उपाध्याय जी, जीतू चतुर्वेदी जी, प्रेमचंद कौशिक जी, शंकर माहेश्वरी जी, करुआ पंडित जी, हरीश पाठक जी, ठाकरे जी, छेदीलाल शर्मा जी, राजन लाल एडवोकेट जी, अमित उपाध्याय जी, चंद्रकांत वशिष्ठ जी अरुण कौशिक जी विशाल सारस्वत जी विशाल शर्मा जी सोनू शर्मा जी कौशल कुमार मनोज कुमार चंचल शर्मा जी सुरेश कुमार दिनेश कुमार विष्णु सिंह मुकेश बघेल सहित अन्य सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने डॉ. विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया।
हाथरस। 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग अभियान/दस्तक अभियान का शुभारम्भ सदर विधायका श्रीमती अन्जुला माहौर, द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से रैली को हरी झन्डी दिखाकर किया गया। रैली के शुभारम्भ के अवसर पर डाॅ राजीव राॅय मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस, डाॅ राजीव गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ आर0एन0 सिंह जिला सर्वेलैन्स अधिकारी, जिला एपीडेमियोलाॅजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी एवं समस्त मलरिया स्टाफ उपस्थित था। रैली में स्कूल के विद्यार्थियों, ए0एन0एम0, आशाओं, आंगनवाडियों द्वारा पतिभाग किया गया। संचारी रोग अभियान का प्रथम चरण दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक जनपद में संचालित किया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाता है तथा जन समुदाय को रैलियाॅ, गोष्ठियाॅ कर मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जाता है इसके अतिरिक्त पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाता है । दिनांक-10.04.2026 से प्रारम्भ होने वाले दस्तक अभियान में आशाएं एवं आंगन वाडियां घर-घर भ्रमण कर जन समुदाय को संचारी रोगों से बचाव हेतु जन मानस को जागरूक करती हैं साथ ही बुखार, आई0एल0आई0, क्षय रोग, कुष्ठ रोग व कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार करती है। नगर विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई, जल भराव वाले स्थानों पर लार्वीसाइडल दवा का छिडकाव, हैण्ड पम्प की मरम्मत का कार्य आदि सम्पन्न कराये जाते हैं। आंगनवाडी विभाग द्वारा घर-घर भ्रमण कर कुपोषित बच्चों को खोजा जाता है। पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पोलको को बाडों की सफाई हेतु पे्ररित किया जाता है।
हाथरस । नगर पालिका परिषद कार्यालय की महिला कर्मचारी को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला कर्मचारी ने ₹5000 की रिश्वत ली। यह महिला कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। शिकायतकर्ता सुमन, निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास रोड, हाथरस ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी ने उनकी फाइल आगे बढ़ाने के लिए ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुये रिश्वत लेते कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली सदर ले जाया गया। बता दें कि महिला कर्मचारी पर वर्तमान में लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी चार्ज है।
नगर पालिका की राजनीति का शिकार हुई महिला कर्मचारी
एंटी करप्शन की टीम द्वारा रिश्वत लेने के मामले में पकड़ी गई महिला कर्मचारी पर हुई कार्यवाही को लेकर पालिका में चर्चाएं तेज हो गई है। इस कार्यवाही को पालिका की अंदरूनी राजनीत के रूप में देखा जा रहा है।
हाथरस। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विद्यालय में बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।
पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हाथरस। राम ने जिस उद्देश्य को लेकर इस पृथ्वी पर जन्म लिया इस पृथ्वी पर जन्म लेने के पश्चात वास्तव में राम की जीवन यात्रा ही रामोत्सव है। उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद हाथरस द्वारा अंगूमल धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में हाथरस में प्रथम बार उपस्थित विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री मा० मुकेश विनायक खांडेकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने समस्त उपस्थित जनों के हृदय में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित कर दी। उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश दिया, साथ ही विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण विचार रखे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रत्नेश रत्न ने समरसता समाज की स्थापना में विश्व हिंदू परिषद के योगदान को रेखांकित करते हुए जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई के सिद्धांत को आज की आवश्यकता बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व भगवान श्री राम के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद, व आचार्य पद्धति से हुआ । अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
साथ ही इस गरिमामयी कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी भाईसाहब साहब, विभाग संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी (मथुरा एवं हरिगढ़ विभाग), टिंकू राणा नगर सह कार्यवाह संघ, रत्नेश रत्न रेलवे बोर्ड चैयरमेन, आदरणीय जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख संजीव सेंगर, जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण गर्ग, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति कामना शर्मा, जिला सह संयोजिका कनक खंडेलवाल, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी मेहक रावत, जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर मंत्री विजय गुप्ता,नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, नगर सह संयोजक प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख शिवांग, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोहर, नगर विद्यार्थी प्रमुख सूर्यांश एवं अन्य बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। रामोत्सव का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह रामोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया|
हाथरस। स्मार्ट मीटर से बिजली कटने से आम जन को हो रही भारी परेशानीयों को लेकर जनसेवार्थ मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौपा। पत्र में बिजली विभाग की तकनीक कमियाँ बता कर तुरन्त बिजली कटने पर रोक लगाने की मांग की ।स्मार्ट मीटर रिचार्ज न होने पर दो माह का ग्रेस पीरियड देने और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से सबंधित जानकारी देने हेतु जनजागरण अभियान चलाने की मांग की। जनसेवार्थ मंच के संयोजक आशीष सेंगर के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौपा। शिकायती पत्र में कहा है कि जनपद में बिधुत विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के आवास व प्रतिष्ठानों पर पुराने मीटर बदलकर नये स्मार्ट मीटर लगाये गये है। इन स्मार्ट मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं की सहमति नहीं ली गई। स्मार्ट मीटर लगाने के उपरांत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से सम्बंधित कोई जानकारी या प्रशिक्षण भी नही दिया गया। जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशनियों का सामना करना पड रहा है। वर्तमान में बिजली उपभोक्ताओं के मीटर से आवास व प्रतिष्ठा में अन्दर बिजली सप्लाई नहीं आने की समस्याएं काफी आ रही है। बिजली का इस प्रकार का डिस्कनक्शन बिना उपभोक्ताओं को किसी भी माध्यम से सूचना दिये अचानक कर दिया जाता है। इस प्रकार के डिस्कनक्शन से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता बिजली कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उन्हें माइनस में बिल होने की कहकर रिचार्ज कराने को बोल रहे है। उपभक्ताओं द्वारा रिचार्ज कराने के बाद भी कई घंटों बाद आवास व प्रतिष्ठा पर बिजली सुचारू होती है वहीं कुछ उपभोक्ताओं के यहाँ तो 24 घंटे बाद ही बिजली सुचारू हुई है। इन तथ्यों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर से सम्बंधित सुविधाओं को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में की गई तैयारी/तकनीक काफी कमजोर है। जिसे मजबूत व सुद्रढ़ करना बहुत आवश्यक है। उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुये जब तक तकनीकी सुद्रढ़ता होने तक उपभोक्ताओं को मीटर से बिजली डिस्कनक्शन को रोका जाये। इसके लिये उन्हें 2 महीने का ग्रेस पीरियड देने जैसे विकल्प अथवा अन्य विकल्प लागू किये जा सकते है। जिससे उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से राहत मिल सके। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर से सम्बंधित जनजागरूता अभियान भी चलाया जाए। इस अवसर पर मंच के संयोजक आशीष सेंगर , नारायण लाल , श्री भगवान वर्मा , हरप्रसाद माहौर ,मनीष कूलवाल ,वीरेंद्र माहौर ,सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
जिनेंद्र जैन हाथरस शहर के प्रसिद्ध महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, चेत्यालय हलवाई खाना में भगवान महावीर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य पालना महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित पालने में विराजमान कर विधिवत पालना झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पालना झुलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक स्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विशेष रूप से भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें संयम, शांति और सद्भाव की प्रेरणा देता है। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के चरणों में नमन कर विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम में रीता जैन,पूनम जैन,शोभा जैन,सुनीता जैन,प्रतिभा जैन,अर्चना जैन,शिखा जैन,रतन जैन,अजय जैन,डिंपल जैन,जिनेंद्र जैन,धीरज जैन,अंकुर जैन,अदिति जैन,संयम जैन,कुलांश जैन, लिपिका हैं आदि लोग उपस्थित रहे
सादाबाद। श्री सर्व समाज कल्याण समिति सादाबाद के बैनर तले श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो अप्रैल को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने से होगा। इसके बाद यात्रा विनोवा नगर चौराहा और जवाहर बाजार होते हुए सिनेमाहॉल के सामने स्थित प्राचीन श्री बगीची वाले हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी, जो भगवान हनुमान के जीवन प्रसंगों के साथ-साथ अन्य धार्मिक संदेशों को प्रस्तुत करेंगी। यात्रा में हनुमान जी और मां काली के सजीव स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार करेंगे। पूरे मार्ग को सजाने और व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।
सादाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरौस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। नई दरों के लागू होने से स्थानीय वाहन चालकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल दरों में सभी श्रेणियों के वाहनों पर वृद्धि की गई है। पहले की तुलना में अब एकल यात्रा, वापसी यात्रा और मासिक पास तीनों में शुल्क बढ़ा दिया गया है। टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच टोल शुल्क में इजाफा आम लोगों और व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है।
टोल प्लाजा मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि यह बढ़ोतरी नियमानुसार वार्षिक संशोधन के तहत की गई है, जो सड़क रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू की जाती है। फिलहाल नई दरें लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से शुल्क वसूली शुरू हो चुकी है और वाहन चालकों को अब बढ़ा हुआ टोल चुकाना होगा।
ऐसी बढ़ीं टोल दरें (पुरानी बनाम नई) कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन पहले ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1215 (मासिक) अब ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1245 (मासिक) ➤ मासिक पास में ₹30 की वृद्धि
हल्के वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस पहले ₹60, ₹90, ₹1965 अब ₹60, ₹90, ₹2015 ➤ मासिक पास में ₹50 की वृद्धि
बस या ट्रक पहले ₹125, ₹185, ₹4110 अब ₹125, ₹190, ₹4215 ➤ आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹105 की वृद्धि
भारी निर्माण मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन (3-6 धुरी) पहले ₹195, ₹290, ₹6450 अब ₹200, ₹300, ₹6615 ➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹10 व मासिक में ₹165 की वृद्धि
विशाल आकार के वाहन (7 या अधिक धुरी) पहले ₹235, ₹355, ₹7850 अब ₹240, ₹360, ₹8050 ➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹200 की वृद्धि
सादाबाद। थाना सादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाता था। सीओ अमित पाठक ने बताया कि ग्राम नगला देवा (बेदई) निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने 26 जुलाई 2025 को थाना सादाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वर्ष 2018 में उसने अपने चार साथियों के साथ वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान आरोपीगण ने खुद को सचिवालय व उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी से जुड़ा अधिकारी/स्टाफ बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये “सिक्योरिटी” के नाम पर जमा कराए। पांचों अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने पैसा वापस मांगा, तो 5 जनवरी 2024 को धर्मेन्द्र को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। जांच में वह नियुक्ति पत्र पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) निकला। सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सादाबाद पुलिस ने आगरा पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर कुबेरपुर (जनपद आगरा) से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 358/25 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम ने अंजाम दिया है। सीओ का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।