Breaking News
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शिक्षक भवन, रमनपुर में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी चुनाव, सदस्यता अभियान तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष संगठन का चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक कोषाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि सदस्यता शुल्क केवल रसीद बुक के माध्यम से ही लिया जाए तथा उसका पूरा लेखा-जोखा समय पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिससे संगठन में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सदस्यता और शिक्षकों की एकजुटता में निहित है। उन्होंने जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक में महामंत्री वीरेंद्र पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकुलश्रेष्ठ, संतोष शर्मा, नगर क्षेत्र अध्यक्ष अमित पचौरी, सिकंदराराऊ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौहान, नरेश मीणा, कुलदीप चौधरी, कृष्ण कांत कौशिक, राधेश्याम, सचिन शर्मा, मंत्री लाल बहादुर, विनय प्रताप सिंह, नीरज नरेश श्रोती, कोषाध्यक्ष भगवानदास यादव, गौरव पचौरी, अमित शर्मा, जितेंद्र कौशल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page