01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी बरामद
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चौकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चौंकिग/गस्त के दौरान गन्दा नाला पुरानी मोर्चरी के पास से 01 वाहन चोर को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिसके कब्जे/निशादेही पर 01 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहित पुत्र सत्यवीर निवासी भाड थाना हसायन जनपद हाथरस से विस्तृत पूछताछ करते हुए आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रेतर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

