Breaking News
हनुमान जन्मोत्सव पर सादाबाद में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

सादाबाद। श्री सर्व समाज कल्याण समिति सादाबाद के बैनर तले श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो अप्रैल को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने से होगा। इसके बाद यात्रा विनोवा नगर चौराहा और जवाहर बाजार होते हुए सिनेमाहॉल के सामने स्थित प्राचीन श्री बगीची वाले हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी, जो भगवान हनुमान के जीवन प्रसंगों के साथ-साथ अन्य धार्मिक संदेशों को प्रस्तुत करेंगी। यात्रा में हनुमान जी और मां काली के सजीव स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार करेंगे। पूरे मार्ग को सजाने और व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

बरौस टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल, 1 अप्रैल से लागू नई दरें; वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

सादाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरौस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। नई दरों के लागू होने से स्थानीय वाहन चालकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल दरों में सभी श्रेणियों के वाहनों पर वृद्धि की गई है। पहले की तुलना में अब एकल यात्रा, वापसी यात्रा और मासिक पास तीनों में शुल्क बढ़ा दिया गया है। टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच टोल शुल्क में इजाफा आम लोगों और व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है।

  • टोल प्लाजा मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि यह बढ़ोतरी नियमानुसार वार्षिक संशोधन के तहत की गई है, जो सड़क रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू की जाती है। फिलहाल नई दरें लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से शुल्क वसूली शुरू हो चुकी है और वाहन चालकों को अब बढ़ा हुआ टोल चुकाना होगा।
  • ऐसी बढ़ीं टोल दरें (पुरानी बनाम नई)
    कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन
    पहले ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1215 (मासिक)
    अब ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1245 (मासिक)
    ➤ मासिक पास में ₹30 की वृद्धि

हल्के वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस
पहले ₹60, ₹90, ₹1965
अब ₹60, ₹90, ₹2015
➤ मासिक पास में ₹50 की वृद्धि

बस या ट्रक
पहले ₹125, ₹185, ₹4110
अब ₹125, ₹190, ₹4215
➤ आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹105 की वृद्धि

भारी निर्माण मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन (3-6 धुरी)
पहले ₹195, ₹290, ₹6450
अब ₹200, ₹300, ₹6615
➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹10 व मासिक में ₹165 की वृद्धि

विशाल आकार के वाहन (7 या अधिक धुरी)
पहले ₹235, ₹355, ₹7850
अब ₹240, ₹360, ₹8050
➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹200 की वृद्धि

वीडीओ भर्ती के नाम पर 20-20 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करता था धोखाधड़ी

सादाबाद। थाना सादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाता था।
सीओ अमित पाठक ने बताया कि ग्राम नगला देवा (बेदई) निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने 26 जुलाई 2025 को थाना सादाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वर्ष 2018 में उसने अपने चार साथियों के साथ वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान आरोपीगण ने खुद को सचिवालय व उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी से जुड़ा अधिकारी/स्टाफ बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये “सिक्योरिटी” के नाम पर जमा कराए। पांचों अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने पैसा वापस मांगा, तो 5 जनवरी 2024 को धर्मेन्द्र को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। जांच में वह नियुक्ति पत्र पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) निकला। सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सादाबाद पुलिस ने आगरा पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर कुबेरपुर (जनपद आगरा) से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 358/25 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम ने अंजाम दिया है। सीओ का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

काका हाथरसी की परंपरा को आगे बढ़ाएगा महा मूर्ख सम्मेलन

हाथरस। हास्य-व्यंग्य के प्रख्यात रचनाकार Kaka Hathrasi द्वारा सृजित ऐतिहासिक महा मूर्ख सम्मेलन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र द्वारा इस वर्ष भी 1 अप्रैल को सायं 4:00 बजे आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में संपन्न होगा।

इस अवसर पर ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, आशु कवि अनिल बोहरे द्वारा महा मूर्ख सम्मेलन की परंपरा के अनुरूप हास्य-व्यंग्य से भरपूर मूर्खता की विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें समसामयिक सामाजिक विसंगतियों, बदलती जीवनशैली और जनमानस की विडंबनाओं पर तीखे लेकिन मनोरंजक अंदाज में व्यंग्य प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री राधा कृष्ण कृपा भवन स्थित कार्यालय पर संस्था पदाधिकारियों, साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आशु कवि अनिल बोहरे ने सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न एपिसोड एवं पात्रों की भूमिकाओं की जानकारी देते हुए रिहर्सल कराया। उन्होंने बताया कि इस बार सम्मेलन का विशेष आकर्षण “मूर्खों की अदालत” कार्यक्रम रहेगा।

सम्मेलन में ब्रज कला केंद्र मुख्य प्रस्तुति देगा, जबकि हाथरस की साहित्यिक संस्थाएं राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती एवं काका स्मारक समिति सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता करेंगी।

संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को नमन के साथ होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हास्य-व्यंग्य के माध्यम से समाज को यह संदेश देना है कि हम अपनी भारतीय संस्कृति से दूर होकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं तथा प्रकृति से छेड़छाड़ कर स्वयं अपने लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। हमारे बुजुर्गों की जीवनोपयोगी शिक्षाओं को पुनः अपनाने का संदेश ही इस आयोजन का मूल आधार है।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष डॉ. भरत यादव, संस्कार भारती के अध्यक्ष चेतन उपाध्याय, काका स्मारक समिति के सचिव डॉ. जितेंद्र शर्मा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित उनकी टीम द्वारा दिया जा रहा है।

बैठक में वरिष्ठ कवि श्यामबाबू चिंतन, कवयित्री मीरा दीक्षित, अजय गोद एडवोकेट, पं. अविनाश चंद पचौरी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, डॉ. डी.के. जैन, डॉ. विनोद पाठक, डॉ. विष्णु गुप्ता, आर.सी. नरूला, कवि प्रदीप, बाबा देवी सिंह निडर, वासुदेव उपाध्याय, आमना बेगम, विष्णु कुमार (पूर्व सभासद), बाला शर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, कपिल नरूला, पीयूष अग्निहोत्री, संतोष उपाध्याय सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यूपीपीएससी 2024 में जनपद के उपदेश कुमार को मिली, 6 रैंक, जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में करेंगे कार्य

हाथरस। यूपीपीएससी 2024 की परीक्षा में जनपद हाथरस के तीन अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आपको अवगत करा दे कि उपदेश कुमार जनपद के हाथरस जंक्शन के गांव मोह के किसान गुरुवचन सिंह के पुत्र है। वर्तमान में उपदेश कुमार पटियाली में लेखपाल के पद तैनात थे। यूपीपीएससी 2024 के परीक्षा परिणाम में जनपद के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार कुल तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इनमें उपदेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 6वीं रैंक प्राप्त की है। उपदेश कुमार की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले व गांव में गर्व का माहौल है।हाथरस तहसील क्षेत्र के गांव मोह गांव के उपदेश कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठवीं रैंक प्राप्त कर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पर पद चयनित हुए। जिससे उनके परिजनों व ग्रामीणों में अलग की खुशी का माहौल है। उपदेश कुमार के किसान पिता गुरुवचन सिंह ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से मन बहुत खुश है परिवार में जश्न जैसा माहौल है बेटे के तीन तारीख को घर वापिसी पर गांव के अंबेडकर पार्क पर पर गांव सम्मानित लोगो ने उसका भव्य स्वागत का आयोजन किया है। खुशी व्यक्त करने वालों में उपदेश कुमार के बड़े भाई प्रेमदयाल, गजेंद्र, छोटे भाई फकीर चद्र, हेमंत प्रसाद, प्रणवीर, प्रताप सिंह, मुरारी लाल, सुरेंद्र कुमार, त्रिवेदी शरण, गजेंद्र कुमार, रामू उर्फ गुड्डा, डॉ भास्कर सहित अन्य गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

भोजगढ़ी में महान सम्राट अशोक का मनाया जन्मोत्सव , धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

हाथरस। सासनी के ग्राम नगला मोहन भोजगढ़ी में सम्राटों के सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, भाजपा), सचेंद्र कुशवाहा (चेयरमैन, मैंडू), वीरेंद्र कुशवाहा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं रजनेश कुशवाहा (पूर्व चेयरमैन, मुरसान) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदन सिंह कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा एवं भूपेन्द्र कुशवाहा (समाजसेवी) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस आयोजन में प्रकाश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, खन्ना कुशवाहा, कोमल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्था में अध्यक्ष भगवानस्वरूप कुशवाहा, कोषाध्यक्ष भूदेव कुशवाहा, आय-व्यय प्रभारी सोनू कुशवाहा, संगठन मंत्री राजा कुशवाहा, लालाराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष इंद्रजीत कुशवाहा, धर्मपाल कुशवाहा एवं जेपी कुशवाहा प्रचार मंत्री- नेमपाल सिंह कुशवाहा की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सराहनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुशवाहा एवं भूपेन्द्र कुशवाहा ने मंच को संबोधित करते हुए समाज के युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने महान पूर्वजों के इतिहास को जानना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
अपने संबोधन में भूपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान के नाम पर देश में सर्वोच्च सम्मान दिए जाते हैं, लेकिन आज तक उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्ष 2027 में उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया, तो समाज आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत प्रतिक्रिया देगा।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और एकता के संदेश के साथ हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने अपने इतिहास को जानने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सोखना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया

हाथरस । सोखना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शिक्षा चौपाल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव एव अतिथियों सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए गए, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों जिसने सभी का मन मोह लिया।
सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव कहा कि नवरम्भ उत्सव बच्चों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है, जिससे वे पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,आलोक अग्रवाल,उमेश सक्सेना,अजय सिंह,श्रीमती मंजू शर्मा,विमल शर्मा,रिंकू सिंह,अजय गुप्ता,डॉली चौधरी,राखी सिंह,तेज कुमारी,अशोक कुमार,राहुल कुमार,धीरज मंगल,गुमिला सिंह,श्री ललित अग्रवाल,पप्पू कुमार,जितेन्द्र कुमार,किशन गोपाल कुशवाहा,श्रीमती नेहा सक्सेना,श्री प्रवीण पाठक,चन्द्रवीर सिंह,विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

सासनी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर हुई प्रेस वार्ता

​सासनी, हाथरस।​विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल (प्रखण्ड सासनी) के तत्वावधान में आगामी 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने विस्तृत जानकारी साझा की।
​शोभायात्रा का मार्ग और कार्यक्रम
​कार्यक्रम संयोजक जयपाल सिंह कुशवाह (सह मंत्री, विहिप) एवं अंकित उपाध्याय (प्रखण्ड संयोजक, बजरंग दल) ने संयुक्त रूप से बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 09:30 बजे देव प्रकाश बगीची, पुराने शनिदेव मन्दिर के सामने से होगा।
​शोभायात्रा से पूर्व होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि:
​प्रातः 08:00 बजे: हवन यज्ञ (यज्ञकर्ता: वेद प्रकाश कुशवाह)
​प्रातः 09:00 बजे: प्रभु श्री राम आरती (आरतीकर्ता: इंजी. आकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा)
​प्रातः 09:15 बजे: भक्त श्री हनुमान आरती (आरतीकर्ता: श्री महावीर सिंह, प्रधान विर्रा)
​दोपहर 01:00 बजे: शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान में होगा, जहाँ समापन आरती बिंदिया मौसी -सूरज के द्वारा होकर प्रसादी वितरण किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद) ने सासनी के समस्त हिन्दू समाज से इस पावन उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा, “हनुमान जन्मोत्सव का यह अवसर हमारी एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। सभी धर्मप्रेमी बंधु सपरिवार इस भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।” प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा गत वर्षो की भांति इस बार भी बड़ी धूम धाम से विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली निकाली जाएगी।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कन्हैयालाल जी अग्रवाल (प्रान्त अध्यक्ष, विहिप) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिग्विजयनाथ तिवारी जी (प्रान्त संयोजक, बजरंग दल) उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा का उद्घाटन डॉ. विकास शर्मा (डायरेक्टर, फोकस ग्रुप) द्वारा किया जाएगा।
​इस अवसर पर श्री विद्या भूषण गर्ग जिला सेवा प्रमुख, जिला संपर्क प्रमुख डॉ विकास सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष योगेश वाष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, सह मंत्री सचिन भार्गव, समझौता प्रमुख अशोक सिंह, आशीष पाराशर,विक्की कुशवाहा, सत्यम रावत, सहित विहिप और बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संस्कार सिटी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मेला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत के निज आवास, संस्कार सिटी कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु मनोनीत किए गए शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक और सह-संयोजकों का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए योगेंद्र सिंह गहलोत ने एकता और समाज सेवा पर बल दिया। इस अवसर पर समाज के गौरव और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को भी याद किया गया। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की जीती-जागती मिसाल थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। आज के युवाओं को उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश महासचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मतेंद्र सिंह गहलोत, डॉ संदीप गहलोत, दीपेश पौरुष, मोहित चौहान, छोटू राणा, प्रशांत प्रताप सिंह, रोहित सिंह, नरेश प्रधान, मधुर प्रताप, भीकम सिंह चौहान, गगनदीप गहलोत, मदन राघव, बिट्टू पौरुष, सुरेंद्र पौरुष, कपिल राघव, किशन राठौर, मदन ठाकुर, मुकेश मास्टर, अवनीश वशिष्ठ, जय प्रकाश आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग और महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा भारती के वार्षिकोत्सव में नाटकों एवं देशभक्ति के गीतों से बच्चों ने मनमोहा

हाथरस। सेवाभारती के वार्षिकोत्सव के रूप में कार्यकर्ताओं की लगन उनके कार्यों की एक झलक के साथ-साथ समाज के प्रति जबाब देही भी है कि समाज स्वयं देखे कि उसके सहयोग का सही उपयोग हो रहा है या नहीं।
सेवा भारती शिक्षा के माध्यम से संस्कार और नैतिकता निरोगीकाया, स्वावलम्बन हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता और ‘भजन मण्डली के माध्यम से धार्मिक जागरण के साथ सामाजिक सुरक्षा की चेतना जगाकर धर्मान्तरण और लवजेहाद जैसे कुचक्रों से बचाने का प्रयास कर रही है।
उक्त विचार लेबर कॉलौनी स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर इ0कॉ0 हाथरस के प्रांगण में आयोजित सेवा भारती की जनपद इकाई के वार्षिक समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में उक्त सेवा भारती बृज प्रदेश की उपाध्यक्षता श्रीमती डॉ0 निर्मला सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दलित, वंचित, उपेक्षित और साधन विहीन समाज संस्कारित और सजग होकर खड़ा होगा तभी देश की सामाजिक सुरक्षा अमेघ बन सकेगी। सेवा भारती के क्रियाकलापों की विस्तार से तथा उदाहरण सहित चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्व समाज के सहयोग से ही सम्भव है इसलिए उन्होंने सम्पन्न से सेवा भारती को मुख्य हस्त से सहयोग करने की आग्रह किया।
सेवा भारती ब्रजप्रदेश की भजन मण्डली प्रमुख श्रीमती सीमा कौशिक ने सेवागीत प्रस्तुत कर सेवाभारती के उद्देश्यो को बताया। इस अवसर पर सेवा भारती के विभिन्न केन्द्रो जिनमें जोगिया प्रथम, न0सिंघी, न0 अलगर्जी, रमचैला और बैनीराम बाग के बच्चो के राष्ट्र भक्ति, समाज सुधार और अन्य सम सामयिक गीत तथा नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। इन बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद, रानी झांसी बाई पर आधारित नाटक मैं रहूँ न रहूँ ये भारत रहना चाहिए प्रस्तुत कर दर्शकों को उद्वेलित कर दिया। शहीदों की फांसी पर केन्द्रित ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘मोबाइल बुरी बला है’ तथा स्वास्थ्यघाती फास्टफूड पर आधारित नाटकों ने बच्चों और युवाओं के इसके अति उपयोग से बचने का संदेश दिया। वहीं सूर्यनमस्कार और योगासन, नाटकों ने योग के महत्व को रेखांकित किया। हास्य पर आधारित ‘अनपढ़ बहू’ नाटक ने नारी शिक्षा की आवश्यकता प्रतिपादित की इस अवसर पर सेवा भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र वार्ष्णेय एवं प्रान्तीय कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत आयुर्वेद वर्क्स के स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में बच्चों की भूमिका की सराहना एवं प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल और प्रशंसनीय संचालन सेवाभारती के जिला कोषाध्यक्ष भवतेन्द्र पाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष वासुदेव माहौर एड0 ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में सेवाभारती के जिलाध्यक्ष डॉ0 वीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में ललित किशोर अग्रवाल, भंवर सिंह पौरूष, नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (व्यापार मंडल), जिला मंत्री राजीव आर्य, अनु विमल, मुकेश कुमार सिंह, शिवकुमार शर्मा, विद्यालय के प्रबन्धक मनोज अग्निहोत्री का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। पूर्व चेयरमैन डौली माहौर, अल्का वार्ष्णेय, कल्पना गुप्ता, मंजू आर्य, संघ के नगर सहकार्यवाह टिंकू राना, सीपी सिंह, रनवीर सिंह पौरूष, वैद्य मोहन बृजेश रावत, पवन गोयल, गगन गोयल, संजीव विश्नावत, श्रवण कुमार अग्रवाल, केपी सिंह शिक्षक, रामरक्षपाल सिंह, महेन्द्र लाम्बा, रामजीलाल शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, संतोष कुमार, मोहित अग्निहोत्री, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ0 कमल किशोर लामा, डॉ0 टीकम सिंह, मदन सिंह, तथा गौरांग कौशिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

You cannot copy content of this page