हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) को प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वदीप अवस्थी के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री विजय कुमार शर्मा एवं जिला महामंत्री निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद) के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी, हाथरस को कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपा जाएगा।
यह ज्ञापन बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर तथा मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने के विरोध में दिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट, हाथरस पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह जानकारी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला महामंत्री श्री निशांत उपाध्याय ने दी।
हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, हाथरस द्वारा 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम स्थानीय गणेश सिटी के बाग में संपन्न हुआ। जिसमें संस्कार सभा के सभी सम्मानित सदस्यों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग शिविर का उद्घाटन संस्था के तीन वरिष्ठ सदस्य श्री देवेंद्र मोहता ,श्री सुभाष खेमका , और श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी ने किया इस अवसर पर सभी सदस्यों ने व्यायाम, योग आसन, प्राणायाम ,एरोबिक्स और हास्य योग का आनंद लिया। योग करने वालों शिक्षकों में शालिनी अग्रवाल ,सीमा वार्ष्णेय,नीतू अग्रवाल,ऋषि बंसल, रश्मि वार्ष्णेय और मनोज अग्रवाल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल जी ने सभी का स्वागत किया, व नगर के प्रमुख योग शिक्षक राजकुमार गुप्ता जी का सम्मान किया।
संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन ने योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग जरूरी है विषय पर अपने विचार रखें. संस्था के सचिव अंकुल जैन ,सह सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित वाष्र्णेय सहित सभी ने शिविर में सुंदर व्यवस्था की । शिविर में उमाशंकर गुप्ता जी और राकेश वार्ष्णेय धागे वालों ने बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किए । कार्यक्रम उपरांत सभी ने स्वास्थ्यवर्धक जलपान का आनंद लिया और योग दिवस की सार्थकता को सिद्ध किया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि हम अपने नियमित जीवन में भी योग को धारण करेंगे । इस अवसर पर प्रांतीय मार्गदर्शक. देवे़दृ मोहता जी,सुभाष चंद ख़ेमका, मुरारी लाल ,अग्रवाल कृष्ण कुमार बंटी बाबू, मोहित अग्रवाल ,विनीता अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल डिब्बा वाले, गोपाल राठी, मेघा राठी, ख़ुशबु जैन, संजय वाष्णैय, हरीश वाष्णैय,मनोज अग्रवाल जीएसटी, जस मित्तल ,संकेत जैन ,दुर्गेश गुप्ता, अनूप जैन, प्रवीन अग्रवाल मंगलम. सौरभ गुप्ता, राहुल शर्मा, डॉ मनोज शर्मा, डॉ संजीव अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता,महेश अग्रवाल, विवेक वाष्णैय, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार अगृवाल, सुधीर अगृवाल,मनीष मित्तल, पारस अगृवाल, नेहा अगृवाल, श्रीमती मनीष मित्तल, कपिल वाष्णैय अंत में कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया |
हाथरस। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में खौंडा हजारी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित और हनुमान जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलनकर्ता: ठाकुर पप्पू सिंह पौरुष,श्री दीपक पौरुष (राष्ट्रीय अध्यक्ष),श्री रन सिंह सिसोदिया (जिला अध्यक्ष) अतिथियों का सम्मान: इस पावन अवसर पर अंजनी पुत्र हनुमान जी के भक्तों और उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिवादन किया गया।
प्रमुख उपस्थित सदस्य एवं गणमान्य नागरिक: कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:पवन सारस्वत (राष्ट्रीय महासचिव),प्रमोद कुमार (जिला कोषाध्यक्ष),राकेश रसिक राघव (जिला सलाहकार), ओमवीर सिंह (जिला सचिव),वीरेंद्र सिंह पौरुष,अंकुर कुमार, राजेश सिसोदिया,योगेंद्र वार्ष्णेय,दिनेश पौरुष,हेमंत पौरुष सभी उपस्थित भक्तों और अतिथियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे पुनीत कार्यों के निरंतर आयोजन की कामना की। समापन एवं आभार: कार्यक्रम के अंत में आयोजन के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष उपाध्याय ने सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों और भक्तों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। तदुपरांत सभी को प्रभु का पावन प्रसाद वितरित किया गया।
हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में प्रातः 6:00 बजे भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम दास राठी ने की। संचालन एवं व्यवस्था में श्रीमान राजेश शर्मा एवं विद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य आचार्य श्रीमान निखिल वर्मा जी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों का सम्पत श्री दिनेश मिश्रा जी द्वारा किया गया। श्री राजेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। योग के महत्व पर डॉ. रीना अग्निहोत्री ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके पश्चात मुख्य शिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम दास राठी (विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रमुख व्यवसायी), श्री महेन्द्रपाल शर्मा (पूर्व प्रवक्ता, मेहरा इंटर कॉलेज, मेंडू एवं साधारण सभा सदस्य), श्री महेश चन्द्र तिवारी (पूर्व अभियंता एवं प्रबंध समिति सदस्य), डॉ. प्रतिभा भारद्वाज (प्रधानाचार्या, जी.एस. यादव कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अगसौली तथा सदस्य, सेवा भारती महिला समन्वय, हाथरस), श्री शिवम जी (नगर प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हाथरस) तथा डॉ. अनु विमल (महिला प्रमुख, वैभवश्री ब्रज प्रांत एवं जेल विजिटर बोर्ड समिति सदस्य) सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। समापन “ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” शांति पाठ के साथ हुआ। “योग करें, स्वस्थ रहें – खुशहाल जीवन जिएं” के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम, हाथरस में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीता दीदी जी के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति के साथ एवं राजयोग मेडिटेशन से हुई। इसके पश्चात सभी भाई-बहनों ने योगाभ्यास एवं योगिक जीवन शैली को अपनाने का संकल्प लिया।
अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में राजयोगिनी सीता दीदी जी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि मन को शांति, शक्ति और सकारात्मकता प्रदान करने वाली एक श्रेष्ठ आध्यात्मिक विधि है। नियमित योग और राजयोग के अभ्यास से तन और मन दोनों स्वस्थ एवं संतुलित रहते हैं।
इस अवसर पर बी.के. रश्मि बहन, बी.के. अनिता बहन, बी.के. राधा बहन, कजली राजोरिया, श्री कृष्णा शर्मा, बंटी भाई, विपिन भाई, करन भाई, हिमांशु भाई, अमित भाई, सुधांशु भाई, सुनीता बहन, सत्यवती बहन, रीना बहन, प्रीति बहन, प्रभा माताजी, शांति माताजी, निर्मला बहन, कमलेश बहन, हेमलता बहन, पूनम बहन, अंजू बहन, कुमारी आस्था, कुमारी उन्नति सहित अनेक भाई-बहनों ने सहभागिता कर योग के महत्व को समझा एवं राजयोग का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का समापन विश्व शांति एवं सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की शुभ भावना के साथ किया गया।
हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वीर सावरकर शाखा पर योगाभ्यास किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने उपस्थित स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुये कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में सम्मान प्राप्त है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और चेतना के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन-पद्धति है। उन्होंने बताया कि ‘योग’ का अर्थ ही ‘जुड़ना’ या ‘एक होना’ है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला, मजबूत एवं रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। योग और प्राणायाम मानसिक तनाव को कम कर मन को शांत रखते हैं तथा ध्यान और योगाभ्यास से एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता का विकास होता है। आशीष सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संघ द्वारा ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों पर जनजागरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग इन सभी आयामों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है, क्योंकि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक व्यक्ति ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था, जिसका उद्देश्य विश्वभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन प्रातःकाल 20 से 30 मिनट योग एवं प्राणायाम करने का आग्रह करते हुए कहा कि कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे सरल प्राणायाम से शुरुआत की जा सकती है। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएंगे, संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, तथा स्वस्थ, समरस, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,शाखा के मुख्य शिक्षक राजकुमार , कार्यवाह संदीप मित्तल , नगर सह व्यवस्था प्रमुख संदीप वार्ष्णेय , नगर सह बौद्विक प्रमुख अजय वर्मा ,नगर सह समाजिक सद्भाव प्रमुख जुगनू ,बस्ती प्रमुख विजय वर्मा , आनंद आर्य ,सभासद सूरज माहौर , पीयूष शर्मा , श्याम नारायण सक्सेना , प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
हाथरस। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर में रविवार प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। इस अवसर पर डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने कहा कि योग खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। ईश्वर की कृपा से यदि आज हम स्वस्थ हैं, तो भविष्य में भी स्वयं को निरोग बनाए रखने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। योग इन्हें रोकने और जीवन को ऊर्जावान बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। मुख्य प्रशिक्षक दिनेश गुप्ता ने सभी को योग कराये। उन्होंने सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तथा स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. मोहित अग्निहोत्री, डॉ. नवनीत अग्रवाल, अमित भार्गव, हर्ष राघव, निहाल पाठक, पीयूष भूषण, संतोष शर्मा, अतुल बंसल, जय सोनी, योगेश शर्मा, भानु सिंह, ऋषभ एवं भावना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
हाथरस। 23 जून को उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत मा० सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा० विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा० विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा० विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद अनूप वाल्मीक , सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
हाथरस। तहसील सदर में लागू की जा रही ‘फ्रंट ऑफिस’ प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की जा रही फ्रंट ऑफिस व्यवस्था तानाशाहीपूर्ण निर्णय है। उनका आरोप है कि इस नई प्रणाली से वर्षों से रजिस्ट्री और दस्तावेज संबंधी कार्यों से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसी को लेकर वे सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और निर्णय वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल के कारण तहसील परिसर की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहने से जमीनों की खरीद-फरोख्त सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरने की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसील गेट तक मार्च निकालकर नारेबाजी भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया कि उनकी हड़ताल मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: सुरेश चंद देशमुख, दिनेश कुशवाहा, विजेंद्र सिंह, मदन मोहन गौड़, मनोज कुमार कातिब, हरिशंकर, अजय शर्मा, देवेश दीक्षित, रजनीश गौतम, प्रमोद कुमार, श्याम सुंदर सूर्यवंशी, वीरेंद्र कुमार देशमुख, भानु प्रताप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट मौजूद रहे।
हाथरस। तहसील सदर परिसर में उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम राजबहादुर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर भी लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई, नायब तहसीलदार नीरज कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।