Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में प्रातः 6:00 बजे भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम दास राठी ने की। संचालन एवं व्यवस्था में श्रीमान राजेश शर्मा एवं विद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य आचार्य श्रीमान निखिल वर्मा जी ने किया।


कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों का सम्पत श्री दिनेश मिश्रा जी द्वारा किया गया। श्री राजेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। योग के महत्व पर डॉ. रीना अग्निहोत्री ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके पश्चात मुख्य शिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम दास राठी (विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रमुख व्यवसायी), श्री महेन्द्रपाल शर्मा (पूर्व प्रवक्ता, मेहरा इंटर कॉलेज, मेंडू एवं साधारण सभा सदस्य), श्री महेश चन्द्र तिवारी (पूर्व अभियंता एवं प्रबंध समिति सदस्य), डॉ. प्रतिभा भारद्वाज (प्रधानाचार्या, जी.एस. यादव कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अगसौली तथा सदस्य, सेवा भारती महिला समन्वय, हाथरस), श्री शिवम जी (नगर प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हाथरस) तथा डॉ. अनु विमल (महिला प्रमुख, वैभवश्री ब्रज प्रांत एवं जेल विजिटर बोर्ड समिति सदस्य) सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। समापन “ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” शांति पाठ के साथ हुआ।
“योग करें, स्वस्थ रहें – खुशहाल जीवन जिएं” के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page