Breaking News
भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) को प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वदीप अवस्थी के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री विजय कुमार शर्मा एवं जिला महामंत्री निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद) के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी, हाथरस को कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपा जाएगा।


यह ज्ञापन बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर तथा मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने के विरोध में दिया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट, हाथरस पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह जानकारी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला महामंत्री श्री निशांत उपाध्याय ने दी।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page