Breaking News
जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख जल निकासी स्थलों का किया निरीक्षण

मुख्य नालों की नियमित सफाई, जाली लगाने, पंपिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के दिए निर्देश।
हाथरस । जनपद में वर्षा ऋतु के दौरान संभावित जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने तथा शहर की जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख जल निकासी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाती खाना, गणेशगंज मुख्य ड्रेनेज, ढकपुरा रोड स्थित वाटर वर्क्स पार्क, आगरा रोड, सरस्वती इंटर कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी तथा स्टेट बैंक कॉलोनी सहित शहर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि अधिकांश मुख्य नालों से जल निकासी सुचारु रूप से हो रही है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य नालों से जुड़ी छोटी नालियों पर आवश्यकतानुसार जाली लगाई जाए, जिससे कूड़ा-करकट मुख्य नालों में प्रवेश न कर सके और जल प्रवाह निर्बाध बना रहे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से भविष्य में जलभराव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
तालाब चौराहे पर स्थापित पंपिंग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पंपिंग स्टेशन तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस पर उन्होंने पंपिंग स्टेशन से संबद्ध ड्रेनेज लाइन की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि पंपिंग सेट की क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए जल निकासी प्रभावी ढंग से हो सके तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
आवास विकास कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान एक पुलिया क्षतिग्रस्त पाई गई तथा उसके समीप कूड़ा फंसे होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने तथा अवरुद्ध कूड़े को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे जल प्रवाह निर्बाध बना रहे और जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। स्टेट बैंक कॉलोनी का क्षेत्र अपेक्षाकृत नीचा होने के कारण वहां जलभराव की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पंप सेट स्थापित कर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शहर के सभी मुख्य नालों पर जहां भी कूड़ा-करकट जमा है, उसे तत्काल हटाया जाए तथा निकाले गए कूड़े का शीघ्र उठान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे वह पुनः नालों में न पहुंचे और जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हाथरस को निर्देशित किया कि नगर में नियमित एवं प्रभावी स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए, कहीं भी कूड़ा एकत्र न होने पाए तथा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

20 जुलाई तक करें ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन

हाथरस। अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में यह प्रशिक्षण भारत सरकार की संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा।
योजना के तहत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित हों, न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हों तथा उनके माता-पिता/अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो।
इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक योजना के पोर्टल https://obccomputertraning.upsdc.gov.in⁠� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता, दिशा-निर्देश एवं अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट https://backwardwelfare.up.gov.in⁠� पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 20 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-208, विकास भवन, हाथरस में जमा कराना अनिवार्य होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

एम.फार्म की डिग्री प्राप्त कर पारस सैंगर ने बढ़ाया जनपद का मान

हाथरस। ” होनहार पूत के होत चिकने पांव “यह कहावत जनपद हाथरस के राजनगर निवासी पारस सैंगर पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और निरंतर लगन के बल पर उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्म) की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। पारस की सफ़लता पर उन्हें क्षेत्रवासियों ने बधाइयां दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के राजनगर निवासी उमेश कुमार सैंगर के पुत्र पारस सैंगर ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्म) की डिग्री प्राप्त की है।

दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने के बाद पारस सैंगर को उनके परिवार, गुरुजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोगों ने इसे पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।

पारस सैंगर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश भी दिया।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पारस सैंगर की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।

पारस सैंगर की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे हाथरस जनपद में हर्ष और गौरव का वातावरण है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भव्य प्रभात परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर हनुमान स्वरूप से भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराने पर जताई कड़ी आपत्ति

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी, हाथरस इकाई द्वारा बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी के स्वरूप को भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया।


ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों एवं कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में देवी-देवताओं एवं धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। सभी राजनीतिक दलों को धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं निर्देश दिए जाएं तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
यह ज्ञापन जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी के निर्देशन में सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला मंत्री अतुल पंडित, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भोला पंडित, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस 12 जुलाई को श्रीजी फार्म में, भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का होगा सम्मान

हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस 12 जुलाई को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि क्लब की रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ,सांसद अनूप प्रधान ,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ‘गुड्डू’, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का विस्तार भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म में होगा। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस की रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ ।
बैठक में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,महामंत्री राजदीप तोमर ,कोषाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र मिश्र , उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,मंत्री राहुल शर्मा ,अंकेक्षक जिनेन्द्र जैन , उमाकांत बॉबी , पुलकित जैन ,उमाकांत पुंढीर ,शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से होगी जीत:पूरनलाल लोधी ,भाजपा जिला कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत एवँ अभिनंदन

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया और दोनों नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया । हाथरस आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवँ समर्थकों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर जय श्री राम ,भारत माता की जय के नारे लगाये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरनलाल लोधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज राम मंदिर और भाजपा की उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं, वे भविष्य में भाजपा की सरकार बनने पर ‘श्रीराम जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखाई देंगे। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भी आलोचना की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी झुका नहीं है और न ही झुकेगा। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से स्वयं को संगठन में सम्मानित और महत्वपूर्ण मानने का आग्रह किया। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं और ब्राह्मण समाज के युवा उनके पैर न छुएं।
अलीगढ़ रोड स्थित सांसद जन संवाद कार्यालय पर नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि आप दोनों के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से निश्चित ही संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुँचेगी।

इससे पूर्व सासनी गेट चौराहे पर पूर्व सभासद नारायन लाल ,भाजपा नेता सुनीत आर्य ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के साथ चल रहे काफिले पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्रज क्षेत्र मंत्री डॉली माहौर,नगराध्यक्ष विवेक गुप्ता और राजेश गुड्डू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज के हाथरस आगमन पर जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं एवँ समर्थकों ने की पुष्पवर्षा

हाथरस। भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज के हाथरस आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवँ समर्थकों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर जय श्री राम ,भारत माता की जय के नारे लगाये। पार्टी जिला कार्यालय पहुँचने पर दोनों नेताओं का स्वागत किया और दोनों नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरनलाल लोधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज राम मंदिर और भाजपा की उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं, वे भविष्य में भाजपा की सरकार बनने पर ‘श्रीराम जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखाई देंगे। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भी आलोचना की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी झुका नहीं है और न ही झुकेगा। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से स्वयं को संगठन में सम्मानित और महत्वपूर्ण मानने का आग्रह किया। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं और ब्राह्मण समाज के युवा उनके पैर न छुएं।
अलीगढ़ रोड स्थित सांसद जन संवाद कार्यालय पर नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि आप दोनों के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से निश्चित ही संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुँचेगी।

इससे पूर्व सासनी गेट चौराहे पर पूर्व सभासद नारायन लाल ,भाजपा नेता सुनीत आर्य ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के साथ चल रहे काफिले पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्रज क्षेत्र मंत्री डॉली माहौर,नगराध्यक्ष विवेक गुप्ता और राजेश गुड्डू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हनुमान जी के स्वरूप के कथित अपमान के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 08 जुलाई को देगा ज्ञापन

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी, हाथरस द्वारा बुधवार, 8 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पार्टी के अनुसार, यह ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप को भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराए जाने के कथित मामले में सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत होने के विरोध में दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट, हाथरस पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी के जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत,पार्टी से जुड़े लोग

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा जी का जन संपर्क के दौरान अलीगढ़ रोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान पर जोशीला स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी की नीति ब रीति की जानकारी सवर्ण समाज के नागरिकों को दी गई।साथ ही यूजीसी काले कानून की भी जानकारी के बारे में गंभीरता से बताया गया।

इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव/प्रभारी हाथरस निशांत उपाध्याय ने आज पार्टी से 21सदस्य जोड़े ओर 4 पदाधिकारी भी नियुक्त किए जिससे संगठन का विस्तार निरंतर हो सके।स्वागत करने वालों में राकेश चौधरी,रमाकांत पाण्डेय,आशीष चौहान,उज्जैन कुमार,सचिन चौधरी,डब्बू चाचा,रोमी ठाकुर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा,जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित,देवेंद्र धाकरे,यश पचौरी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

हाथरस। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से चौपाल सागर परिसर में भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 285 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध आशु कवि अनिल बौहरे ने की, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, कासगंज कोऑर्डिनेटर एवं ब्रज कला केन्द्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य रहे। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज, परिवार और शिक्षा जगत का सम्मान है। आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, चिकित्सक, अभियंता, न्यायविद, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि बनकर देश की दिशा और दशा तय करेंगे। इसलिए प्रतिभाओं का सम्मान और उनका मनोबल बढ़ाना समाज का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे केवल अंकों तक सीमित न रहें, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र सेवा की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हर सफल विद्यार्थी के पीछे माता-पिता का त्याग और गुरुजनों का मार्गदर्शन होता है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशु कवि अनिल बौहरे ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने परिवार, जनपद और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चौपाल सागर के सागर इंचार्ज अनुराग शुक्ला, स्टोर इंचार्ज अनूप गुप्ता, ठाकुर आकाश सिंह, सुखप्रीत सिंह, संतोष शर्मा, शुभम दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

You cannot copy content of this page