Breaking News
प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस 12 जुलाई को श्रीजी फार्म में, भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का होगा सम्मान

हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस 12 जुलाई को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि क्लब की रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ,सांसद अनूप प्रधान ,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ‘गुड्डू’, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का विस्तार भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म में होगा। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस की रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ ।
बैठक में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,महामंत्री राजदीप तोमर ,कोषाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र मिश्र , उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,मंत्री राहुल शर्मा ,अंकेक्षक जिनेन्द्र जैन , उमाकांत बॉबी , पुलकित जैन ,उमाकांत पुंढीर ,शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page