राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर हनुमान स्वरूप से भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराने पर जताई कड़ी आपत्ति
हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी, हाथरस इकाई द्वारा बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी के स्वरूप को भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों एवं कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में देवी-देवताओं एवं धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। सभी राजनीतिक दलों को धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं निर्देश दिए जाएं तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
यह ज्ञापन जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी के निर्देशन में सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला मंत्री अतुल पंडित, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भोला पंडित, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

