Breaking News
यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड- एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाथरस। प्रोपर्टी डीलर व यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । यह मुठभेड़ सासनी से आगे शक्ति वन के आसपास हुई।
आज थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये दो आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे है । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वनचेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली, बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी । एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दो आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है ।
गिरफ्तार रूद्ध पाठक पुत्र रवि पाठक निवासी डीएलए आफिस के बराबर वाली गली रामलीला ग्राउन्ड थाना कोतवाली नगर , वंश दीक्षित पुत्र विचित्र दीक्षित निवासी श्याम कुंज कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार जिन्दा व दो खोखा कारतूस व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ व थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम एसओजी प्रभारी धीरज गौतम मय एसओजी टीम, प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है।
बता दें कि वेदप्रकाश की हत्याबके बबाद उसकी बहन नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा 7 अप्रैल को लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 6 अप्रैल की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 9 अप्रैल को अभियोग मे प्रकाश मे आये मे अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली बाला चौक थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 8 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

हाथरस। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराने के साथ ही मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अद्यतन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाए जाने में पूर्ण सहयोग प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

हाथरस । घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के सबंध में विभिन्न स्थलों पर प्राप्त हो रही शिकायतों तथा शादी/विवाह व अन्य समारोह में भोजन की व्यवस्था हेतु व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग के परिप्रेक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों एवं गैस एजेन्सी संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विक्रय अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में एलपीजी का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी गैस एजेन्सी पर स्टॉक की अनुपलब्धता नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं द्वारा गैस न मिलने की आशंका/घबराहट के कारण बुकिंग की जा रही है, जिससे गैस एजेन्सियों पर भीड़ लग जा रही है। विक्रय अधिकारियों कहा कि शादी/विवाह आदि कार्यक्रमों में भोजन की व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी अथवा उप जिलाधिकारी के पत्र प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें व्यक्तियों द्वारा 10-12 व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग की जा रही है, जबकि कार्यक्रम हेतु 3-4 व्यावसायिक सिलेंडर जिनमें 19 किग्रा0 गैस भरी होती है ही पर्याप्त होते हैं। गैस एजेन्सी संचालकों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा शादी/विवाह आदि कार्यक्रम हेतु नियमानुसार सिक्योरिटी और गैस का पैसा जमा कराकर आवेदकों को उपलब्धता के अनुसार व्यावसायिक सिलेंडर प्राप्त कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला पूर्ति कार्यालय एवं तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालयों में शादी/विवाह आदि के कार्यक्रमों में भोजन की व्यवस्था कराने हेतु सिलेंडरों की मांग के सबंध में प्राप्त होने वाले आवेदनों को एक गूगल शीट के माध्यम अद्यतन किया जाए, जिसमें आवेदक का सम्पूर्ण विवरण दर्ज हो और उस गूगल शीट को ऑयल कम्पनियों के सैल्स ऑफिसरों एवं गैस एजेन्सी संचालकों के साथ साझा किया जाए, जिससे आसानी से यह पता चल सके कि किस आवेदक को कब और कितने व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेन्सी संचालक उपभोक्ताओं के लिए हैल्प डेस्क लगाएं जिससे उपभोक्ता आसानी से बुकिंग एवं अपनी ई-केवाईसी करा सकें। उपभोक्ताओं हेतु वाटर कूलर भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेन्सी पर उपभोक्ताओं की जानकारी हेतु सूचना बोर्ड अवश्य प्रदर्शित हो, जिसपर कुल स्टॉक एवं इंडेट लगने की सूचना रहे, जिससे उपभोक्ताओं को गैस उपलब्धता के बारे में जानकारी हो सके। गैस एजेन्सी पर यदि ज्यादा भीड़ होती है तो गैस एजेन्सी संचालक इसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अथवा क्षेत्राधिकारी पुलिस/संबंधित उप जिलाधिकारी को दें और पूर्ति निरीक्षक उस एजेंसी पर जाकर भीड़ को यह आश्वस्त करें कि एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने सभी ऑयल कम्पनी के सैल्स ऑफिसरों को निर्देश दिए गए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति से संबंधित बैकलॉग को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने निर्देश दिए गए कि सभी गैस एजेन्सियों पर इस प्रकार का फ्लैक्स बोर्ड लगवाया जाए कि यदि किसी व्यक्ति को शादी/विवाह या अन्य कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था हेतु कॉमर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता है तो वह जिला पूर्ति कार्यालय अथवा उप जिलाधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन दे सकते हैं और उसमें पूर्ति निरीक्षक का नाम व मोबाईल नम्बर भी अंकित हो।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षक एवं गैस एजेन्सी संचालक आदि उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ विशेष पंचायत कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की मांग

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन की विशेष पंचायत व धरना प्रदर्शन संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में तहसील सासनी पर हुई। जिसमें प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन उ.प.जिलाधिकरी नीरज शर्मा को शौपा। ज्ञापन के माध्यम् से किसानो ने कहा किसान की गेहूं की फसल बारिश और ओला ब्रैस्टी से तहस-नहस हो चुकी है जिसे किसान तबाह और बर्बाद हो चुका है। सभी फसल का उचित सर्वे कर उचित तरीके से किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों का गेहूं जो वारीश से भीग चुका है उसको सरकारी दुकान पर उचित दर के हिसाब से खरीददारी की जाए
जिसे किसान अपना कर्ज उतार सके और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
ज्ञापन मैं मौजुद रहे संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी जिलाउपाध्यक्ष हाथरस, मूलचंद बघेल ब्लॉक अध्यक्ष,सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष (युवा )शेरू पाठक तहसील उपध्याक्ष, शैलेन्द्र कुमार तहसील संगठन मंत्री, कपिल तोमर, योगेश बघेल, गगन ठाकुर, आशीष भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, अनिल यादव,जयप्रकाश सूर्यवंशी, आदि किसान मौजुद रहे।

जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अलीगढ़ में नवकार महामंत्र का आयोजन, श्री जैन नव युवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन समाज सैकड़ो लोगों के साथ हुये शामिल

हाथरस। विश्व शांति और जनकल्याण के लिए विश्व के 108 देशो में जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (जीतो ) द्वारा आज 9 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर आयोजित किये नवकार महामंत्र का आयोजन अलीगढ मंडल स्तर पर अलीगढ़ धर्म समाज महाविद्यालय के आडोटोरियम में हुआ था जिसमे हाथरस से श्री जैन नव युवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुये थे । बाल पंडित विशाल जैन वेद ने पूजा अर्चना कर बस को रवाना किया किया था । बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठा चार्य राकेश भैया जी के सानिध्य में आयोजित हुआ था। तीर्थ धाम मंगलायतन व पावन ग्रुप संचालक,अलीगढ़ जीतो चेप्टर चेयरमेन स्वपलिंन जैन ने जीतो भारत मे जैन समाज को ऊपर उठाने के लिये किया किया काम कर रही है। कैसे जैन समाज के लोग फायदा ले सकते है। संचालन कर रहे अलीगढ़ जैन के प्रमुख राजीव जैन ने भी जैन धर्म और जीतो के बारे में जानकारी दी थी। जीतो महिला बिंग चेयरमैन प्रीति जैन सहित अन्य महिलाओं ने मुख्य अतिथि मंडला आयुक्त संगीत सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। की विस्तार से जानकारी दी और यह बताया कि भारत मे जैन समाज की जन संख्या कम होने के बाबजूद 26 प्रतिशत टेक्स जैन से जाता है राकेश भैया जी नव कार महामंत्र की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी थी। संचालन कर रहे अलीगढ़ जैन के प्रमुख राजीव जैन,ने भी जैन धर्म और जीतो के बारे में जानकारी दी थी। जीतो महिला बिंग चेयरमैन प्रीति जैन सहित अन्य महिलाओं ने मुख्य अतिथि मंडला आयुक्त संगीत सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। की विस्तार से जानकारी दी और यह बताया कि भारत मे जैन समाज की जन संख्या कम होने के बाबजूद 26 प्रतिशत टेक्स जैन से जाता है राकेश भैया जी नव कार महामंत्र की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी ,अलीगढ़ मंडलआयुक्त संगीता सिंह,लगातार 24 वर्ष शिक्षक विधान परिषद सदस्य रहे जगवीर किशोर जैन सहित अन्य लोगो का स्वागत किया गया और सभी को णमोकार महा मंत्र लिखा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया था। विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी ने कहा कि नवकार महामंत्र का असर है खड़ी में युद्ध पर विराम लग गया। अलीगढ़ मंडलआयुक्त संगीता सिंह ने कहा कि आज का दिन उनका अच्छा निकलने वाला है उन्हें यह नवकार महामंत्र जाप में बैठ कर बहुत अच्छा लगा है। हाथरस से सभी को लाने व ले जाने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गयीं थी। इस मौके पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, विजय जैन लोहिया, सुधीर जैन ज्वेलर्स, मयंक जैन लोहिया, यतीश जैन, सौरभ जैन रानू, धन्य कुमार जैन सोगानी, सोनू जैन लोहिया, हरीश जैन, अरविंद जैन बैंक वाले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ने भी भागीदारी की थी।

एस०आई०एस० सिक्योरिटी कम्पनी नई दिल्ली द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार की भर्ती हेतु रोजगार शिविर का आयोजन

हाथरस । ग्रामीण एवँ शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार की भर्ती हेतु विकास खण्ड स्तर पर रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एस०आई०एस० (इ) लि० कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिये अभ्यर्थियों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त रोजगार प्रदान किये जाने हेतु जनपद हाथरस के समस्त विकास खण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया जाएगा।
खंड विकास कार्यालय मुरसान में दिनांक 20 अप्रैल 2026 व 21 अप्रैल 2026, खंड विकास कार्यालय सहपऊ में दिनांक 22 अप्रैल 2026 व 23 अप्रैल 2026, खंड विकास कार्यालय हसायन में दिनांक 24 अप्रैल 2026 व 25 अप्रैल 2026, खंड विकास कार्यालय सासनी में दिनांक 27 अप्रैल 2026 व 28 अप्रैल 2026, खंड विकास कार्यालय सि0राऊ में दिनांक 04 मई 2026 व 05 मई 2026, खंड विकास कार्यालय सादाबाद में दिनांक 06 मई 2026 व 07 मई 2026 तथा खंड विकास कार्यालय हाथरस में दिनांक 08 मई 2026 व 09 मई 2026 को आयोजित किए जायेगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि अपने विकास खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को आयोजित शिविर में प्रतिभाग कराने हेतु ग्राम प्रधान को व्हाटसएप ग्रुप या ए०डी०ओ० (पंचायत) के माध्यम से अवगत कराने के साथ ही संस्था को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पं डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा ने बताया 19 या 20 अप्रैल में से किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पं डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि इस दिन उदय तिथि “सुबह” रहेगी तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:29 से 20 अप्रैल सुबह 7:27 तक रहेगी। क्योंकि पूजा और दान के लिए उदया तिथि “सुबह” की तिथि को और मध्यान कॉल “दोपहर” महत्वपूर्ण है। पूजा और खरीदारी के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सुबह (चर लाभ अमृत) 10:49 AM से 12:20 PM
दोपहर (शुभ) 01:58 AM से 03:35PM
शाम (चर लाभ अमृत) 06:49 PM – 10:57 PM
20 अप्रैल को तृतीया प्रातः मात्र 7:27 तक रहेगी अतः शास्त्रोक्त पूजा के शुभ समय के अनुसार भी अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को ही मनाया जाना उचित है।
अक्षय तृतीया का शास्त्रोक्त महत्व क्या है- अक्षय का अर्थ है जो कभी क्षय,”नष्ट” ना हो। इस दिन कोई भी कार्य किए जाने से अक्षय रहता है।
इस दिन किए गए दान, पुण्य और जप, का फल अनंत काल तक बना रहता है। यह दिन “अबूझ” मुहूर्त वर्ष के चार सबसे महत्वपूर्ण मुहूर्त में से एक है, जिसमें विवाह, गृह प्रवेश, और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए”पंचांग” देखने की आवश्यकता नहीं होती है।
पौराणिक मान्यता है कि
इस दिन ही “भगवान विष्णु” के अवतार “परशुराम” जी का जन्म हुआ था। “सतयुग” का अंत और “त्रेता युग” का प्रारंभ माना जाता है और गंगा मैया का धरती पर अवतरण हुआ था।
इस दिन सत्तू, जल से भरा कलश,अनाज, वस्त्र, और फल का दान करना महा पुण्य कारी माना जाता है।
जैन धर्म विशेष महत्व: जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ ने अपनी 1 वर्ष की तपस्या के बाद गन्ने के रस से उपवास तोड़ा था। इसलिए वह 11-12 महीने बाद भोजन ग्रहण करते हैं, जिसे “वर्षितप” कहते हैं।
अक्षय पात्र-: महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने इस दिन पांडवों को “अक्षय पात्र” भेंट किया था जो कभी भी खाली नहीं होता था और हमेशा भोजन प्रदान करता रहता था।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर पर मनाया गया विश्व नवकार दिवस, श्रद्धा के साथ हुआ अभिषेक , शांतिधारा व णमोकार मंत्र का पाठ

हाथरस। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, जैन गली, हलवाई खाना, पर विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु विश्व नवकार दिवस का पावन आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक एवं शांतिधारा पं. विशाल जैन ‘वैद’ एवं इंजी. विवेक जैन द्वारा एवं सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ किया गया।
जैन समाज के काफी लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पाठ के उपरांत पाठ मे सम्मिलित श्रावक-श्राविकाओ के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

पाठ मे संजीव जैन लुहाडिया, जितेंद्र जैन रेडीमेड , आशीष जैन मोनू , कपिल जैन , इंजी. विवेक जैन , ललित जैन विद्युत विभाग, राकेश जैन टाइप, राजेश जैन बैंक, अरुण जैन लोहिया, रतन जैन संगीतकार, इंजी. प्रदीप जैन, रवि जैन मोटर वाले, राज कुमार जैन लोहिया, विजय जैन भूच, निखिल जैन भूच, नितिन जैन भूच, श्वेतांक जैन, मनीष जैन रंग, मनीष जैन कृषि, अनिल जैन फोटो, तन्नू जैन, पवन जैन आई टी आई, अनूप जैन, हनुमान जैन, विनोद जैन, अमित जैन लुहाड़िया, संजीव जैन नयाबांस, नमन जैन नयाबांस, अतुल जैन सासनी वाले, सुरेंद्र जैन गप्पू, ऋषभ जैन डिम्पल, अजय जैन बिन्टू, अनुज जैन माहेश्वरी कालोनी आदि एवं समाज की समस्त महिलाओं ने बढ-चढकर भाग लेकर धर्मप्रभावना की।

04 देशी मदिरा की दुकानों के लिये हुआ ई-लाटरी रेण्डमाईजेशन ,102 ने किया आवेदन

हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय चरण की ई-लाटरी का रेण्डमाईजेशन/ऑनलाइन माध्यम से जनपद की 04 देशी मदिरा की दुकानों का आवंटन जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा की उपस्थिति में किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के आवेदन कर्ताओं के समक्ष द्वितीय चरण की ई-लाटरी की रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी आवेदन कर्ताओं के आवेदनों को एल0ई0डी0 टीबी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा एक-एक आवेदनकर्ता के नाम को पढ़कर सुनाया गया। ई-लॉटरी की समस्त प्रक्रिया वीडियोग्राफी एवं सी0सी०टी0वी० कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई।
ई-लाटरी के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान ई-लॉटरी व्यवस्था लागू है, जिससे पारदर्शिता पूर्वक दुकानों का आवंटन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि लाटरी का वैज्ञानिक आधार प्रोबेबिलिटी पर आधारित है। एक दुकान पर प्रत्येक आवेदक के चयन होने की सम्भावना बराबर होती है। कम्प्यूटर द्वारा रैंडम नम्बर जनरेट करने की प्रक्रिया के माध्यम से चयन होता है। इसमें कोई निर्णय किसी व्यक्ति का न होकर कम्प्यूटर द्वारा किया जाता है। इस कम्प्यूटर साफ्टवेयर तथा लाटरी प्रक्रिया को पूर्ण रूपेण निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने के लिये आईआईटी कानपुर आईईटी लखनऊ के प्रोफेसर समेत विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित की गयी है।
जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि जनपद में 04 देशी शराब की दुकानों का लाटरी के माध्यम से आवंटन किया जायेगा। देशी शराब के लिए प्राप्त सभी 102 आवेदनों को स्वीकृत किया गया हैं।

इस अवसर पर सहायक आबकारी आयुक्त अलीगढ प्रभार अलीगढ़/विभागीय पर्यवेक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, आवेदकगण तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विश्व नवकार दिवस पर जैन समाज ने किया सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ, विश्व शांति की गई कामना

जिनेन्द्र जैन

हाथरस। विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना के साथ विश्व नवकार दिवस का पावन आयोजन गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को विश्व के 108 देशों में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हाथरस में भी जैन समाज द्वारा भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हाथरस स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, जैन गली, हलवाई खाना में श्री जैन नवयुवक सभा, हाथरस के तत्वावधान में अभिषेक, शांतिधारा एवं सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक से हुई, जो पं. विशाल जैन ‘वैद’ के निर्देशन में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात इंजी. विवेक जैन द्वारा शांतिधारा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।


इस अवसर पर उपस्थित जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का पाठ किया। मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि विश्व में शांति, अहिंसा और सद्भावना का संदेश फैलता रहे तथा सभी जीवों का कल्याण हो।
कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग, युवक-युवतियां तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विश्व शांति और मानवता के मंगल के लिए प्रार्थना करते हुए विश्व नवकार दिवस को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया। सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ मे श्री जैन नवयुवक सभा, हाथरस के पदाधिकारी संजीव जैन लुहाडिया (आय-व्यय निरीक्षक), जितेंद्र जैन रेडीमेड (उपाध्यक्ष), आशीष जैन मोनू (मंत्री), कपिल जैन (उपमंत्री), इंजी. विवेक जैन (कोषाध्यक्ष), राकेश जैन टाइप, राजेश जैन बैंक, अरुण जैन लोहिया, रतन जैन संगीतकार, इंजी. प्रदीप जैन रवि जैन मोटर वाले, राज कुमार जैन लोहिया, विजय जैन भूच, निखिल जैन भूच, नितिन जैन भूच, मनीष जैन रंग, मनीष जैन कृषि, अनिल जैन फोटो, तन्नू जैन, पवन जैन आई टी आई, अनूप जैन, हनुमान जैन, विनोद जैन, अमित जैन लुहाड़िया, संजीव जैन नयाबांस, नमन जैन नयाबांस, अतुल जैन सासनी वाले, सुरेंद्र जैन गप्पू, ऋषभ जैन डिम्पल, अजय जैन बिन्टू, अनुज जैन माहेश्वरी कालोनी आदि एवं समाज की समस्त महिलाओं ने बढ-चढकर भाग लेकर धर्मप्रभावना की।
राकेश जैन टाइप राजेश जैन बैंक अरुण जैन लोहिया ई प्रदीप जैन रवि जैन मोटर वाले
राज कुमार जैन लोहिया विजय जैन भूच निखिल जैन भूच नितिन जैन भूच मनीष जैन तोता रंग मनीष जैन कृषि विभाग, अनिल जैन फोटो बाले तन्नू जैन हलवाई खाना पवन जैन आई टी आई अनूप जैन हनुमान जैन विनोद जैन अमित जैन लुहाड़िया संजीव जैन नयाबांस, स्वेतांक जैन, अतुल जैन सासनी वाले सुरेंद्र जैन गप्पू ऋषभ जैन डिम्पल पिंकू अजय जैन विशाल जैन वैध अनुज जैन माहेश्वरी कॉलोनी नमन जैन नयाबांस ललित जैन विधुत विभाग आदि लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page