सादाबाद में भाजपा मंडल की मासिक कार्यशाला आयोजित: 10 से 14 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी सादाबाद मंडल की एक महत्वपूर्ण मासिक कार्यशाला एवं विशेष बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों तथा इसके सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
कार्यशाला के दौरान मंडल में निवास कर रहे पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अत्यंत सार्थक एवं विचार-विमर्शपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सशक्त संगठन ही विकसित भारत की आधारशिला है।” पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और समर्पण से ही संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकती है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदर्भ में चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि 10 से 14 अगस्त के बीच क्षेत्र के प्रत्येक घर पर आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को वार्ड व ग्राम स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि जन-जन को इस देशभक्ति के महाअभियान से जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर मंडल के समस्त प्रमुख पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिसमें जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल जिला सहकार्यालय प्रभारी राधेश्याम पागल प्रदेश परिषद सदस्य तपन जौहर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ मंडल महामंत्री चरन सिंह सागर राजकुमार प्रधान हाफिज शब्बीर अहमद रंजीत सिकरवार ओमवीर प्रधान डॉ यतेंद्र शर्मा पवन अग्रवाल डॉ तरुण शर्मा अमित वर्मा विजय बघेल अगर लाल बाल्मीकि राजकुमार उर्फ कालू चौधरी जय देव चौधरी अंकित सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

